Saturday, April 27सही समय पर सच्ची खबर...

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर 10 सितंबर को कांग्रेस का भारत बंद   

समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः देशभर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी पर कांग्रेस ने 10 सितंबर को भारत बंद बुलाया है। कांग्रेस के इस बंद को छोटी-बड़ी लगभग 18 पार्टियों ने अपना समर्थन दिया है।

प्रतिकात्मक फोटो।

हांलाकि खास बात यह है कि कांग्रेस के इस बंद से तृणमूल कांग्रेस ने अपनी दूरी बना ली है। तृणमूल कांग्रेस के नेता पार्था चटर्जी का कहना है कि वह डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों के विरोध में प्रदर्शन करेगी।

18 दलों के समर्थन के साथ बंद को उतरेगी कांग्रेस 

साथ ही कांग्रेस के भारत बंद का समर्थन करने से इंकार कर दिया है। कांग्रेस को 18 दलों का समर्थन प्राप्त है और ऐसे बंद के सफल होने या न होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।  बताते चलें कि वर्तमान में पेट्रोल और डीजल के दामों में बेहताशा बढ़ोत्तरी हुई है। इससे जनता बुरी तरह से परेशान हैं। लोगों को महंगाई की तगड़ी मार झेलनी पड़ रही है।

ये भी पढ़ेंः पेट्रोल 80 तो डीजल 70 पार, गृहणियां- चालक सभी परेशान

सभी वर्ग इससे प्रभावित हुए हैं और सभी वर्गों के लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल के दामों में महंगाई के चलते बाकी सामान भी महंगा हो रहा है। इस वजह से उनका बजट गड़बड़ा रहा है। खासकर मध्यम वर्गों के लोगों पर इसका काफी बुरा असर पड़ रहा है।

गृहणियों से लेकर युवा तक सभी परेशान हैं जहां रसोई का बजट गड़बड़ाया है वहीं कालेज आने-जाने वाले युवाओं की पाकेट मनी पर भी पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों ने बुरा असर डाला है।