Tuesday, August 25सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को इस बोल्ड एक्ट्रेस ने बताया अश्लील, कहा- मैंने नहीं किया…

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री को इस बोल्ड एक्ट्रेस ने बताया अश्लील, कहा- मैंने नहीं किया…

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः बांग्ला फिल्मों से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने वाली बोल्ड एक्ट्रेस मोनालिसा किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपनी हाट और सेक्सी छवि को लेकर वह अक्सर चर्चा में रहती हैं। अपने काम के दम पर वह इंडस्ट्री से पहले बिग बास और अब जज की कुर्सी तक पहुंचने में सफल रही हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया और फिल्मी जगत में उनकी हाट फोटो भी कहर ढाती रहती हैं। ऐसे में एक बार फिर मोनालिसा चर्चा में हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री की कई बातें की शेयर हाल ही में एक न्यूज पेपर के संवाददाता से बात करते हुए उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बारे में कई चौंकाने वाली बातें शेयर कीं। उन्होंने कहा कि भले ही भोजपुरी इंडस्ट्री पर अश्लीलता का टैग लगा हुआ हो, लेकिन उन्होंने कभी ऐसा काम (अश्लीलता वाला) नहीं किया। मोनालिसा ने कहा कि अब भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी बदलाव आ रहा है, वहां अच्छे व...
कानपुरः विपक्ष पर सीएम योगी का तगड़ा हमला, बोले-पुरुष घरों में रजाई ओढ़कर सो रहे, महिलाओं को चौराहों पर बैठाया

कानपुरः विपक्ष पर सीएम योगी का तगड़ा हमला, बोले-पुरुष घरों में रजाई ओढ़कर सो रहे, महिलाओं को चौराहों पर बैठाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुरः बुधवार को कानपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज साकेत नगर मैदान में नागरिकता संशोधन अधिनियम-CAA पर जहां विपक्ष को आड़े हाथों लिया। सीएम योगी ने धरने पर बैठीं महिलाओं के पतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि खुद रजाई ओढ़कर घर में सो रहे हैं। वहीं पत्नियों को चौराहे-चौराहे बैठा दिया है। सीएम योगी ने कहा कि कितनी शर्म की बात है कि एक तो कांग्रेस, सपा और वामपंथी दलों के लोग देश की कीमत पर राजनीति कर रहे हैं और दूसरा महिलाओं को आगे कर दिया, जिनको पता नहीं कि सीएए क्या है। भ्रम फैलाने के लिए विपक्षी दलों को लिया आढ़े हाथ कहा कि विपक्ष में हिम्मत नहीं आंदोलन करने की, तो महिलाओं को आगे कर दिया है। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों की धमक देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है। कहा कि प्रधानमंत्री जी ने गरीबों, किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के व...
लखनऊ में गृहमंत्री अमित शाह की दो टूक, CAA नहीं होगा वापस-चाहे कुछ कर लो

लखनऊ में गृहमंत्री अमित शाह की दो टूक, CAA नहीं होगा वापस-चाहे कुछ कर लो

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः आज यहां मंगलवार को राजधानी में बंगला बाजार में गृहमंत्री अमित शाह ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में रैली की। सीएए के समर्थन में रामकथा पार्क में रैली को संबोधित करने गृहमंत्री जैसे ही मंच पर पहुंचे 'भारत माता की जय' के जयकारे गूंज उठे। इसी माहौल में उन्होंने अपना संबोधन शुरू किया। गृहमंत्री ने विपक्षी दलों को इस कानून को लेकर जनता को भ्रमित करने के लिए आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि यह कानून नागरिकता देने वाला है, छीनने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि यह विपक्ष का फैलाया हुआ भ्रम है कि यह कानून नागरिकात छीन लेगा। ऐसा नहीं है। कहा, तीन माह में बनेगा अयोध्या में श्री राम का मंदिर गृहमंत्री शाह ने कहा कि अगर कोई कहता है कि नागरिकता छीनने वाला है तो इसे साबित करके दिखाए। कहा कि विपक्ष नागरिकता कानून का विरोध कर रहा है। इसे लेकर दुष्प्रचार फैला रहा है। गृहमंत्...
जेपी नड्डा चुने गए भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष

जेपी नड्डा चुने गए भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता जगत प्रकाश नड्डा सोमवार को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। भाजपा के संगठनात्मक चुनाव के प्रभारी राधामोहन सिंह ने श्री नड्डा के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की है। बता दें कि अबतक नड्डा कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका में थे। आज नामांकन की प्रक्रिया पूरी हुई। इसके बाद नड्डा अकेले उम्मीदवार रहे और निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए। हालांकि, वह पहले से कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर पार्टी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर बीते वर्ष जून से थे नियुक्त बताते चलें कि नड्डा को बीते वर्ष जून में कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। आज इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी आदि कई बड़े नेता मौजूद...
अलीगढ़ में CAA के विरोध पर सख्त एक्शन, 60-70 महिलाओं पर FIR दर्ज

अलीगढ़ में CAA के विरोध पर सख्त एक्शन, 60-70 महिलाओं पर FIR दर्ज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः अलीगढ़ में सीएए और एनआरपी का विरोध करने पर 60-70 महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। ये महिलाएं सीएए और एनपीआर के खिलाफ प्रदर्शन करने रही थीं। यह जानकारी अलीगढ़ पुलिस द्वारा दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में अलीगढ़ सिविल लाइन्स के सीओ अनिल सामनिया ने बताया कि कुछ महिलाओं ने सिटीजनशिप अमेंडमेंट एक्ट (सीएए) और नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (एनपीआर) के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन की कोशिश की थी, जो कि पूरी तरह से यहां लागू धारा 144 का उल्लंघन था। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। धारा-144 के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा उन्होंने बताया कि इसलिए मामले में 60 से 70 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। बताते चलें कि इस वक्त पूरे यूपी में बीते करीब 1 माह से निषेधाज्ञा यानि धारा 144 लागू है। ये भी...
प्रधानमंत्री मोदी ने अभिनेत्री शबाना आजमी के हादसे पर दुख जताया 

प्रधानमंत्री मोदी ने अभिनेत्री शबाना आजमी के हादसे पर दुख जताया 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी के हादसे में घायल होने की घटना पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह 'उनके जल्‍द ठीक होने के लिए कामना करता हूं।' बताते चलें कि शनिवार शाम को बॉलीवुड एक्‍ट्रेस शबाना आजमी एक कार एक्‍सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। हादसे के बाद हालत स्थिर बताई जा रही यह हादसा मुंबई-पुणे एक्‍सप्रेस-वे पर हुआ था। हादसे के बाद रविवार को भी मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं बॅालीवुड के कई दिग्गज भी उनकी हालत को लेकर दुखी हैं। ट्रक में कार ने मारी थी पीछे से टक्कर उनका कार ने ट्रक में पीछे से टक्कर जा मारी थी। इसके बाद उनको इलाज के लिए पनवेल के एमजीएम अस्‍पताल में लेकर जाकर भर्ती कराया गया। ये भी पढ़ेंः बोल्डनेस में आमिर खान की बेटी इरा ने सबको पीछे छो...
एक्ट्रेस शबाना आजमी के एक्सीडेंट पर कुछ ट्रोलर्स के आपत्तिजनक ट्वीट, कुछ ने सलामती मांगी

एक्ट्रेस शबाना आजमी के एक्सीडेंट पर कुछ ट्रोलर्स के आपत्तिजनक ट्वीट, कुछ ने सलामती मांगी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः बॉलीवुड एक्‍ट्रेस शबाना आजमी के हादसे में घायल होने के बाद उनको मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरी ओर ट्विटर पर ट्रोलर्स ने शबाना को ट्रोल भी किया। कुछ ट्रोलर्स ने उन्‍हें लेकर कई आपत्तिजनक ट्वीट भी किए हैं तो कुछ ने उनके स्वस्थ होने की कामना की। कुछ ने लिखा, कि 'कर भला तो हो भला।' शबाना के घायल होने पर ट्विटर पर हैशटैग शबना आजमी टॉप ट्रेंड में शामिल हो गया। कुछ लोग शबाना आजमी के संबंध में आपत्तिजनक ट्वीट करके अपनी राय दे रहे हैं। कुछ ट्रोलर्स ने ट्विटर पर ट्वीट किया कि, 'मैं खुश हूं।'  कुछ ट्रोलर्स ने स्वस्थ होने की कामना की वहीं कुछ फैंस ने शबाना के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की है। बताते चलें कि हाल ही में शबाना आजमी ने सीएए और एनपीआर का विरोध करते हुए कुछ वीडियो अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर डाले थे। तब भी श...
29 साल छोटे प्रेमी के प्यार में हद से गुजरी 55 साल की महिला, हर सितम सहकर रिश्ते पर लगवाई सामाजिक बंधन की मुहर

29 साल छोटे प्रेमी के प्यार में हद से गुजरी 55 साल की महिला, हर सितम सहकर रिश्ते पर लगवाई सामाजिक बंधन की मुहर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः सूफी गायक जगजीत सिंह का गाना तो आपको याद होगा ही... 'न उम्र की सीमा हो, न जन्म का बंधन, जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन, नई रीत चलाकर तुम, मेरी प्रीत अमर कर दो....।' कुछ इन्हीं पंक्तियों को सच करने पर अमादा एक 55 साल की महिला ने खुद से 29 साल छोटे युवक के प्यार में हर हद पार कर दी। साबित कर दिया कि प्यार की कोई उम्र नहीं होती। मामला संतकबीरनगर के एक गांव से जुड़ा है। वहां एक महिला ने अपने से आधी उम्र के अपने प्रेमी के लिए कई सितम सहे, पति-बेटों और घरवार सब छोड़ दिया। इसके बाद अपने रिश्ते को सामाजिक बंधन और कानूनी मान्यता दिलाई। पति से लिया तलाक, 3 बेटों को छोड़ा दरअसल, वहां रहने वाली एक 55 साल की महिला के खुद से 29 साल छोटे युवक से प्रेम संबंध हो गए। महिला के लिए अपने प्यार को हांसिल करना आसान नहीं था। ऐसे उसे कई बंधनों तोड़ते हुए हर हद से गुजरना पड़ा। प्रेमी का होन...
यूपी में योगी सरकार ने फिल्म ‘ताना जी’ को किया टैक्स फ्री

यूपी में योगी सरकार ने फिल्म ‘ताना जी’ को किया टैक्स फ्री

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः छत्रपति शिवाजी महाराज के वीर सेनापति ताना जी मालुसरे की वीरता पर बनी फिल्म 'तानाजी' को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने यूपी में टैक्स फ्री कर दिया है। दरअसल, यह फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज के साहसी एवं समर्पित सेनापति सूबेदार तानाजी मालुसरे की वीरगाथा पर बनी है। तानाजी की वीरता और उनके त्याग से ज्यादा से ज्यादा लोग प्रेरणा ले सकें, इस बात को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने इस फिल्म को प्रदेश के सिनेमाघरों में टैक्स फ्री किया है। अजय देवगन ने ट्वीट कर बोला- थैंक्स यूपी सरकार के इस फैसले के बाद फिल्म के अभिनेता अजय देवगन ने ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को थैंक्स बोला है। इतना ही नहीं अजय देवगन ने कहा कि अगर आप हमारी फिल्म देखते तो हमें प्रसन्नता होती। बताते चलें कि फिल्म 'तानाजी' में तानाजी मालुसरे का किरदार अभिनेता अजय देवगन ने निभाया है। अभिनेता...
वाराणसी में प्रियंका ने कहा, कांग्रेस आई तो हटेगा NRC और CAA

वाराणसी में प्रियंका ने कहा, कांग्रेस आई तो हटेगा NRC और CAA

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/वाराणसीः अपनी एक दिवसीय यात्रा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ससंदीय क्षेत्र काशी पहुंचीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यहां बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार आई तो एनआरसी (NRC) और सीएए (CAA) को हटा दिया जाएगा। इतना ही नहीं प्रियंका ने यह भी कहा कि देश के जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, उनमें ये कानून लागू नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कानून देश के संविधान के खिलाफ हैं और इनको देश में लागू नहीं किया जाना चाहिए। कहा कि कांग्रेस इनका विरोध करती है। प्रियंका गांधी ने यह भी कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आने पर एनआरसी और सीएए को हटा दिया जाएगा।  एक दिवसीय दौरे पर आज यहां पहुंचीं प्रियंका बताते चलें कि एक दिवसीय दौरे पर काशी पहुंची प्रियंका आज शुक्रवार सुबह करीब 10.20 बजे चार्टर प्लेन से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरप...