Update : उन्नाव में बुआ-भतीजी हत्या का खुलासा, एक तरफा प्यार में खिलाया गया था जहर, दो गिरफ्तार
समरनीति न्यूज, उन्नाव : उन्नाव के असोहा क्षेत्र में बुआ-भतीजी की रहस्यमय मौत का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि यह हत्याएं एक तरफा प्यार में की गईं। तीनों किशोरियों को पानी में जहर दिया गया था, इनमें से दो की मौत हो गई थी, वहीं एक की हालत गंभीर बनी है। आज इस मामले का खुलासा लखनऊ रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह ने किया।
आईजी ने प्रेसवार्ता में किया घटना का खुलासा
दरअसल, शुक्रवार शाम करीब 7 बजे प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस ने पूरी घटना का खुलासा करते हुए बताया कि दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। दोनों पास के गांव पाठकपुर के रहने वाले हैं। एक आरोपी विनय नाम का युवक है और दूसरा नाबालिग है। प्रेसवार्ता में आईजी लक्ष्मी सिंह ने कहा कि पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करके उनको जेल भेजने की तैयारी कर रही है। वहीं तीसरी किशोरी की हालत में सुधार की जानकारी मिल रही है।...