Sunday, November 1सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: Gandhi Jayanti

प्रतापगढ़ जेल में गूंजे बापू और शास्त्री जी के नारे, स्वच्छता की ली गई शपथ

प्रतापगढ़ जेल में गूंजे बापू और शास्त्री जी के नारे, स्वच्छता की ली गई शपथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊ: प्रतापगढ़ जिला कारागार आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पूरे हर्षोल्लास से मनाई गई। सर्वप्रथम कारागार के मुख्य द्वार पर 9 बजे ध्वजारोहण हुआ। फिर राष्ट्रपिता गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। सभी कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम और मिष्ठान वितरण भी इस दौरान मिष्ठान का वितरण भी किया गया। बताया जाता है कि कारागार में लगभग 10 बजे बंदियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान बापू के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के अंत में जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी ने सभी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर जेलर वीरेन्द्र कुमार वर्मा, डिप्टी जेलर्स लाला राम, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: सनसनी: लखनऊ म...
गांधी-शास्त्री जयंती : बांदा में स्कूल-कालेजों और पुलिस लाइन में महान नेताओं को श्रद्धा सुमन

गांधी-शास्त्री जयंती : बांदा में स्कूल-कालेजों और पुलिस लाइन में महान नेताओं को श्रद्धा सुमन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। दोनों महान नेताओं को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। उन्हें याद करते हुए उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। महान नेताओं के व्यक्तित्व पर डाला प्रकाश पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर उन्हें सलामी दी। सभी क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने सर्किल कार्यालयों और थाना प्रभारियों ने थानों पर महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। विजेता पुलिस टीम को प्रशस्तिपत्र एसपी श्री अग्रवाल ने चित्रकूट में आयोजित रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में विजेता रही पुलिस टीम को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया। उधर, जिलेभर के स्कूल-कालेजों में भी बापू और शास्त्री जी की जयंती...
बांदा आईजी ने गांधी जयंती पर पुलिस कर्मियों को दिलाई शपथ

बांदा आईजी ने गांधी जयंती पर पुलिस कर्मियों को दिलाई शपथ

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के पुलिस महानिरीक्षक (चित्रकूट धाम परिक्षेत्र) के. सत्य नारायाणा ने आज महत्मा गांधी जयंती के अवसर पर अपने कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनको नमन किया। इसके बाद कैंप कार्यालय प्रांगण में राष्ट्रपिता महत्मा गांधी की प्रतिमा को सलामी भी दी गई। इसके बाद कार्यालय में कार्यरत समस्त अधिकारियों व पुलिस कर्मचारियों को राष्ट्रपिता महत्मा गांधी की तरह जीवन में त्याग, दृढ़ निश्चय की बातें बताईं। साथ ही जीवन में समयबद्ध रहकर अपने कार्यों को करने के साथ ही धूम्रपान न करने तथा आसपास सफाई रखने की शपथ दिलाई गई। ये भी पढ़ें : यूपी : दिल दहलाने वाली घटना, बेटी जन्मी तो मां संग लटके मिले 3 बेटियों के शव ...
बांदा : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को याद किया

बांदा : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री को याद किया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : जिलेभर में आज शुक्रवार को यहां राष्ट्र पिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। शिक्षण संस्थाओं के साथ-साथ पुलिस विभाग ने भी इसपर देश के राष्ट्रपिता के साथ-साथ महान नेता को नमन किया। जेएन कालेज और डीएवी कालेज में कार्यक्रम इस मौके पर बांदा शहर में पंडित जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय में प्राचार्य डा. केएस कुशवाहा ने राष्ट्रपिता के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनको नमन किया। फिर महान नेता एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया। साथ ही मौजूद स्टाफ को गांधी के विचारों से अवगत कराते हुए उनको सदैव सच्चाई के मार्ग पर चलने और सकारात्मक सोच के साथ रहने की शपथ दिलाई। इस मौके पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और एनसीसी कैडेट भी मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में भी गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री ...
बांदा में छात्रा किरन रहीं जेएन कालेज भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, आकांक्षा द्वितीय-श्वेता तृतीय

बांदा में छात्रा किरन रहीं जेएन कालेज भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, आकांक्षा द्वितीय-श्वेता तृतीय

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः पं जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में आज यहां  2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। इस दौरान मादक पदार्थ विरोधी एवं नशा मुक्ति विषय पर हुई एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कालेज की वनस्पति विज्ञान के परास्नातक विभाग के प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं ने हिस्सा लिया। सभी ने अपनी प्रतिभा के अनुसार नशा मुक्ति के विरोध में बढ़-चढ़कर शानदार भाषण दिए। सभी छात्राएं शील्ड के साथ हुईं सम्मानित इन छात्राओं में किरन सिंह, रोशनी द्विवेदी, निधि सिंह, आकांक्षा सिंह, श्वेता यादव, प्रभादेवी, अनुराधा यादव आदि ने प्रतिभाग किया। भाषण प्रतियोगिता के जज की भूमिका डा निर्मला शर्मा, डा आरती पांडे, डा सुभाष वर्मा ने निभाई। इस प्रतियोगिता में छात्रा किरण सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरे स्थान पर आकांक्षा सिंह और तीसरे स्थान पर श्वेता यादव रही...