Friday, April 26सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड के जाने-माने अधिवक्ता रहे स्व. रामाधार सिंह के बेटे जितेंद्र सिंह का निधन, शोक की लहर

जितेंद्र सिंह। (फाइल फोटो।)

समरनीति न्यूज, बांदाः शहर से आज एक दुखी कर देने वाली खबर प्रकाश में आ रही है। बुंदेलखंड के जाने-माने अधिवक्ता रहे स्व. रामाधार सिंह के पुत्र जितेंद्र सिंह (47) का निधन हो गया। दिल्ली में कंप्यूटर व्यवसाय करने वाले श्री सिंह आज गुरूवार सुबह ही संपर्कक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से बांदा पहुंचे थे। यहां स्टेशन पर उन्होंने प्लेटफार्म नंबर-2 पर बाहर आकर रिक्शा किया और उसमें बैठने के बाद जीआईसी (डीएम कालोनी रोड) चलने को कहा। 

बांदा स्टेशन पर बिगड़ी हालत  

इससे पहले कि रिक्शा चालक वहां से चलता। उनकी हालत बिगड़ गई और उनको वहीं पर वोमिटिंग (उल्टी) हुई। इसके बाद रिक्शा चालक ने जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी ने उनको अस्पताल ले जाने को कहा। वहां चिकित्सकों ने उनको देखते ही मृत घोषित कर दिया। 

ये भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को झटकाः आलोक वर्मा ही रहेंगे सीबीआई के मुखिया, मोदी सरकार का फैसला रद्द  

बाद में उनके पास से मिले कागजातों के आधार पर उनको पहचाना गया। तब परिवार वालों को इसकी सूचना दी गई। उनके निधन की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी होने पर रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

ये भी पढ़ेंः सीबीआई के खनिज अधिकारी मोइनुद्दीन के ठिकानों पर छापे से बांदा के करोड़पति ‘बाबुओं’ की उड़ी नींद  

बताया जाता है कि स्व. जितेंद्र सिंह के दो भाई राजेंद्र सिंह और महेंद्र सिंह हैं। दोनों ही बांदा में अधिवक्ता हैं। इनका घर डीएम कालोनी रोड पर जीआईसी ग्राउंड के सामने है।स्व. जितेंद्र सिहं की पत्नी निम्मी और बच्चे कुछ दिन पहले ही बांदा आ गए थे। इसके बाद आज वह स्वयं बांदा पहुंचे थे। उनके दो बेटे हैं जो छोटे हैं और अभी पढ़ाई कर रहे हैं।