Friday, November 6सही समय पर सच्ची खबर...

सीतापुर

सीतापुर में टूरिस्ट बीजा पर धर्म प्रचार कर रहे 10 बांग्लादेशियों पर मुकदमा

सीतापुर में टूरिस्ट बीजा पर धर्म प्रचार कर रहे 10 बांग्लादेशियों पर मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः कोरोना लाकडाउन के बीच देश को संकट में झोंकने पर अमादा देशी-विदेशी जमाती अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। अब राजधानी लखनऊ से सटे सीतापुर जिले में 10 विदेशी जमातियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जहां सरकार ने लाॅकडाउन घोषित करते हुए कोरोना वायरस से बचाव की गाइडलाइन जारी की है, वहीं 10 विदेशी बांग्लादेशी अन्य लोगों के साथ इकट्ठा होकर धर्म प्रचार करते हुए पकड़े गए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि ये बांग्लादेशी टूरिस्ट बीजा पर भारत आए थे। सभी क्वारंटाइन केंद्र में भर्ती यहां आकर धर्म का प्रचार शुरू कर दिया। यह मामला सीतापुर जिले के खैरादाबाद थाना क्षेत्र का है। खैराबाद थाना अध्यक्ष अजय यादव ने बताया है कि बीते दिनों कस्बे में मिले 10 बांग्लादेशियों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा लिखा है। यह बांग्लादेशी 6 मार्च को सीतापुर जिले में दाखिल हुए थे। उनके साथ दो व्यक्ति महाराष्...
Corona Virus-तब्लीगी जमात में थे लखनऊ-सीतापुर-बिजनौर समेत इन 19 जिलों के लोग..

Corona Virus-तब्लीगी जमात में थे लखनऊ-सीतापुर-बिजनौर समेत इन 19 जिलों के लोग..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील न मानते हुए दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तब्लीगी जमात में शामिल लोगों को कोरोना प्रकोप भुगतना पड़ा। जमात में शामिल 10 लोगों की मौत हो चुकी है वहीं, 25 लोग जांच में कोरोना पाॅजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में यूपी में ज्यादा सावधानी बरतने की जरुरत हो गई है। यूपी सरकार जितनी सिद्धत से कोरोना वायरस को सेकेंड से थर्ड स्टेज में पहुंचने से रोकने में जुटी है, वहीं ऐसे लोग मुश्किलें बढ़ाते करते नजर आ रहे हैं। खुद के साथ परिवार-समाज और देश को संकट में धकेला ऐसा करके जमात में शामिल हुए इन लोगों ने खुद को, परिवार और समाज के साथ देश को संकट में धकेलने का काम किया है। ऐसे लोगों की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। बताते चलें कि कोरोना संकट के बीच दिल्ली के निजामुद्दीन में 13 से 15 मार्च के बीच जमात लगी थी। यूपी के 19 जिलों से...
सीतापुरः आंधी में दीवार ढही, 2 बच्चों की मौत-तीसरा गंभीर

सीतापुरः आंधी में दीवार ढही, 2 बच्चों की मौत-तीसरा गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः सीतापुर जिले के खैराबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब तेज आंधी के साथ घर का छप्पर और कच्ची दीवार ढह गई। इसके बाद एक बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की अस्पताल पहुंचकर सांसें थम गईं. घायल तीसरे बच्चे की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि जिले के खैराबाद कस्बे के भूलभुलिया गांव में सुबह तेज आंधी के साथ छप्पर और कच्ची दीवार ढह गई। खैराबाद थानाध्यक्ष अजय यादव का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौसी के घर आया हुआ था एक बच्चा इससे वहां शहर कोतवाली के हरिहरपुर सोनारी के रहने वाले प्रेमसागर का 8 साल का बेटा रामसनेही मलबे के नीचे दब गया। यह बालक अपनी मौसी के घर वहां गया था। बताते हैं कि घटना के वक्त वह मौसेरे भाई अंकेश (9) पुत्र लल्लू तथा गांव के ही मोनू (12) पुत्र सं...
लखनऊ-कानपुर-बांदा-सीतापुर में तेज हवाओं के साथ बारिश

लखनऊ-कानपुर-बांदा-सीतापुर में तेज हवाओं के साथ बारिश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रदेश में मौसम विभाग के अनुमान से कुछ पहले ही बारिश हो गई। मौसम विभाग ने 29 और 30 मार्च को कानपुर, वाराणसी, सीतापुर, जौनपुर, गाजीपुर और बस्ती के साथ ही गोरखपुर में बारिश का संभावना जताई थी। इसी बीच आज मौसम विभाग के अनुमान से पहले ही यूपी के कई शहरों में बारिश हुई। तेज हवाएं भी चलीं। कुछ शहरों में तेज बारिश हुई तो कुछ में बूंदाबांदी होती रही। हालांकि, लॉकडाउन के चलते आम लोग घरों में ही रहे। साथ ही सड़कों पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। बारिश के बाद सड़कें गीली हो गईं। सड़कें तराबोर नजर आईं। धूलभरी आंधी के साथ बूंदाबांदी-बारिश शुक्रवार को राजधानी लखनऊ और सीतापुर जिले में बारिश हुई। तेज हवाएं भी चलती रहीं। लोगों को बीते कुछ दिनों से बढ़ें तापमान से भी छुटकारा मिला। इसी तरह कानपुर के कल्याणपुर क्षेत्र में पनकी रोड क्रसिंग से पुलिया तक जलभराव भी दिखाई दिया। ये भी पढ़ें...
Corona Lockdown- यूपी में पान मसाले की बिक्री-उत्पादन-वितरण पर रोक

Corona Lockdown- यूपी में पान मसाले की बिक्री-उत्पादन-वितरण पर रोक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, लखनऊ, सीतापुर, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार लड़ाई लड़ रही है। सरकार ने कई कड़े फैसले लिए हैं। इसी क्रम में बुधवार से सरकार ने यूपी में पान मसालों की बिक्री, उत्पादन के साथ ही वितरण पर भी लोक लगा दी है। इस संबंध में सीएम योगी ने मंगलवार को सख्त निर्देश जारी किए हैं। सरकार कालाबाजारी पर भी नजर रख रही है। इसी के साथ प्रदेश में लाकडाउन तो़ड़ने वाले लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई हैं। मुख्यमंत्री योगी ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों से साफ कहा है कि अगर कोई पान मसाला बेचता, उत्पादन करता मिले तो तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए। उल्लंघन पर रद्द होंगे लाइसेंस इतना ही नहीं कंपनी के लाइसेंस कैंसल करते हुए प्रतिष्ठान को बंद कर दिया जाए। साथ ही मुकदमा भी दर्ज कराया जाए। सीएम योगी के निर्देश के बाद खाद्य विभाग के उच्चाधिकारी भी तुरंत ही एक्शन...
पीएम मोदी का ऐलान, 21 दिन पूरे देश में लाॅकडाउन

पीएम मोदी का ऐलान, 21 दिन पूरे देश में लाॅकडाउन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर, सेहत
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित कर खतरनाक वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव को लेकर बड़ा ऐलान किया। उन्होंने घोषणा की है कि कोरोना को रोकने का कोई रास्ता नहीं है, बल्कि इसे रोकना है तो उसके संक्रमण के चक्र को तोड़ना होगा। इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग करनी जरूरी है। यह सिर्फ मरीजों के लिए ही नहीं है, बल्कि पीएम तक के लिए है। उन्होंने कहा कि इसीलिए आज रात 12 बजे से अगले तीन हफ्ते तक पूरी तरह देशभर में संपूर्ण लॉकडाउन लागू होगा। प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की प्रधानमंत्री ने कहा वह फिर देश से अपील कर रहे हैं, प्रार्थना कर रहे हैं कि लोग कृप्या अपने घरों में रहें, किसी भी हाल में घर से बाहर एक कदम न निकालें। इसी में खुद की, उनके परिवार की और दूसरों की भलाई है। बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस को लेकर बीते एक सप्ताह के भीतर दूसरी बा...
बड़ी खबरः यूपी में प्राइवेट अस्पतालों को कब्जे में ले सकती है योगी सरकार

बड़ी खबरः यूपी में प्राइवेट अस्पतालों को कब्जे में ले सकती है योगी सरकार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ, सीतापुर, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच बड़ा कदम उठा सकती है। यह कदम प्राइवेट अस्पतालों को लेकर होगा। सूत्रों का कहना है कि सरकार कोरोना के बढ़ते असर को देखते हुए प्राइवेट अस्पतालों को कब्जे में ले सकती है, ताकि आगे चलकर संदिग्ध मरीजों की देखभाल के काम में इन अस्पतालों का उपयोग किया जा सके। ऐसे में सरकार की देख-रेख में प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों का इलाज होगा। जिलेबार डाटा हो रहा तैयार मामले में विश्वस्त्र सूत्रों की माने तो सरकार प्राइवेट अस्पतालों का पूरा डाटा तैयार कर रही है। यह डाटा जिलेबार तैयार हो रहा है। इसमें ऐसे बिंदुओं को दर्ज किया जा रहा है, जैसे अस्पताल में कितने बेड हैं और वेंटिलेटर है या नहीं। आईसीयू की क्या स्थिति है। भौगोलिक रूप से अस्पताल की क्या स्थिति है और इमरर्जेंसी के वक्त अस्पताल कितना काम आएगा। यही सब बातें डाटा में दे...
बड़ी खबरः यूपी में ये 15 जिले लॉकडाउन, जनता कर्फ्यू सोमवार सुबह 6 तक बढ़ा

बड़ी खबरः यूपी में ये 15 जिले लॉकडाउन, जनता कर्फ्यू सोमवार सुबह 6 तक बढ़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः देश के 75 जिलों समेत ही यूपी के 15 जिले लॉकडाउन हो रहे हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बड़ी घोषणा की है। सीएम योगी ने प्रदेश के 15 जिलों में लॉकडाउन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज खुद यह जानकारी देते हुए बताया है कि सरकार कोरोना के दूसरे चरण से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके साथ ही रविवार को 'जनता कर्फ्यू' को सोमवार 23 मार्च सुबह 6 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी ने की यह अपील मुख्यमंत्री योगी ने लोगों से अपील की है कि आने वाले दिनों में कोरोना जैसी महामारी से बचाव के लिए खुद को तैयार रखें। साथ ही जनता कर्फ्यू जैसे हालातों से निपटने के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के बचाव के लिए पूरी तरह से जुटी है। वहीं लोगों की मदद के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। यूपी के ये 15 जिले हुए हैं लॉकडाउन सीएम योग...
प्रदेश में भाजपा कर्मचारियों की 3 दिन छुट्टी, कोरोना से बचाव को एक्शन मोड

प्रदेश में भाजपा कर्मचारियों की 3 दिन छुट्टी, कोरोना से बचाव को एक्शन मोड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, चित्रकूट, झाँसी, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, महोबा, लखनऊ, ललितपुर, सीतापुर, सेहत, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील को लेकर भारतीय जनता पार्टी भी एक्शन मोड पर आ गई है। पार्टी ने अपने कार्यालय कर्मचारियों को 3 दिन की छुट्टी दे दी है। यह छुट्टी 21, 22 और 23 मार्च को रहेगी। इस दौरान भाजपा पार्टी कार्यालय के चपरासी से लेकर सहायक व अन्य संबंधित कर्मचारियों की छुट्टी रहेगी। उनको पार्टी कार्यालय नहीं आना होगा। बुंदेलखंड में भी ऐसे कर्मचारियों को छुट्टी दी गई है। 22 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी ने की है जनता कर्फ्यू की अपील बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को देशवासियों से कोरोना से बचाव के लिए जनता कर्फ्यू की अपील की थी। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी ने अपने दफ्तर के कर्मचारियों को तीन दिन की छुट्टी दे दी है। 21 से लेकर 22 और 23 मार्च को पार्टी के प्रदेशभर में स्थित कार्यालयों में कर्मचारियों को नहीं आना हो...
सीतापुर के दोनों डाक्टरों की कोरोना जांच रिपोर्ट आई निगेटिव

सीतापुर के दोनों डाक्टरों की कोरोना जांच रिपोर्ट आई निगेटिव

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, सीतापुरः जिले से एक राहत भरी खबर सामने आई है। एक दिन पहले कोरोना के मरीज के संपर्क में आने के बाद आइसोलेशन वार्ड में रखे गए सीतापुर के दोनों डाक्टरों की ब्लड सैंपुल की जांच रिपोर्ट आ गई है। दोनों डाक्टरों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। यानी दोनों में किसी में कोरोना वायरस नहीं है। इस संबंध में सीतापुर जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधिकारी डा आलोक वर्मा ने बताया कि दोनों चिकित्सकों की जांच रिपोर्ट पूरी तरह से निगेटिव आई है। अब जल्द ही उनको आइसोलेशन वार्ड से छुट्टी दी जाएगी। ब्लड सैंपुल की जांच रिपोर्ट आई बताते चलें कि सीतापुर जिले में एक दिन पहले उस वक्त खलबली मच गई थी जब दो चिकित्सकों को संदिग्ध मरीज मानते हुए आइसोलेशन वार्ड में एडमिट किया गया था। दोनों चिकित्सकों में एक सरकारी चिकित्साधिकारी थे, जबकि दूसरे शहर के जाने-माने डाक्टर थे। ऐसे में लोगों को उनकी सेहत को लेकर भ...