Friday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: SP

बांदा में एसपी से मिले व्यापारी, हत्या-लूटकांड खुलासे की मांग

बांदा में एसपी से मिले व्यापारी, हत्या-लूटकांड खुलासे की मांग

Breaking News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में जबरापुर में बीती 2 फरवरी को सर्राफा व्यवसाई जितेंद्र सोनी की हुई हत्या और लूट की घटना का मामला फिर चर्चा में है। मामले में अबतक पुलिस कोई खुलासा नहीं कर पाई है। ऐसे में कंफेडरेश आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के पदाधिकारियों ने बांदा के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा से मुलाकात की। पुलिस अधीक्षक से मिले व्यवसाई और परिजन इस मौके पर मृत सर्राफा व्यवसाई के परिवार के लोग भी मौजूद रहे। पीड़ित परिजनों ने भी पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि जल्द से जल्द उनके बेटे हत्यारों को पकड़ा जाए। उनको सजा दिलाई जाए। इस मौके पर बुंदेलखंड संयोजक मयंक गुप्ता (सर्राफ), पुष्कर द्विवेदी, अनुराग चंदेरिया, रोहित साहू, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे। बताते चलें कि हत्याकांड को लगभग एक माह हो चुका है, लेकिन अबतक पुलिस वारदात का कोई खुलासा नहीं कर पाई है। हालांकि, वार...
बांदा के कमासिन में बसपा को झटका, सपा में शामिल हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य

बांदा के कमासिन में बसपा को झटका, सपा में शामिल हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कमासिन (बांदा) :  पंचायत चुनाव से पहले बांदा के कमासिन में बसपा को बड़ा झटका लगा है। स्थानीय बसपा नेता एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य ओम प्रकाश वर्मा उर्फ राजू वर्मा ने सपा की नीतियों से प्रभावित होकर बसपा से त्यागपत्र दे दिया। इसके साथ ही अपने ढेरों समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव के समक्ष करीब 50 दलित कार्यकर्ताओं के साथ बसपा नेता ओम प्रकाश वर्मा ने अपना त्यागपत्र देते हुए सपा की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व विधायक विशंभर यादव ने दिलाई सदस्यता पूर्व विधायक श्री यादव ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। साथ ही कहा कि उनके आने से पार्टी और मजबूत होगी। उधर, श्री वर्मा ने कहा कि बसपा अपने मिशन से भटक गई है। कहा कि भाजपा के इशारे पर ही अब बहन मायावती काम कर रही हैं। इससे कार्यकर्ताओं ने आक्रोश है। उन्होंने कहा कि अभी और बसपा नेता बड़ी संख्य...
बांदा में IG और SP ने दिलाई एकता की शपथ, रैली निकली

बांदा में IG और SP ने दिलाई एकता की शपथ, रैली निकली

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शनिवार को आईजी के. सत्यनारायण ने पुलिस कर्मियों को एकता और अखंडता की शपथ दिलाई। इससे पहले आईजी श्री नारायण ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण भी किया। इसी तरह पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीणा ने एकता रैली की शुभारंभ किया। पुलिस अधिकारियों ने शहर में मार्च पास्ट किया। साथ ही लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। मार्च पास्ट में कोरोना वारियर्स, चिकित्सक और भारी पुलिस बल शामिल रहा। पुलिस अधीक्षक ने मार्च पास्ट रैली का भी शुभारंभ किया। ये भी पढ़ें : चित्रकूट पहुंचे CM योगी, पूजन कर शुरू किया अखंड वाल्मीकि रामायण का पाठ...
बिना परमिशन दाढ़ी बढ़ाने पर दरोगा सस्पैंड, SP की 3 हिदायत की दरकिनार

बिना परमिशन दाढ़ी बढ़ाने पर दरोगा सस्पैंड, SP की 3 हिदायत की दरकिनार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क : यूपी पुलिस में एक अजीबो-गरीब अनुशासनहीनता की घटना सामने आई है। एक दरोगा ने पुलिस अधीक्षक की तीन हिदायत को दरकिनारे करते हुए अपनी दाढ़ी बढ़ा ली। पुलिस महकमे में दाढ़ी बढ़ाने के लिए अनुमति की आवश्यकता होती है। इस मामले में आला अधिकारी के निर्देशों को दरकिनार करने वाले दरोगा को अब निलंबित कर दिया गया है। मामला यूपी के बागपत जिले से जुड़ा है। बताया जाता है कि पश्चिमी यूपी के बागपत जिले के रामाला थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर इंतसार अली बिना अधिकारिक अनुमति के अपनी दाढ़ी बढ़ाए हुए थे। वेस्ट यूपी के बागपत जिले से जुड़ा मामला बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक की ओर से दरोगा को तीन बार दाढ़ी कटवाने की चेतावनी दी। इसके लिए अधिकारिक अनुमति लेने को कहा। इसके बावजूद दरोगा ने न अनुमति ली और न ही दाढ़ी कटवाई। बताते हैं कि सहारनपुर के रहने वाले दरोगा तीन साल से बागपत में तैनात हैं ...
पुलिस स्मृति दिवस : बांदा आईजी और एसपी ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

पुलिस स्मृति दिवस : बांदा आईजी और एसपी ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : आज यहां बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस महानिरीक्षक (चित्रकूटधाम) के. सत्यनारायणा और एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए उनको नमन किया। बिकरु कांड के शहीदों को भी किया याद उनकी वीरगाथा को शोक परेड में शामिल अधिकारी व जवानों को सुनाया गया। इस मौके पर कानपुर नगर के बिकरू गांव में शहीद हुए पुलिस कर्मियों की वीरगाथा को भी याद किया गया। पुलिस महानिरीक्षक, एसपी तथा शोक परेड में मौजूद अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित की गई। ये भी पढ़ें : यूपी में 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, लखनऊ-शाहजहांपुर-वाराणसी और मेरठ..  ...
बांदा SP अचानक पहुंचे का देहात कोतवाली, औचक निरीक्षण से हड़कंप

बांदा SP अचानक पहुंचे का देहात कोतवाली, औचक निरीक्षण से हड़कंप

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : सोमवार को बांदा पुलिस अधीक्षक एसएस मीणा अचानक देहात कोतवाली पहुंचे। वहां एसपी ने औचक निरीक्षण किया। पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा रहा। एसपी ने थाने में साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। साथ ही दस्तावेजों का रख-रखाव और दूसरी चीजें भी देखीं। मालखाने की स्थिति देखने के बाद सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी निर्देश भी दिए। इंटीग्रेटेड कोविड-कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का भी निरीक्षण एसपी ने थाना प्रभारी कोतवाली देहात को निर्देश दिए कि हर हालत में थाने से लेकर क्षेत्र तक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराएं। साथ ही पुलिस कर्मियों और जनता में मास्क की जरूरत बताते हुए मास्क जरूरी करें। ये भी पढ़ें : बांदा : नाबालिग लड़की का बेरहमी से कत्ल, चेहरा कूचकर शव फेंका  एसपी ने कहा कि थाने पर बनी कोविड-केयर डेक्स पर नियुक्त कर्मचारियों को प्रतिदिन ब्रीफ करने के बाद जिम्मेदारी सौंपे। उधर, पु...
सपा ने सीतापुर समेत 3 जिलों के अध्यक्षों के नामों की घोषणा की

सपा ने सीतापुर समेत 3 जिलों के अध्यक्षों के नामों की घोषणा की

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः समाजवादी पार्टी ने बीती 28 नवंबर को जिलाध्यक्षों और उपाध्यक्षों की सूची जारी की थी। इसके बाद आज तीन और जिलाध्यक्षों की सूची जारी की है। इनमें लखनऊ से सटे जिले सीतापुर, शाहजहांपुर और चंदौली शामिल हैं। बता दें कि हाल ही में हुए उप चुनाव के परिणामों को लेकर समाजवादी पार्टी काफी उत्साहित है और अपने संगठन को मजबूत करने में जुटी है। सीतापुर जिले में छत्रपाल सिंह यादव को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं शाहजहांपुर का जिलाध्यक्ष तनवीर अहमद को बनाया गया है।इसी क्रम में चंदौली का जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर को बनाया गया है। चंदौली-शाहजहांपुर के भी जिलाध्यक्ष घोषित बताते चलें कि इससे पहले समाजवादी पार्टी की ओर से यूपी के 15 जिलों के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की गई थी। इनमें 4 उपाध्यक्षों के नाम भी घोषित किए गए हैं। माना जा रहा है कि सपा ने 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए अभी से कम...
बांदा में मुख्यमंत्री के जाते ही कार्रवाईः 4 कोतवाल, 1 एसओ, 3 चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, 54 ओवरलोड पर..

बांदा में मुख्यमंत्री के जाते ही कार्रवाईः 4 कोतवाल, 1 एसओ, 3 चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, 54 ओवरलोड पर..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड, महोबा, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रविवार दौरा काफी गहमा-गहमी भरा रहा। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ लौटते ही सभी महकमों ने ताबड़तोड़ कार्रवाईयां कीं। पुलिस अधीक्षक ने जहां चार कोतवाली प्रभारियों, एक थानाध्यक्ष और तीन चौकी इंचार्जों को लाइन हाजिर कर दिया। वहीं पांच और थानेदारों का तबादला किया। ये सभी थानेदार खनन क्षेत्र के थानों और चौकियों पर तैनात थे। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई सीएम द्वारा पुलिस, खनिज और आरटीओ विभाग के प्रति नाराजगी प्रकट करने के बाद की गई है। आरटीओ-खनिज ने की कार्रवाई वहीं एआरटीओ आरटीओ विभाग और खनिज विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए 54 ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ मटौंध थाना क्षेत्र में कार्रवाई की। बताया जाता है कि एआरटीओ शिव कुमार मिश्रा के नेतृत्व में खनिज विभाग के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए दुरेड़ी-पहरा मार्ग...
बांदा में प्रधान प्रतिनिधि पर परिवार का आरोप, जहरीली मिठाई खिलाकर..

बांदा में प्रधान प्रतिनिधि पर परिवार का आरोप, जहरीली मिठाई खिलाकर..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। एक महिला और उसके परिवार की ओर से आरोप लगाया गया है कि गांव के प्रधान के प्रतिनिधि द्वारा जहरीली मिठाई खिलाकर पूरे परिवार की जान लेने की कोशिश की गई है। इस परिवार की ओर से पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की है। बिसंडा थाना क्षेत्र के आल्हा गांव में रहने वाली एक महिला ने गांव के प्रधान प्रतिनिधि पर शर्मीली मिठाई का डिब्बा घर में दे जाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि प्रधान प्रतिनिधि पूरे परिवार को जान से मार देना चाहता था। पुलिस अधीक्षक के दफ्तर में दिया शिकायती पत्र गांव की मुन्नी देवी पत्नी राजाराम ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में कहा है कि 27 अक्टूबर को शाम करीब 7 बजे वह अपने घर में थीं। इसी दौरान गांव का प्रधान प्रतिनिधि उसके घर आया और एक मिठाई का डिब्बा...
यूपी में बस्ती-हमीरपुर के एसपी समेत तीन IPS के तबादले

यूपी में बस्ती-हमीरपुर के एसपी समेत तीन IPS के तबादले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, लखनऊ, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊः सरकार ने शुक्रवार देर रात दो जिलों के पुलिस अधीक्षकों के साथ तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इनमें हमीरपुर के एसपी हेमराज मीणा का तबादला बस्ती कर दिया गया है। उनकी जगह आईपीएएस श्लोक कुमार को हमीरपुर का एसपी बनाया गया है। वह अबतक एसपी सिटी, गाजियाबाद थे। इसी तरह बस्ती के एसपी पंकज कुमार को पुलिस महानिदेशक कार्यालय, लखनऊ से संबद्ध कर दिया गया है। भाजपा नेता की हत्या के बाद हटे एसपी बस्ती उनके तबादले को बस्ती में हाल में हुई भाजपा नेता की हत्या के बाद कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। बताते चलें कि बस्ती में हाल में भाजपा नेता एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आदित्य नारायण तिवारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हालांकि, हत्यारों को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था जिनको बाद में जेल भेज दिया गया था। बता दें कि एसपी के साथ ही डीएम बस्ती को भी हटा दिय...