उन्नाव के सियासी रण में साक्षी और अन्नू के बीच होगा आर-पार का मुकाबला, लेकिन गठबंधन अभी बाकी है..
मनोज सिंह शुमाली, पालिटिकल डेस्कः पिछले दिनों उन्नाव लोकसभा सीट चर्चा में थी। चर्चा का कारण भाजपा नेता साक्षी महाराज का एक हुआ वायरल पत्र था। उन्होंने टिकट मांगा था और उसके लिए कई वजह भी गिनाईं थीं। फिलहाल बीजेपी ने उन्हें टिकट दे दिया है। कांग्रेस ने भी अनु टंडन को मैदान में उतार दिया है। अब उन्नाव की चर्चा सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी को लेकर है। गठबंधन ने अपने प्रत्याशी की घोषण अब तक नहीं की है, जबकि उन्नाव में चुनावी बिसात पर सारे मोहरे चाल चलने के लिए तैयार हैं।
कभी कांग्रेस का गढ़ था उन्नाव लोकसभा सीट
जानकार बताते हैं कि एक दौर में सियासी तौर पर उन्नाव कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था लेकिन समय के साथ जनता ने अन्य पार्टियों को भी अपनी कसौटी पर परखा। फिलहाल 2019 लोकसभा चुनाव में उन्नाव की जनता किसे अपना सांसद चुनेगी यह तो 23 मई को प...