Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

UP : पालिकाध्यक्ष का पति दुष्कर्म में गिरफ्तार, महाराष्ट्र पुलिस ले गई साथ, यह है पूरा मामला..

UP : Maharashtra Police arrested Municipal President's husband for rape, this is whole matter

समरनीति न्यूज, उन्नाव : उन्नाव के शुक्लागंज में गंगाघाट की नगर पालिका अध्यक्ष के पति को मुंबई पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। इतना ही नहीं मुंबई पुलिस, उन्नाव के गंगाघाट थाना पुलिस को सूचना देने के बाद आरोपी को अपने साथ ले गई है। इस दौरान महाराष्ट्र पुलिस पीड़ित लड़की को भी साथ में लेकर आई थी। पीड़ित युवती ने पालिकाध्यक्ष के खिलाफ दुष्कर्म, कुकर्म और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

महिला ने लगाए गंभीर आरोप, इज्जत के साथ रुपए भी हड़पे

जानकारी के अनुसार उन्नाव के शुक्लागंज में गंगाघाट नगर पालिका अध्यक्ष कौमुदी पांडेय के पति संदीप पांडेय पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। उनके खिलाफ महाराष्ट्र के थाणे में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है। महाराष्ट्र के थाणे जिले की पुलिस गुरुवार रात उन्नाव के गंगाघाट पहुंची। दुष्कर्म आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें : Kanpur : दरिंदगी करने वाले SGST के 3 अफसरों पर हत्या का मुकदमा, पंजाब के चालक की हुई थी पिटाई से मौत

थाना प्रभारी चंद्रकांत सिंह का कहना है कि महाराष्ट्र के थाणे जिले के नया नगर मीरा भईंदर थाने की पुलिस यहां आई थी। महाराष्ट्र पुलिस ने मोहल्ला डाकतार कालोनी में रहने वाली नगर पालिका अध्यक्ष के पति संदीप कुमार पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। संदीप के खिलाफ थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखाया था। आरोपी फरार चल रहा था।

मोबाइल लोकेशन पर पुलिस ने उठाया, पीड़िता भी आई साथ

साथ में आई पीड़िता की निशानदेही और लोकेशन मिलने पर राजधानी मार्ग के नेहरूनगर मोड़ पर बने कार्यालय में छापा मारकर गिरफ्तार किया। फिर उसे गंगाघाट ले जाया गया। वहां थाना पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस रवाना हो गई। महाराष्ट्र पुलिस ने बताया कि दो महीने पहले संदीप के खिलाफ थाने में रिपोर्ट हुई थी। तभी से उसकी तलाश हो रही थी।

ये भी पढ़ें : Seema Haider : ATS की पूछताछ में इन बातों का खुलासा, क्या पाकिस्तानी जासूस है सीमा हैदर ?