समरनीति न्यूज, बांदा : घर से निकला युवक तीन दिन तक लापता रहा। इसके बाद उसका शव पेड़ से लटकता मिला। वहीं एक युवक ने बहन की ससुराल में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

देहात कोतवाली क्षेत्र के पचुल्ला गांव के संजय यादव (26) का शव घर से दूर जंगल में एक बबूल के पेड़ से लटकता मिला। वहां मवेशी चरा रहे युवकों ने शव को देखा तो पहचान लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पहुंचकर कब्जे में ले लिया।
भाई ने घटना को लेकर कही यह वजह
मृतक के भाई मनोज का कहना है कि संजय का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता। कहा कि वह 3 दिन पहले बिना बताए घर से चले गए थे। काफी तलाश के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। अब उनका शव लटकता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया है।
ये भी पढ़ें : UP : पालिकाध्यक्ष का पति दुष्कर्म में गिरफ्तार, महाराष्ट्र पुलिस ले गई साथ, यह है पूरा मामला..
उधर, गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पतवन के मुकेश (19) वेल्डिंग मिस्त्री थे। वह अपनी बहन ब्रजरानी के घर महुआ गांव में रहते थे। उन्होंने बीती रात लोहे के एंगल से दुकान में फांसी लगा ली। सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुई। मृतक के बहनोई राजबहादुर का कहना है कि वह चार भाइयों में दूसरे नंबर के थे। कारण अज्ञात है।
ये भी पढ़ें : बांदा खास : शख्सियत ‘आराधना’, बेजुबानों के नाम इनकी जिंदगी..