Monday, August 24सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

Special News : बांदा में पहले दिन नई ट्रेन का जोरदार स्वागत, अब एमपी, बिहार-सूरत जाना और आसान

Special News : बांदा में पहले दिन नई ट्रेन का जोरदार स्वागत, अब एमपी, बिहार-सूरत जाना और आसान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, लखनऊ, ललितपुर
समरनीति न्यूज, बांदा : आज गुरुवार को चार राज्यों को जोड़ने वाली नई स्पेशल बांदा पहुंची। यहां स्थानीय सांसद समेत अन्य भाजपाइयों ने ट्रेन के चालक दल को माल पहनाकर स्वागत किया। बुंदेलखंड के बांदा, महोबा और आसपास के लोगों को अब सूरत या अहमदाबाद जाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। बांदा से सीधे सूरत, अहमदाबाद और बरौनी, बक्सर के लिए ट्रेन मिल सकेगी। आज जब यह ट्रेन पहले दिन बांदा रेलवे स्टेशन पहुंची तो स्थानीय सांसद आरके सिंह पटेल ने चालक दल का स्वागत किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने इसे अपनी उपलब्धी बताते हुए स्वागत में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ी। चार राज्यों को जोड़ने वाली खास ट्रेन बाद में हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद रहे। साथ ही सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रतिनिधि रजत सेठ भी मौजूद रहे। इस मौके पर रेलवे के सीनियर डीसीएम नवीन दीक्षित, स...
दो मासूमों पर पागल कुत्ते का हमला, दोनों गंभीर

दो मासूमों पर पागल कुत्ते का हमला, दोनों गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र में दो मासूमों पर पागल कुत्ते ने हमला करते हुए बुरी तरह से जख्मी कर दिया। एस बच्चे के सिर में जख्म है तो एक बालिका की आंख भी जख्मी हो गई है। शरीर पर कई जगह कुत्ते के काटने से जख्म हो गए हैं। दोनों बच्चों की हालत गंभीर है, उनको कानपुर रेफर करने तक की बात चल रही है। हालांकि, चिकित्सक उनके इलाज में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। यह घटना कहला गांव की है। वहां रहने वाले बृजेश (6) पुत्र वीरू केन नदी किनारे सब्जी की बारी में खेल रहा था। कई और लोगों को भी काटा बताते हैं कि इसी दौरान वहां एक पागल कुत्ता पहुंचा और बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे के शरीर के कई हिस्सों पर काटा। यहां तक कि उसके सिर में भी गहरा जख्म कर दिया। लोगों का ध्यान गया तो बच्चे को बचाने दौड़े। बाद में कुत्ता गांव की बस्ती में जा घुसा। बताते हैं कि वहां भी कुत्ते ने कई लोगों को काटा। गां...
बांदा : CM योगी के दौरे को लेकर ‘अलर्ट मोड’ पर अधिकारी

बांदा : CM योगी के दौरे को लेकर ‘अलर्ट मोड’ पर अधिकारी

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लकेर गुरुवार को बांदा के मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह, आईजी के. सत्यनारायण और जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने कई गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारी किटहाई, खटान गांव पहुंचे। वहां यमुना नदी पर डैम का निर्माण कार्य जारी है। काम चल रहा है और खुद सीएम भी वहां का दौरा कर सकते हैं। ऐसे में प्रशासनिक अधिकारी भी आज निरीक्षण को वहां पहुंचे। मुख्यमंत्री कर सकते हैं डेम स्थल का दौरा दरअसल, यह योजना केंद्र सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इसकी लागत करीब 1650 करोड़ रुपए बताई जा रही है। इस योजना से बबेरू, अतर्रा और नरैनी तहसील के 374 गांवों के हर घर में नल द्वारा पेयजल पहुंचाने की तैयारी है। योजना जारी है और इसकी प्रगति को खुद सीएम योगी भी मौके पर पहुंचकर देख सकते है। यही वजह है कि अधिकारियों ने आज इन क्षेत्रों का...
Breaking News : ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी, पर्यटकों निकाला गया

Breaking News : ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी, पर्यटकों निकाला गया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : आज गुरुवार सुबह ताजनगरी में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब किसी ने ताजमहल को बम से उड़ाने की धमकी दे डाली। धमकी देने वाले ने ताजमहल के भीतर बम रखने की बात कही। धमकी के बाद तुरंत ही प्रशासन और पुलिस फोर्स के साथ सीआईएसएफ के लोग सक्रिय हो गए। सुबह करीब 10 बजे सभी पर्यटरों को पहले बाहर किया गया। पूर्वी-पश्चिमी गेट बंद करके जांच शुरू इसके बाद वहां पूर्वी और पश्चिमी दरवाजों को बंद करके जांच शुरू की गई। बम निरोधक दस्ता ताजमहल का चप्पा-चप्पा छान रहा है। एहतियातन तामहल के आसपास के इलाके में स्थित बाजारों को भी बंद कर दिया गया है। वैसे तो अधिकारी यह बात मान रहे हैं कि ताजमहल के भीतर तक बम को ले जाना बड़ा मुश्किल है, क्योंकि ताजमहल के भीतर पहुंचने के लिए कई चक्र सुरक्षा घेरे को पार करना पड़ता है। फिर भी सुरक्षा बल के जवान जांच में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। पूरी तरह चप्पे-चप्...
बांदा पुलिस ने अवैध खनन करने वाले 16 लोगों के खिलाफ की सख्त कार्रवाई, संपत्ति जब्त

बांदा पुलिस ने अवैध खनन करने वाले 16 लोगों के खिलाफ की सख्त कार्रवाई, संपत्ति जब्त

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : अवैध खनन और ओवरलोडिंग करने वाले 16 लोगों के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। इन सभी को गिरफ्तार करने के बाद उनकी संपत्ति भी जब्त कर ली है। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी गैंग बनाकर अवैध खनन का काला कोराबार कर रहे थे। इस आरोपियों की पुलिस ने सूची भी जारी की है। यह भी बताया है कि ये लोग कहां-कहां अवैध खनन करने में संलिप्त थे। पुलिस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। इन लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाई पुलिस विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार मटौंध के बोधीपुरवा गांव निवासी राशिद खां, इद्दू खां, दौलतपुर गांव निवासी आनंदी केवट, अंदौरा गांव निवासी दीन मोहम्मद, मरौली गांव निवासी राजाभैया, दादी उर्फ राममनोहर, गौरवा उर्फ गोरे उर्फ रामबाबू और नरेंद्र यादव के नाम शामिल हैं। ये भी पढ़ें : बांदा के जसपुरा में 6 दिन से लापता विवाहिता का नदी में मिला शव, हत्या का आरोप&...
Breaking News : UP STF को बड़ी कामयाबी, दो शार्प शूटर मुठभेड़ में ढेर

Breaking News : UP STF को बड़ी कामयाबी, दो शार्प शूटर मुठभेड़ में ढेर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी एसटीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है। प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र के अरैल इलाके में हुई मुठभेड़ में दो शार्प शूटरों को ढेर कर दिया गया है। ये शार्प शूटर 50 हजार के इनामी थे। मारे गए शूटरों में वकील पांडे उर्फ राजीव पांडे और उसका साथी एचएस अमजद उर्फ अंगद उर्फ पिंटू शामिल हैं। दोनों मुख्तार अंसारी गैंग के शूटर बताए जा रहे हैं। 2013 में दोनों ने की थी डिप्टी जेलर की हत्या बताया जा रहा है कि दोनों के कब्जे से दो 9 एमएम की पिस्टल और दो दर्जन से ज्यादा कारतूस और खोखा बरामद हुए हैं। दोनों ही बदमाशों का काफी बड़ा आपराधिक इतिहास है। इन दोनों पर वर्ष 2013 में वाराणसी के डिप्टी जेलर अनिल कुमार त्यागी की हत्या का भी आरोप रहा है। कहा जाता है कि माफिया मुख्तार अंसारी के इशारे पर दोनों ने डिप्टी जेलर की हत्या की थी। वहीं बीते वर्ष भदोही के बाहुबली विधायक विजय मिश्रा ने भी शूट...
बांदा में हादसे, बालक और किसान की मौत से परिवारों में कोहराम

बांदा में हादसे, बालक और किसान की मौत से परिवारों में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पिछले 24 घंटे में हुए अलग-अलग हादसों में बांदा जिले में एक 12 साल के बालक और किसान की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों में कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मटौंध थाना क्षेत्र के हरिसन थोक के रहने वाले रजवा (70) पुत्र चुनक्का आज बुधवार को सुबह घर से खेत जा रहे थे। रेलवे स्टेशन के पास सामने से आ रहे गिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनको टक्कर मारते हुए रौंद दिया। ट्रैक्टर भी पलट गया। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। दोनों ही मामलों में वाहन चालक फरार वहीं चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। बताया जाता है कि नरैनी कोतवाली क्षेत्र के जमवारा गांव के मजरा सकरिहा पुरवा निवासी विमल (12) पुत्र राम कुमार शाम को दुकान के लिए सामान खरीद कर साइकिल से लौट रहा था। इसी बीच गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक...
बांदा डीएम बोले, नई तकनीकि सुविधाएं अपनाएं किसान

बांदा डीएम बोले, नई तकनीकि सुविधाएं अपनाएं किसान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलास्तरीय कृषि निर्यात क्लस्टर सुविधा इकाई की आज बुधवार को जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने बैठक ली। कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि किसान परंपरागत खेती से बाहर आकर नवीन तकनीकयुक्त कृषि को अपनाएं। इससे निर्यात योग्य उत्पादों का उत्पादन कराया जा सकेगा। साथ ही किसानों की आय भी बढ़ेगी। जिलाधिकारी ने कृषि संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस दिशा में किसानों को जागरुक करें। कहा कि राज्य को अंतर्राष्ट्रीय बजार से जोड़ने के लिए बढावा देने को कार्यक्रम किए जाएं। साथ ही राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय संस्थाओं, अनुसंधान और कार्यों को प्रोत्साहित किया जाए। बैठक में प्रगतिशील किसान प्रेम सिंह भी मौजूद रहे। साथ ही कृषि संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : ह्रदयविदारक : बांदा में खेत पर काम कर रहे थे मां-बाप, म...
सराहनीय : बांदा डीएम की पहल, महिलाओं को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरुकता को लगा कैंप

सराहनीय : बांदा डीएम की पहल, महिलाओं को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरुकता को लगा कैंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सरकारी निचले तबके के लिए हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन कई बार जागरुकता के अभाव में जरुरतमंद लोग योजनाों का भरपूर लाभ नहीं उठा पाते। ऐसे में जरूरत होती है, लोगों को जागरुक बनाने की। खासकर महिलाओं के विषय में यह बात और भी अहम हो जाती है। इसी क्रम में आज कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह के निर्दशों पर महिलापरक योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए जागरुकता कैंप लगाया गया। इन खास योजनाओं की दी गई जानकारी इस कैंप में मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, विधवा पेंशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, 181 महिला हेल्पलाइन, मिशन शक्ति अभियान, महिला शक्ति केंद्र जैसी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। उनको बताया गया कि कैसे वे इन योजनाओं के तहत लाभ उठा सकते हैं। दरअसल, यह कैंप बांदा के उप जिलाधिकारी सुधीर कुमार की देख-रेख में संचालित हुआ। महिलाओं को जागरुक बनाने की तैयारी उन्हों...
शर्मनाक : बांदा में 70 साल के वृद्ध ने बच्ची से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

शर्मनाक : बांदा में 70 साल के वृद्ध ने बच्ची से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। एक 70 साल के वृद्ध ने 8 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर डाला। बच्ची ने घर पहुंचकर परिवार के लोगों को रोते-बिलखते घटना की जानकारी दी। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं बच्ची को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है। घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। बताया जाता है कि बबेरू थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली 8 साल की बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। आरोपी को जेल भेजा जा रहा पड़ोस में ही रहने वाले 70 वर्षीय वृद्ध जगदीश उर्फ मुच्छड़ पाल ने बच्ची को अपने पास बुलाया। फिर बहला-फुसलाकर अपने घर के भीतर ले गया। वहां से कुछ देर बाद बच्ची रोती-बिलखती अपने घर पहुंची। उसने परिवार के लोगों को पूरी बात बताई। मजदूरी करने वाले पिता को घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई। परिवार के लोगों ने बबेरू पहुंचकर पुल...