Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

Update : उन्नाव में बुआ-भतीजी हत्या का खुलासा, एक तरफा प्यार में खिलाया गया था जहर, दो गिरफ्तार

Unnao Bua-niece murder cash disclosed poison fed in one sided love two arrested

समरनीति न्यूज, उन्नाव : उन्नाव के असोहा क्षेत्र में बुआ-भतीजी की रहस्यमय मौत का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि यह हत्याएं एक तरफा प्यार में की गईं। तीनों किशोरियों को पानी में जहर दिया गया था, इनमें से दो की मौत हो गई थी, वहीं एक की हालत गंभीर बनी है। आज इस मामले का खुलासा लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह ने किया।

आईजी ने प्रेसवार्ता में किया घटना का खुलासा

दरअसल, शुक्रवार शाम करीब 7 बजे प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस ने पूरी घटना का खुलासा करते हुए बताया कि दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। दोनों पास के गांव पाठकपुर के रहने वाले हैं। एक आरोपी विनय नाम का युवक है और दूसरा नाबालिग है। प्रेसवार्ता में आईजी लक्ष्मी सिंह ने कहा कि पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करके उनको जेल भेजने की तैयारी कर रही है। वहीं तीसरी किशोरी की हालत में सुधार की जानकारी मिल रही है।

पास के गांव के रहने वाले दोनों आरोपी, एक नाबालिग

पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने हत्या की बात कबूल की है। किशोरियों को गेहूं में रखने वाली दवा पानी में मिलाकर पिलाई गई थी। वहीं तीसरी किशोरी का इलाज कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में चल रहा है।

ये भी पढ़ें : Unnao case : कमिश्नर और आईजी की मौजूदगी में बुआ-भतीजी का अंतिम संस्कार 

अच्छी बात यह है कि उसकी हालत में सुधार हो रहा है। आईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया है कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी विनय ने बताया है कि लाकडाउन में वह एक किशोरी से प्यार करने लगा था।

पुलिस बोली, दोनों गिरफ्तार आरोपियों ने कबूला जुर्म

उसने किशोरी से मोबाइल नंबर मांगा था, लेकिन लड़की ने मना कर दिया। इससे वह गुस्सा था और उसने हत्या के इरादे से पानी में जहर मिलाकर पिला दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने बताया कि वह सिर्फ एक लड़की की हत्या करना चाहता था, जिससे वह प्यार करता था। मगर पानी तीनों ने पी लिया, इस कारण उनकी भी हालत बिगड़ गई। घटना से पहले आरोपियों और किशोरियों ने वहां चिप्स और नमकीन भी खाई थी।

ये भी पढ़ें : UP : हमीरपुर में मंगेतर पर चाकू से हमला, फिर उसी के दुपट्टे से लगाई फांसी, दोनों की मौत