Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

अब रायबरेली से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाने की उठी मांग, पहले बनारस और गोरखपुर से उठ चुकी आवाज

सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी। (फाइल फोटो)

समरनीति न्यूज, रायबरेलीः लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में अधिकारिक इंट्री करने वाली प्रियंका गांधी को लेकर कांग्रेसियों का उत्साह सिर चढ़कर बोल रहा है। कई जगहों से उनको चुनाव लड़ाने की मांग उठ रही है। कुछ कांग्रेसी बनारस से प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ाने की मांग कर रहे हैं तो गोरखपुर से भी कांग्रेसियों द्वारा उनको चुनाव लड़ाने की मांग उठ चुकी है। अब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की कर्मभूमि रही रायबरेली जिले से भी उनको चुनाव लड़ाने की मांग उठी है।

इंदिरा गांधी व प्रियंका गांधी। (फाइल फोटो)

प्रियंका गांधी में इंदिरा का अक्स देख रहे लोग 

दरअसल, रायबरेली में ऐसे बहुत से लोग हैं जो प्रियंका गांधी में प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी जैसा अक्स देखते रहे हैं। बताते चलें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी दौरे के बीच प्रियंका गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाने की खबर से देशभर के कांग्रेसियों में उत्साह भर गया।

ये भी पढ़ेंः 2019 के चुनावी महासमर से पहले कांग्रेस में प्रियंका गांधी की अधिकारिक इंट्री, विपक्षियों में मची हलचल

इसका बड़ा असर रायबरेली और अमेठी के कांग्रेस समर्थकों में देखने को मिला। यहां आम लोगों द्वारा प्रियंका के क्रेज़ को इंदिरा गांधी की स्मृतियों से जोड़कर देखा जा रहा है। बता दें कि पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी बनाई गईं प्रियंका गांधी फरवरी में संगठन के महत्वपूर्ण पद का पदभार लेंगी।

सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी। (फाइल फोटो)

रायबरेली में कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा 

लेकिन अभी से रायबरेली जिले से उनको लोकसभा चुनाव लड़ाए जाने की मांग उठने लगी है। पार्टी से जुड़े स्थानीय कई नेताओं का कहना है कि प्रियंका गांधी अगर अमेठी और रायबरेली से चुनाव लड़ती हैं तो सबसे ज्यादा मतों से जीतने वाली नेता होंगी।

ये भी पढ़ेंः गरजीं सोनिया, कहा कि कौन कहता है कि हमारे पास संख्या नहीं

रायबरेली जिले के लोग प्रियंका गांधी को राजनीति की विलक्षण शख्सियत करार देते हैं। साथ ही दावा करते हैं कि प्रियंका को राजनीति में लाने की मांग पिछले कई वर्षों से लगातार उठती रही है। लोगों का कहना है कि आमतौर पर किसी नेता के लिए ऐसी मांग उठती नहीं देखी गई है।

प्रियंका गांधी।

धुरंधरों की बेचैनी बढ़ी 

बहीं दूसरी ओर विपक्षी दल प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने से कोई चमत्कार होने की बात से इंकार भी कर रहे हैं। बहरहाल प्रियंका गांधी कहां से चुनाव लड़ेंगी यह तो वक्त बताएगा। लेकिन इतना तय है कि प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने से विपक्षियों की बेचैनियां काफी बढ़ गई हैं। भाजपा के बड़े धुरंधर भी सोचने पर मजबूर हो गए हैं।