Monday, August 24सही समय पर सच्ची खबर...

Today’s Top four News

UP : 10 IAS के तबादले, 4 मंडलों के आयुक्त और 6 डीएम बदले, पढ़ें पूरी सूची..

UP : 10 IAS के तबादले, 4 मंडलों के आयुक्त और 6 डीएम बदले, पढ़ें पूरी सूची..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, चित्रकूट, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो : यूपी में पंचायत चुनाव से पहले सरकार ने मंगलवार देर रात 4 मंडलों के कमिश्नर समेत 6 जिलों के डीएम के तबादले किए हैं। देर रात कुल 10 सीनियर आईएस के तबादले हुए हैं। इनमें मुरादाबाद, बरेली, मेरठ और प्रयागराज के कमिश्नर शामिल हैं। वहीं चित्रकूट, रामपुर और कानपुर देहात समेत 6 जिलों में जिलाधिकारी भेजे गए हैं। बताते चलें कि यूपी में पंचायत चुनाव की अधिसूचना इसी महीने जारी होने वाली है। ऐसे में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले जारी हैं। मुख्यमंत्री के सचिव सुरेंद्र सिंह को मेरठ मंडल का कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं सीएम कार्यालय के विशेष सचिव शुभ्रांत शुक्ला को अब चित्रकूट जिले का नया जिलाधिकारी बना दिया गया है। तबादला हुए अधिकारियों की सूची नाम - वर्तमान तैनाती - नया तैनाती स्थल संजय गोयल - सचिव बेसिक शिक्षा - आयुक्त प्रयागराज आर. रमेश कुमार - आयुक्त प्रया...
Update : बांदा शहर में कुछ देर पहले गोली चली, घायल कानपुर रेफर

Update : बांदा शहर में कुछ देर पहले गोली चली, घायल कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज मंगलवार रात शहर के मर्दननाका में गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। आपसी विवाद में कुछ लोगों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवक को कानपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस टीमें गोली चलाने वाले आरोपियों की धड़पकड़ में जुट गई हैं। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। देर रात तक पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिशें देती रही। कोतवाली प्रभारी जयश्याम शुक्ला ने बताया कि पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। गोली मारने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। घायल को कानपुर रेफर कर दिया गया है। बताया जाता है कि शहर के मर्दननाका मोहल्ले के रहने वाले सलमान (22) को डीएवी कालेज के पास मनोहरीगंज में रात करीब पौने 10 बजे तीन युवकों ने गोली मार दी। गोली चलने से वहां हड़कंप मच गया। गोली चलाने वाले युवक वहां से भाग निकले। सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घा...
Update : दरोगा ने कुएं में डाला कंकड़ तो आई कराहने की आवाज, दो दिन से बेसुध पड़ी थी बच्ची, पढ़ें पूरी खबर..

Update : दरोगा ने कुएं में डाला कंकड़ तो आई कराहने की आवाज, दो दिन से बेसुध पड़ी थी बच्ची, पढ़ें पूरी खबर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर : कानपुर के बिल्हौर में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब लोगों ने 20 फिट गहरे कुएं में एक बच्ची को पड़े हुए देखा। बच्ची को बाहर निकाला गया। वह बेसुध थी और बाद में बच्ची ने जो आपबीती बताई, उसे सुनकर लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। लोगों को काफी अचंभित नजर आए। मामला बिल्हौर के बैड़ीअलीपुर गांव से जुड़ा है। बताया जाता है कि दो दिन पहले रहस्यमय ढंग से गायब हुई 9 साल की मासूम बच्ची को 20 फिट गहरे कुएं से बाहर निकाला गया। बच्ची काफी डरी-सहमी सी थी। किसी तरह पुलिस व गांव के लोगों ने उसे संभाला। पूछताछ में बच्ची ने बताया कि उसके साथ क्या-क्या हुआ। बच्ची के मुंह से सच्चाई सुनकर लोग बुरी तरह से चौंक गए। दो दिन पहले खेत से हुई थी लापता बाद में पुलिस को सूचना दी गई। बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताते हैं कि गांव के किसान की 9 साल की बेटी रविवा...
Update : बांदा में दर्दनाक हादसा, महोबा के दो भाइयों की मौत, तीसरे की बारात से लौट रहे थे दोनों

Update : बांदा में दर्दनाक हादसा, महोबा के दो भाइयों की मौत, तीसरे की बारात से लौट रहे थे दोनों

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा से महोबा जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार देर रात भाई की शादी से लौट रहे दो चचेरे भाइयों की हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। दोनों से मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा उस वक्त हुआ जब दोनों चचेरे भाई बाइक से जा रहे थे और उनको एक बोलेरो ने टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों सड़क पर गिर पड़े और इसी बीच एक ट्रक ने उनको रौंद दिया। दोनों भाई अपने तीसरे भाई की बारात से बांदा से घर लौट रहे थे। दरअसल, बारात के सामान ले जाने वाली गाड़ी के साथ दोनों भाई बाइक लेकर निकले थे। मौके पर बोलेरो का टूटा बंपर व दूसरा सामान मिला है। साथ ही ट्रक के पहिए के निशान भी मिले हैं। महोबा से बांदा आई थी बारात बताया जाता है कि महोबा के मकानियापुरा मोहल्ले के रहने वाले शाकिर अली के बड़े बेटे नसीम की बारात स...
बांदा में बेटियों संग सो रही मां मृत मिलीं, छानबीन में जुटी पुलिस

बांदा में बेटियों संग सो रही मां मृत मिलीं, छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : दो बेटियों के साथ कमरे में सो रही महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव चारपाई के नीचे पड़ा मिला। बेटियों के रोने की आवाज सुनकर परिवार के बाकी लोग कमरे के बाहर तक पहुंचे तो सभी के पैरों तले जैसे जमीन खिसक गई। बाद में दरवाजा तोड़कर भीतर पहुंचे। मृतका के देवर का कहना है कि महिला की मौत जहरीले कीड़े के काटने से हुई है। वहीं पुलिस का कहना है कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है। बेटियों के रोने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन बताया जाता है कि मर्का थाना क्षेत्र के अरमार गांव निवासी रेखा (28) के पति सुखलाल मुंबई में रहकर काम करते हैं। वह खुटला मोहल्ले में रहती हैं। ये भी पढ़ें : बांदा में दर्दनाक हादसा, महोबा के दो भाइयों की मौत, तीसरे की बारात से लौट रहे थे दोनों सोमवार रात अपनी दो बेटियों अर्चना (8) और शांती (4) के साथ कमरे में सो रही थीं। कमरे का दरवाजा भीतर स...
UP : 812 फर्जी शिक्षकों पर तगड़ी कार्रवाई, सेवा समाप्त-FIR

UP : 812 फर्जी शिक्षकों पर तगड़ी कार्रवाई, सेवा समाप्त-FIR

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में तैनात 812 शिक्षकों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया गया है। इन शिक्षकों को बर्खास्त यानी इनकी सेवा समाप्त करते हुए एफआईआर के आदेश दिए गए हैं। दरअसल, इन शिक्षकों का चयन आगरा विश्वविद्यालय की बीएड डिग्री के आधार पर किया गया था। हाल ही में हाई कोर्ट ने उनकी डिग्री को फर्जी करार दिया। मामले में परिषद सचिव प्रताप सिंह बघेल ने सभी बीएसए को आदेश दिए हैं कि नियमानुसार कार्रवाई करें। उधर, इस कार्रवाई से पूरे शिक्षा विभाग में खलबली मच गई है। अब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है। इतना ही नहीं जिन शिक्षकों के तबादले दूसरे जिलों में हो गए हैं, उनकी जानकारी भी जुटाई जा रही है। ये भी पढ़ें : UP को दहलाने की साजिश नाकाम, STF ने पकड़े दो खतरनाक आतंकी, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद...
#Accident : बांदा में रोडवेज बस और डाक विभाग की पार्सल गाड़ी में टक्कर, 3 घायल

#Accident : बांदा में रोडवेज बस और डाक विभाग की पार्सल गाड़ी में टक्कर, 3 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में नंदना गांव के पास सोमवार को हादसा हो गया। हादसा उस वक्त हुआ जब रोडवेज बस और डाक विभाग की पार्सल गाड़ी की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। इस दौरान रोडवेज बस चालक समेत पार्सल गाड़ी में सवार दो डाककर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि हादसा का कारण बहुत स्पष्ट नहीं हो सका है। माना जा रहा है कि गाड़ियों की रफ्तार तेज होने के कारण ऐसा हो गया है। फिर भी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। घायलों में दो डाककर्मी और एक रोडवेज कर्मी शामिल हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जाता है कि सोमवार को डाक विभाग के दो कर्मचारी गोपाल (56) और गाड़ी चालक उदयभान (58) पार्सल गाड़ी लेकर चित्रकूट ज...
बांदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंग्स्टर अभियुक्त फूल मिश्रा गिरफ़्तार 

बांदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंग्स्टर अभियुक्त फूल मिश्रा गिरफ़्तार 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा के निर्देशों पर अवैध खनन पर लगाम के लिए बांदा पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने गैंग बनाकर बालू चोरी करने वाले गैंगस्टर अभियुक्त फूल मिश्रा के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र चौहान ने बताया कि पुलिस अब अन्य ऐसे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगी, जो जिले में अवैध खनन कर रहे हैं। उधर, बालू का अवैध खनन करने वाले लोगों में पुलिस की इस कार्रवाई से खलबली मची हुई है। कालिंजर-नरैनी पुलिस की कार्रवाई बताया जाता है कि थाना कालिंजर तथा नरैनी पुलिस द्वारा गैंगस्टर अभियुक्त फूल मिश्रा को गिरफ़्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि वह एक पेशेवर अपराधी है जिसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट सहित 11 गंभीर धाराओं के मुकदमें दर्ज हैं। बताते हैं कि पुलिस को सूचना मिली थी कि थाना कालिंजर पुलिस ने नरैनी के प...
बांदा में डीएम ने दिखाई संचारी रोग जागरूकता रैली को हरी झंडी

बांदा में डीएम ने दिखाई संचारी रोग जागरूकता रैली को हरी झंडी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह ने सोमवार को संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर डीएम ने सीएमओ कार्यालय से संचारी रोग जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान आज 1 मार्च से 31 मार्च तक चलाया जाएगा। 1 से 6 मार्च तक चलेगा अभियान इसमें मलेरिया, फाइलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, कालाजार, मस्तिष्क ज्वर आदि रोगों के विषय में जनमानस को जागरूक किया जाएगा। इस कार्यक्रम में एडी चिकित्सा स्वास्थ्य तथा सीएमओ व उनके कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। बताया गया कि दस्तक अभियान के दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा क्षय रोग के मरीजों का चिह्निकरण किया जाएगा। साथ ही जन्म-मृत्यु पंजीकरण से छूटे बच्चों की सूची तैयार कर ब्लाक प्रभारी को उपलब्ध कराए जाएंगे। सीएमओ डा. एनडी शर्मा ने संचारी रोग एवं दस्तक अभ्यिान से जुड़े सहयोग...
बांदा में नगर विकास मंत्री ने किया स्वनिधि लोन मेले का शुभारंभ

बांदा में नगर विकास मंत्री ने किया स्वनिधि लोन मेले का शुभारंभ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी सरकार के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन द्वारा पीएम स्वानिधि योजना के अंतर्गत स्वनिधि लोन मेले का शुभारंभ हुआ। दरअसल, नगर विकास मंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए यह शुभारंभ किया। इस मौके पर बांदा एनआईसी में जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह, एडीएम संतोष बहादुर सिंह, परियोजना निदेशक डूडा नरेंद्र कुमार गंगवार आदि मौजूद रहे। इस मौके पर लाभार्थी भी मौजूद रहे। बताते चलें कि बांदा में शहरी पथ विक्रेताओं को ऋण के लिए 1 मार्च से 6 मार्च तक पीएम स्वनिधि लोन मेले का आयोजन जिले की सभी नगर निकायों में किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने परियोजना अधिकारी डूडा को निर्देशित किया है। ये भी पढ़ें : बांदा : प्रशिक्षण ले रहीं छात्राओं से मिले चेयरमैन, बारीकियां पूछीं...