Friday, April 19सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पुलों का लोकार्पण-शिलान्यास किया, कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने एयरपोर्ट पर किया स्वागत

Defense Minister Rajnath Singh inaugurated and laid foundation stone of bridges in Lucknow

समरनीति न्यूज, लखनऊ : देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज लखनऊ पहुंचे। उनके साथ केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी राजधानी पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ 280 करोड़ के दो फ्लाईओवर परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

Defense Minister Rajnath Singh inaugurated and laid foundation stone of bridges in Lucknow

रक्षामंत्री के साथ केंद्रीय परिवहन मंत्री भी रहे मौजूद

रक्षामंत्री ने विकास नगर स्‍थ‍ित मिनी स्टेडियम से आज शुक्रवार को टेढ़ी पुलिया पर बने फ्लाइओवर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इससे लाखों लोगों को यातायात में बड़ी सुविधा मिलेगी। लोगों को जाम और दूसरी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

Defense Minister Rajnath Singh inaugurated and laid foundation stone of bridges in Lucknow

बता दें कि 1.83 किमी लंबे और 4 लेन के इस फ्लाइओवर के निर्माण का कामकाज बीते कई महीनों से चल रहा था। इससे पहले शुक्रवार सुबह रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सेना के विमान से लखनऊ पहुंचे। यहां राजधानी लखनऊ के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यूपी के कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने उनका स्वागत किया। रक्षा मंत्री ने कानून मंत्री से हालचाल पूछा। इस दौरान संक्षिप्त वार्ता  हुई। फिर रक्षामंत्री का काफिला कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हो गया। एयरपोर्ट पर इस मौके पर भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : Lockdown: ‘राजनीति’ से परे राजनीति के योद्धा, कानून मंत्री ब्रजेश पाठक और.. 

ये भी पढ़ें : बड़ी खबर : यूपी में 11 अप्रैल तक 8वीं तक के सभी स्कूल बंद