Tuesday, August 25सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

मुंबईः 5 स्टार होटल में सेक्स रैकेट चलातीं बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॅाडल अरेस्ट

मुंबईः 5 स्टार होटल में सेक्स रैकेट चलातीं बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॅाडल अरेस्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः मुंबई के एक 5 स्टार होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने एक बॉलिवुड एक्ट्रेस समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि पकड़ी गईं दो महिलाओं में एक बॉलिवुड एक्ट्रेस और दूसरी मॅाडल है। पुलिस ने दोनों को होटल पर रेड मारकर गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस अधिकारी का यह भी कहना है कि इस मौके पर दो लड़कियों को वहां बचाया भी गया है। पुलिस ने नकली ग्राहक भेजकर मारी रेड बताते हैं कि पुलिस ने रेड डालने से पहले अपने एक आदमी को नकली ग्राहक बनाकर वहां भेजा था। इसके बाद सभी को रंगे हाथों पकड़ा। पकड़ी गई एक एक्ट्रेस अमृता धनोआ है जो पहले भी पकड़ी जा चुकी है। बताया जाता है कि यह एक्ट्रेस बिग बॅास-13 के कंटेस्टेंट रहे अभिनेता अरहान खान की एक्स गर्लफ्रैंड भी है। एकट्रेस के साथ एक मॅाडल भी हुई गिरफ्तार मुंबई पुलिस के डीएसपी डीएस स्वामी...
सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसलाः इंटरनेट मौलिक अधिकार, कश्मीर में पाबंदी की हो समीक्षा

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसलाः इंटरनेट मौलिक अधिकार, कश्मीर में पाबंदी की हो समीक्षा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः कश्मीर से धारा 370 हटने के बाद इंटरनेट पर लगी पाबंदी हटाए जाने को लेकर दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। जस्टिस रमन्ना ने फैसला सुनाते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट कश्मीर की राजनीति में किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं करेगा। हालांकि, कहा कि आजादी और सुरक्षा के बीच संतुलन बनाया जाना जरूरी है। कोर्ट ने कहा कि कश्मीर ने इतिहास में बहुत हिंसा देखी है। कोर्ट ने कहा कि नागरिकों के अधिकारी की रक्षा भी जरूरी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि संविधान की धारा-19 के तहत इंटरनेट का इस्तेमाल हर नागरिक का मौलिक अधिकार है। यह विचारों की आजादी के अंतर्गत आता है। इसपर अनिश्चितकाल के लिए पाबंदी नहीं लगाई जा सकती है। कहा कि कश्मीर में लगी पाबंदी की 7 दिन के भीतर समीक्षा की जाए। कोर्ट ने कहा, राजनीतिक में हस्तक्षेप नहीं साथ ही कोर्ट ने कहा है कि आजकल व्यापार भी इंटरनेट पर ...
बड़ी कार्रवाईः नोएडा के SSP वैभव कृष्ण सस्पैंड, बांदा-सुल्तानपुर समेत 5 जिलों के एसपी हटे, जांच शुरू

बड़ी कार्रवाईः नोएडा के SSP वैभव कृष्ण सस्पैंड, बांदा-सुल्तानपुर समेत 5 जिलों के एसपी हटे, जांच शुरू

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः वीडियो वायरल के तथाकथित मामले में गौतमबुद्ध नगर के एसएसपी वैभव कृष्ण को सरकार ने सस्पैंड कर दिया है। वहीं इस मामले में आरोपों से जुड़े 5 अन्य आईपीएस अधिकारियों को भी उनके पदों से हटा दिया गया है। इनमें बांदा और रामपुर के पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं। बताया जाता है कि नोएडा (गौतमबुद्धनगर) के एसएसपी वैभव कृष्णा को निलंबित कर दिया गया है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि गुजरात की लैब में वीडियो की फारेंसिक जांच में यह सही पाया गया। जांच में पता चला कि इस वीडियो के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। बताते हैं वीडियो के सत्यापित होने के साथ ही सरकार को भेजा गोपनीय पत्र मीडिया में वायरल करने के कारण एसएसपी वैभव कृष्ण के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। आरोपों से जुड़े 5 जिलों के एसपी भी हटाए गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की इस तगड़ी कार्रवाई से पुलिस महकमे में ह...
‘समरनीति न्यूज’ के कार्यालय पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दी बधाई

‘समरनीति न्यूज’ के कार्यालय पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दी बधाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, लोकसभा चुनाव -2019, व्यक्तित्व, सीतापुर, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड के कद्दावर नेता एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह बुधवार को बांदा में डीएम कालोनी रोड पर स्थित 'समरनीति न्यूज' के कार्यालय पहुंचे। उनके साथ भाजपा के बुंदेलखंड के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। कार्यालय में करीब 30 मिनट रुकने के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने समरनीति न्यूज के डायरेक्टर/एडिटर इन चीफ मनोज सिंह शुमाली से मुलाकात की और उनको बुंदेलखंड में विस्तार के लिए बधाई और शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत भी किया। बुंदेलखंड में विस्तार के लिए दी बधाई समरनीति की टीम से मुलाकात के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि डिजीटल मीडिया के इस दौर में बुंदेलखंड में तेजी से उभरते 'समरनीति न्यूज' पोर्टल की टीम को उनकी शुभकामनाएं है। उन्होंने कहा कि यह सोशल मीडिया का युग है। इसमें ह...
यूपीः पंजाब की महिला कांग्रेस सांसद को भेजता था अश्लील मैसेज-पोर्न वीडियो, पुलिस के हत्थे चढ़ा

यूपीः पंजाब की महिला कांग्रेस सांसद को भेजता था अश्लील मैसेज-पोर्न वीडियो, पुलिस के हत्थे चढ़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः खुराफाती लोग कहीं से भी बवाल कर डालते हैं। यूपी के कासगंज से पंजाब पुलिस ने ऐसे ही एक शातिर किस्म के खुराफाती व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति कासगंज से सोशल मीडिया के जरिया पंजाब में कांग्रेस की महिला सांसद को अश्लील मैसेज और वीडियो भेजता था। कई बार चेतावनी के बावजूद नहीं सुधरा और अंततः पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद उसे पंजाब पुलिस ने सर्विलांस के जरिए नंबर ट्रेस करके यूपी के कासगंज से गिरफ्तार किया। यूपी पुलिस की मदद से गिरफ्तार करने के बाद पंजाब पुलिस आरोपी को लेकर वापस लौट गई। बताते हैं कि पंजाब पुलिस आरोपी की तलाश में एक दिन लगातार इलाके में डेरा डाले हुए थी। सर्विलांस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करके पंजाब पुलिस वापस रवाना हो गई। महिला सांसद ने दर्ज कराई थी रिपोर्ट बताया जाता है कि पंजाब के मिढोर महोली के एसएस न...
पहला कदमः यूपी सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून के तहत प्रवासियों की सूची बनाने के दिए निर्देश

पहला कदमः यूपी सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून के तहत प्रवासियों की सूची बनाने के दिए निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः नागरिकता संशोधन अधिनियम के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने पहला कदम बढ़ा दिया है। सबसे पहले यूपी सरकार ने राज्य में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आए प्रवासियों को नागरिकता दिए जाने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। यूपी सरकार ने इन देशों से आए प्रवासियों को चिह्नित करने के लिए सूची बनाने का काम शुरू करा दिया है। इसके साथ ही यूपी देश में पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां प्रवासियों को नागरिकता देने की दिशा में सरकार ने पहला कदम बढ़ा दिया है। इसके साथ ही देश में इस कानून पर काम शुरू करने वाला यूपी पहला राज्य बन गया है। बता दें कि सरकार के इस फैसले से दूसरे राज्यों में भी एक सार्थक संदेश जाएगा। वहीं इसका विरोध करने वाले राजनीतिक दलों में उथल-पुथल मचना स्वभाविक है। सभी जिलाधिकारियों को सूची बनाने के निर्देश प्रदेश सरकार ने सूबे के सभी जिलाधिकारियों को ऐसे प्रवासियों को च...
अयोध्या में शहीद अशफाक उल्ला खां का शहादत स्थल होगा पर्यटन स्थल के रूप में प्रतिष्ठित

अयोध्या में शहीद अशफाक उल्ला खां का शहादत स्थल होगा पर्यटन स्थल के रूप में प्रतिष्ठित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, अयोध्याः रामनगरी अयोध्या में जल्द ही आजादी के वीर योद्धा एवं काकोरी कांड के महानायकों में एक शहीद अशफाक उल्ला खां के शहादत स्थल को पर्यटन स्थल के रूप में प्रतिष्ठित किया जाएगा। महान शहीद अशफाक उल्ला खां की शहादत की साक्षी रामनगरी अयोध्या में उनके शहादत स्थल को नया रूप देने की तैयारियां तेज हो गई हैं, ताकि आज के युवा और आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान, शहादत से प्रेरणा ले सकें। इसका मकसद जहां इस महान क्रांतिकारी से जुड़ी यादों को सहेजना है तो वहीं मौजूदा युवाओं को इतिहास से अवगत कराना भी है। जेल प्रशासन ने भेजा शासन को प्रस्ताव मामले में जेल अधीक्षक बृजेश कुमार ने एक प्रस्ताव बनाकर जेल मुख्यालय भेजा है। वहां से इस प्रस्ताव को पर्यटन विभाग को भेजा गया है। अब पर्यटन मुख्यालय और शासन को इस प्रस्ताव पर फैसला करना है। बताया जाता है कि शहादत स्थल के सुंदरीकरण के साथ ही काकोरी कांड ...
यूपी में घुसे ISIS के दो खतरनाक आतंकवादी, हाई अलर्ट

यूपी में घुसे ISIS के दो खतरनाक आतंकवादी, हाई अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में आईएसआईएस से जुड़े दो खतरनाक आतंकवादी घुस आए हैं। इसके साथ ही हाई अलर्ट कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों दोनों को तलाशने में जुट गई हैं। खासकर गोरखपुर जोन में सुरक्षा कर्मियों के साथ ही खुफिया एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। वहीं दूसरी ओर अयोध्या में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बताते चलें कि राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या आतंकियों के निशाने पर है। मामले की पुष्टि करते हुए बस्ती के आईजी आशुतोष कुमार ने दोनों आतंकियों के फोटो अयोध्या पुलिस को भेजे हैं, ताकि उनके नजर आते ही दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। बताया जाता है कि दोनों आतंकी आखिरी बार पश्चिम बंगाल में देखे गए थे। बाद में इन दोनों की तस्वीरे यूपी के गृह मंत्रालय ने भी जारी की हैं। पुलिस दोनों को पकड़ने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है। अयोध्या-गोरखपुर समेत बस्ती रेंज में बढ़ी चौकसी आत...
ज्वाला गुट्टा ने शेयर की इस एक्टर संग रोमांटिक फोटो, नए रिश्ते का ऐलान

ज्वाला गुट्टा ने शेयर की इस एक्टर संग रोमांटिक फोटो, नए रिश्ते का ऐलान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, खेलकूद, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः देश की महिला स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने इस नए साल में तमिल एक्टर के साथ वाली अपनी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए एक खूबसूरत रिश्ते का खुलासा किया है। यह तमिल एक्टर विष्णु विशाल हैं जिनको ज्वाला गुट्टा डेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें अपने रिलेशन की तस्वीरें भी ज्वाला ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उनके साथ एक्टर विष्णु काफी रोमांटिक पोज में हैं। इससे इतना तो साफ हो ही गया है कि दोनों के बीच काफी गहरा रिश्ता है। इस तमिल एक्टर संग हैं तस्वीरें बताते हैं कि इस बार ज्वाला ने ट्विटर पर एक्टर विष्णु संग अपनी दो तस्वीरें पोस्ट की हैं जिनमें वे दोनों काफी रोमांटिक मूड में भी नजर आ रहे हैं। बता दें कि इस एक्टर के साथ पहले भी ज्वाला अपनी तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं, लेकिन तबतक सिर्फ इस बात के क्यास ही थे कि दोनों के बीच क...
नए थल सेनाध्यक्ष की पाक को साफ-साफ, बंदो करो आतंकी कैंप नहीं तो प्रहार..

नए थल सेनाध्यक्ष की पाक को साफ-साफ, बंदो करो आतंकी कैंप नहीं तो प्रहार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने मंगलवार को देश के 28वें सेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने आज सेवानिवृत हुए जनरल बिपिन रावत से सेना प्रमुख का कार्यभार ग्रहण किया। अपने तीन साल के कार्यकाल के बाद सेनाध्यक्ष विपिन रावत मंगलवार को सेवानिवृत हो गए। बताते चलें कि अबतक श्री नरवणे उप-सेनाप्रमुख के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे। बताया जाता है कि सेना में अपने 37 साल के कार्यकाल में लेफ्टिनेंट जनरल नरवणे ने कई मोर्चों पर सेवाएं दी हैं। इस मौके पर उन्होंने साफ कहा कि पाकिस्तान या तो आतंकी ठिकानों को बंद करे या उनपर प्रहार करेंगे। सेना प्रमुख की इस दो टूक चेतावनी को काफी अहम माना जा रहा है। देश के 28वें सेना प्रमुख बने वह जम्मू कश्मीर में राष्ट्रीय राइफल्स की बटालियन के साथ ही पूर्वी मोर्चे पर इंफेंट्री ब्रिगेड की भी कमान संभाल चुके हैं। बताते हैं कि श्री न...