Sunday, May 5सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा आईजी ने गांधी जयंती पर पुलिस कर्मियों को दिलाई शपथ

covid-19 Kit Delivered at Kusrejadham, Banda

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा के पुलिस महानिरीक्षक (चित्रकूट धाम परिक्षेत्र) के. सत्य नारायाणा ने आज महत्मा गांधी जयंती के अवसर पर अपने कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उनको नमन किया। इसके बाद कैंप कार्यालय प्रांगण में राष्ट्रपिता महत्मा गांधी की प्रतिमा को सलामी भी दी गई।

covid-19 Kit Delivered at Kusrejadham, Banda

इसके बाद कार्यालय में कार्यरत समस्त अधिकारियों व पुलिस कर्मचारियों को राष्ट्रपिता महत्मा गांधी की तरह जीवन में त्याग, दृढ़ निश्चय की बातें बताईं। साथ ही जीवन में समयबद्ध रहकर अपने कार्यों को करने के साथ ही धूम्रपान न करने तथा आसपास सफाई रखने की शपथ दिलाई गई।

ये भी पढ़ें : यूपी : दिल दहलाने वाली घटना, बेटी जन्मी तो मां संग लटके मिले 3 बेटियों के शव