Thursday, November 5सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

महिला से हवस की ‘रिश्वत’, प्रधान समेत 13 को एड्स

महिला से हवस की ‘रिश्वत’, प्रधान समेत 13 को एड्स

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः सरकारी योजनाओं के जरिए सरकार गरीबों के लिए क्या कुछ नहीं करती, लेकिन बिचौलियों सरकारी योजनाओं के बदले किस कदर गरीबों का खून निचौड़ते हैं, यह किसी से छिपा नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र गोरखपुर से एक ऐसी ही बेहद चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। एक महिला से हवस की रिश्वत लेना प्रधान समेत 13 लोगों को काफी महंगा पड़ गया। दरअसल, राशनकार्ड बनवाने के नाम पर विधवा महिला से एक के बाद एक 13 बिचौलियों ने महिला को अपने साथ सोने को मजबूर किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इन सभी को एड्स हो गया है। अब घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। जांच में प्रधान समेत 13 को एड्स की पुष्टि बताया जाता है कि मामला गोरखपुर जिले के भटहट गांव से जुड़ा है। वहां जांच में कुल 13 लोगों को एड्स की पुष्टि हुई है। इनमें ग्राम प्रधान, सचिव, एडीओ और वीडीओ से लेकर कई लोग शामिल हैं।...
ब्रैकिंग न्यूजः सीतापुर में फैक्ट्री में गैस लीक से 7 की मौत

ब्रैकिंग न्यूजः सीतापुर में फैक्ट्री में गैस लीक से 7 की मौत

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले में एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में आज गुरुवार सुबह एक दरी फैक्ट्री में गैस लीक हो गई। इसके बाद दम घुटने से 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पांच लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं, जबकि दो लोग अन्य हैं। घटना की सूचना से जिले के प्रशासनिक व पुलिस अमले में हड़कंप मच गया। सभी बड़े अधिकारी मौके पर हैं। बताया जाता है कि घटना आज सुबह करीब 8 बजे हुई।  जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी व एसपी एलआर कुमार मौके पर पहुंचे हुए हैं। दरी फैक्ट्री में बिसवां में हुआ हादसा शवों को बाहर निकालने के लिए रेश्क्यू चलाया जा रहा है। घटना सीतापुर के बिसबां थाना क्षेत्र के जलालपुर की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दरी को रंगने के लिए फैक्ट्री में केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। इसी से गैस का रिसाव हुआ है और फिर दम घुटने से वहां काम कर रहे सात लोग मारे गए। दर्दनाक हादसा सुबह 8 बजे...
अयोध्या में भगवान राम मंदिर निर्माण को पीएम मोदी ने संसद में की ट्रस्ट की घोषणा

अयोध्या में भगवान राम मंदिर निर्माण को पीएम मोदी ने संसद में की ट्रस्ट की घोषणा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः अयोध्या में भगवान राम के मंदिर निर्माण के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार आज बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में ट्रस्ट की घोषणा कर दी। अयोध्या में राम मंदिर पर आए सुप्रीम कोर्ट के 9 नवंबर के फैसले के 88 दिन बाद सरकार ने ट्रस्ट बनाए जाने की घोषणा की है। इस ट्रस्ट में 15 सदस्य होंगे। बताते हैं कि कैबिनेट के फैसले के तुरंत बाद पीएम मोदी संसद पहुंचे। वहां लोकसभा में प्रश्नकाल से पहले उन्होंने ट्रस्ट की घोषणा की। ट्रस्ट का नाम ‘श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र’ पीएम मोदी ने बताया कि इस ट्रस्ट का नाम ‘श्री राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र’ रखा गया है। पीएम मोदी की इस घोषणा के बाद सांसदों ने 'जय श्रीराम' के नारे लगाए। सभी ने प्रधानमंत्री की इस घोषणा का स्वागत किया। बताया जाता है कि यह ट्रस्ट पूरी तरह से स्वतंत्र होगा और अपने फैसले ले सकेगा। केंद्र ने 67.703 एक...
कन्नौज में गंग नहर में गिरी कार 5 की मौत, बच्चा लापता

कन्नौज में गंग नहर में गिरी कार 5 की मौत, बच्चा लापता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कन्नौजः जिले में बुधवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में एक कार निचली गंग नहर में जा गिरी। इससे कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। मरने वालो में तीन बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं एक बच्चा लापता है। पुलिस ने पांच लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। वहीं तीन लोगों को गंभीर हालत में इलाज के लिए मेडिकल कालेज भेजा गया है। कार में कुल 9 लोग सवार थे। सभी लोग एक वैवाहिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस नहर में खोए छह माह के बच्चे की तलाश करा रही है। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में चटराआपुर के पास हादसा बताते हैं कि घटना आज सुबह कन्नौज के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के चटराआपुर गांव के पास हुई। कार सवार लोग खैरनगर गांव जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। घटना की सूचना फैलते ही...
बालीवुड में जूनियर महिला को पोर्न देखने को फोर्स करता था कोरियोग्राफर, एफआईआर

बालीवुड में जूनियर महिला को पोर्न देखने को फोर्स करता था कोरियोग्राफर, एफआईआर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः बालीवुड के कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के खिलाफ मुंबई पुलिस ने यौन उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। दरअसल, 33 साल की एक महिला का आरोप है कि कोरियोग्राफर गणेश आचार्य उसे जबरन पोर्न वीडियो देखने को मजबूर करते थे। इतना ही नहीं उसको जो वेतन मिलता था उसमें से कमीशन मांगा करते थे। बता दें कि 'बीड़ी जलइले' और 'मस्ती की पाठशाला' जैसे गानों को कोरियोग्राफ कर चुके गणेश पर इस महिला ने कई संगीन आरोप लगाए हैं। महिला ने गणेश को व्याभिचारी तक कह डाला महिला ने शिकायत में डिटेल्स में सबकुछ लिखा है। उसने लिखा है कि जब से गणेश आचार्य इंडियन फिल्म एंड टेलीविजन कोरियोग्राफर्स एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी बन गए हैं तभी से उसे परेशान कर रहे हैं। महिला ने कहा कि वह उसे पोर्न और गंदे-गंदे वीडियो देखने के लिए मजबूर करते थे और उसने उनकी बात माननी छोड़ दी तो उसे एसोसिएशन से बाहर निकाल दि...
Defence Expo-2020 : प्रधानमंत्री मोदी ने बटन दबाकर किया उद्घाटन

Defence Expo-2020 : प्रधानमंत्री मोदी ने बटन दबाकर किया उद्घाटन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी में आज बुधवार से चार दिवसीय डिफेंस एक्सपो शुरू हो गया। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बटन दबाकर किया। हथियार बाजार के कारोबारियों के इस 4 दिन के समागम में कुल 70 से ज्यादा देश हिस्सा ले रहे हैं। इन देशों की 1 हजार से ज्यादा कंपनियां अपने हथियारों और उनकी तेज तकनीकि का प्रदर्शन कर रही हैं। दुनिया देख रही है भारत की बढ़ती सैन्य ताकत बताते चलें कि इनमें 856 भारतीय और 172 विदेशी कंपनियां शामिल हैं। खास बात यह है कि आयोजन के चार दिनों में 39 देशों के रक्षा मंत्री भी हिस्सा लेंगे। आज उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में भारत की आत्म निर्भरता एक बेहद जरूरी पहलू है। उन्होंने कहा कि भारत पर अपने साथ-साथ पड़ोसी मित्र देशों की सुरक्षा का भी दायित्व है। कहा कि भारत अपनी जिम्मेदारी बखूबी समझता है। प्रधानमंत्री ने कहा, यह...
Defence Expo 2020 : लखनऊ में आज हथियार बाजार का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

Defence Expo 2020 : लखनऊ में आज हथियार बाजार का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ में आज बुधवार का दिन काफी महत्वपूर्ण होगा। पहली बार एशिया की सबसे बड़ा हथियारों का बाजार 'डिफेंस एक्सपो 2020' वृंदावन योजना में लगेगा। इसका उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोपहर 1.30 बजे करेंगे। बताते चलें कि रक्षा कंपनियों के इस हथियार बाजार में 70 से ज्यादा देशों की 1028 कंपनियां अपने हथियारों और तकनीक का जोरदार ढंग से प्रदर्शन करेंगी। खास बात यह है कि इन बाजार में जहां 856 भारतीय कंपनियां होगीं तो वहीं 172 विदेशी कंपनियां भी शामिल हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संसदीय क्षेत्र लखनऊ में होने वाले इस डिफेंस एक्सपो में रक्षा सौदों से जुड़े करीब 200 से ज्यादा एग्रीमेंट होंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साझा की जानकारी चार दिन तक चलने वाले इस डिफेंस एक्सपो-2020 में 39 देशों के रक्षामंत्री भी हिस्सा लेने आ रहे हैं। डिफेंस एक्सपो के बारे में खुद रक्...
सीएम योगी का ओवैसी पर तंज, एक दिन हनुमान चालीसा पढ़ते आएंगे नजर

सीएम योगी का ओवैसी पर तंज, एक दिन हनुमान चालीसा पढ़ते आएंगे नजर

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊः देश की राजधानी दिल्ली के चुनाव दंगल में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किराड़ी इलाके में एक बड़ी रैली को संबोधित किया। सीएम योगी ने ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा तंज कसा। सीएम योगी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पहले शाहीन बाग में बिरयानी खिलाते हैं और फिर हनुमान चालीसा पढ़कर यह बताते हैं कि वह हिंदू हैं। दिल्ली में सीएम योगी को सुनने उमड़ी भीड़ कहा कि अब केजरीवाल हनुमान चालीसा पढ़ने लगे हैं। आगे-आगे देखते रहिए, क्या होता है। एक दिन ओवैसी भी हनुमान चालीसा पढ़ते नजर आएंगे।  उन्होंने लोगों से कहा कि आप लोग अभियान को आगे बढ़ाते रहिए बस। सीएम योगी ने इस दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी जबरदस्त हमला बोला। ये भी पढ़ेंः गुरूकुल शिक्षा अंगीकार की होती तो उच्च शिक्षा से न निकलते अराजकः मुख्यमंत्री योगी कह...
एक्ट्रेस नुसरत ने शेयर की Bold Look फोटो, फैन्स ने चुटकी ली

एक्ट्रेस नुसरत ने शेयर की Bold Look फोटो, फैन्स ने चुटकी ली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः सोनू के टीटू की स्वीटी और प्यार का पंचनामा जैसी हिट मूवी में अभिनय कर चुकीं एक्ट्रेस नुसरत भरुचा सोशल मीडिया में फिर चर्चा में है। नुसरत ने अपनी Bold Look फोटो शेयर की है जिसके बाद तरह-तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। उनके फैन्स जहां बढ़-चढ़कर उनकी फोटो को पसंद कर रहे हैं तो कुछ लोग चुटकी भी ले रहे हैं। फैन्स कर रहे हैं जमकर तारीफ इसके साथ ही नुसरत काफी सुर्खियों में आ गई हैं। इस फोटो में उनका लुक बेहद हॅाट और बोल्ड नजर आ रहा है। बेहद सेक्सी नजर आ रहीं नुसरत की फोटो ने धूम मचा दी है। इस फोटो में वह हाई स्लिट वाले खूबसूरत ग्रीन गाउन में दिखाई दे रही हैं। नुकसरत के फैशन स्टाइल को सोशल मीडिया पर खूब चर्चा मिल रही है। लोग अपने-अपने ढंग से जज कर रहे हैं। कुछ लोग चुटकी लेते हुए उनके इस हाट लुक को 'गरीबी' भी कह रहे हैं। कुछ ट्रोलर ले रहे हैं चुटकी दरअसल, हाल ही में मु...
आगराः सेक्स रैकेट में विदेशी लड़कियों समेत होटल से 6 गिरफ्तार

आगराः सेक्स रैकेट में विदेशी लड़कियों समेत होटल से 6 गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, आगराः आगरा में विदेशी लड़कियों को सेक्स रैकेट में ठेके पर लाने के गोरखधंधे का एक बार फिर भंडाफोड़ हो गया है। बीती रात पुलिस ने विदेशी लड़कियों समेत छह लोगों को आपत्तिजनक हालत में एक होटल से गिरफ्तार कर हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने बताया है कि विदेशी लड़कियों को सेक्स के लिए लाया गया था। इनमें तीन उज्बेकिस्तान, एक नेपाल और एक दिल्ली की लड़की शामिल हैं। पुलिस ने होटल पर योजनाबद्ध तरीके से रेड डाली। इसके बाद इस सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। तीन उज्बेकिस्तान, एक नेपाल और एक दिल्ली की बताया जाता है कि होटल से कुल पांच युवतियां पकड़ी गईं। इनमें से चार विदेशी हैं और एक भारतीय। सेक्स रैकेट की मुख्य सरगना रोशनी नाम की महिला मौके से भागने में कामयाब हो गई। बताते हैं कि रोशनी का नाम पहले भी सेक्स रैकेट में आता रहा है। सेक्स रैकेट की दुनिया में रोशनी काफी चर्चित ...