Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

भाजपा की पहली लिस्टः वाराणसी से मोदी, लखनऊ से राजनाथ, उन्नाव से साक्षी, समेत 28 नामों का ऐलान..

बीजेपी केंद्रीय समिति के सचिव एवं मंत्री जेपी नड्डा पहली सूची की जानकारी देते हुए।

समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इस सूची में 184 नामों की घोषणा की गई है। केंद्रीय मंत्री एवं बीजेपी की केंद्रीय चुनाव समिति के सचिव जेपी नड्डा ने प्रेसकांफ्रेंस करते हुए इसकी जानकारी दी है। इस लिस्ट की जानकारी देते हुए नड्डा ने बताया है कि पीएम मोदी वाराणसी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह गांधी नगर (गुजरात) से और गृहमंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे। वहीं शुक्रवार को भाजपा की दूसरी लिस्ट आने की चर्चा हो रही है। पहली लिस्ट में 6 सांसदों को टिकट काटे गए हैं।

यूपी के 28 उम्मीदवारों के नाम 

इस दौरान यूपी के 28 और महाराष्ट्र के 16 तथा असम के 8, लक्षद्वीप के 1, राजस्थान के 16, सिक्किम के 1, अरुणाचल प्रदेश के 2, छत्तीसगढ़ के 6, अंडमान निकोबार और दादर नगर हवेली के 1-1, जम्मू कश्मीर के 5, कर्नाटक के 21, केरल के 13, मणिपुर के 1, मिजोरम के 2, ओडिशा के 10, तमिलनाडु के 5, तेलंगाना के 10, त्रिपुरा के 2, उत्तराखंड के 5, आंध्र प्रदेश के 2 तथा पश्चिम बंगाल के 28 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।

पढ़िए कौन हैं यूपी के 28 उम्मीदवार

  1. वाराणसी से नरेंद्र मोदी।
  2. लखनऊ से राजनाथ सिंह।
  3. गाजियाबाद से वीके सिंह।
  4. बदायूं से संघमित्रा मौर्य।
  5. बागपत से सत्यपाल सिंह।
  6. उन्नाव से सा़क्षी महाराज।
  7. अमेठी से स्मृति ईरानी।
  8. सहारनपुर से राघव लखनपाल।
  9. मुजफ्फरनगर से डा संजीव बाल्यान।
  10. बिजनौर से भारतेंदु सिंह।
  11. संभल से परमेश्वर लाल सैनी।
  12. अमरोहा से कंवर सिंह तंवर।
  13. मेरठ से राजेंद्र अग्रवाल।
  14. मथुरा से हेमा मालिनी।
  15. बरेली से संतोष गंगवार।
  16. शाहजहांपुर से अरुण सागर।
  17. खीरी से अजय कुमार मिश्र।
  18. सीतापुर से राजेश वर्मा।
  19. हरदोई से जयप्रकाश रावत।
  20. मिश्रिख से अशोक रावत।
  21. मोहनलालगंज से कौशल किशोर।
  22. गाजीपुर/बालिया से मनोज सिन्हा।
  23. एटा से राजवीर सिंह रज्जु भईया।
  24. अलीगढ़ से सतीश गौतम।
  25. आगरा से एसपी सिंह बघेल।
  26. मुरादाबाद से कुँवर सर्वेश कुमार।
  27. गौतम बुद्धनगर (नोएडा) से महेश शर्मा।
  28. आंबला से धर्मेंद्र कुमार