Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

भाजपा की एक और लिस्टः हमीरपुर से पुष्पेंद्र, अकबरपुर से देवेंद्र, कानपुर से सत्यदेव पचौरी समेत 39 नाम..

प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूड, पालिटिकल डेस्कः भाजपा ने मंगलवार को कुल 39 और उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। इसमें कानपुर, हमीरपुर, पीलीभीत, सुल्तानपुर और रामपुर लोकसभा सीट शामिल हैं। रामपुर से अभिनेत्री जयाप्रदा को मैदान में उतारा है। वहीं सुल्तानपुर से मेनका गांधी, पीलीभीत से वरुण गांधी तथा कानपुर से सत्यदेव पचौरी को टिकट दिया गया है। इनमें से 29 उम्मीदवार यूपी के घोषित हुए हैं जबकि अन्य 10 पश्चिम बंगाल के हैं। इसके साथ ही अब तय हो गया है कि कानपुर से मुरलीमनोहर जोशी का भी पत्ता साफ हो गया है।

यूपी से इनके नामों की हुई घोषणा 

  1. रामपुर से जयाप्रदा
  2. पीलीभीत से वरुण गांधी
  3. सुल्तानपुर से मेनका गांधी
  4. धौराहरा से रेखा वर्मा
  5. फर्रुखाबाद से मुकेश राजपूत
  6. इटावा से रामाशंकर कठारिया
  7. कन्नौज से सुब्रत पाठक
  8. कानपुर से सत्यदेव पचौरी
  9. अकबरपुर से देवेंद्र सिंह भोले
  10. जालौन से श्री भानु प्रताप वर्मा
  11. हमीरपुर से पुष्पेंद्र सिंह चंदेल
  12. फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति
  13. कौशांबी से विनोद सोनकर
  14. प्रयागराज से रीता बहुगुणा जोशी
  15. बाराबंकी से उपेंद्र रावत
  16. फैजाबाद से लल्लू सिंह
  17. बहराइच से अक्ष्यवर गौड़
  18. कैसरगंज से ब्रजभूषण सरन सिंह
  19. श्रावस्ती से दद्दन मिश्रा
  20. गोंडा से कीर्तीवर्धन सिंह
  21. डुमरियागंज से जगदंबिका पाल
  22. बस्ती से हरीश द्विवेदी
  23. महाराजगंज से पंकज चौधरी
  24. कुशीनगर से विजय दुबे
  25. बंसगांव से कमलेश पासवान
  26. सलेमपुर से रवेंद्र कुशवाह
  27. बलिया से वीरेंद्र सिंह मस्त
  28. गाजीपुर से मनोज सिन्हा
  29. चंदौली महेंद्र नाथ पांडे

ये भी पढ़ेंः मैं नाम के आगे चौकीदार नहीं लिख सकता, क्योंकि मैं ब्राह्मण हूं : सुब्रमण्यम स्वामी