अब रायबरेली से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ाने की उठी मांग, पहले बनारस और गोरखपुर से उठ चुकी आवाज
समरनीति न्यूज, रायबरेलीः लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में अधिकारिक इंट्री करने वाली प्रियंका गांधी को लेकर कांग्रेसियों का उत्साह सिर चढ़कर बोल रहा है। कई जगहों से उनको चुनाव लड़ाने की मांग उठ रही है। कुछ कांग्रेसी बनारस से प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ाने की मांग कर रहे हैं तो गोरखपुर से भी कांग्रेसियों द्वारा उनको चुनाव लड़ाने की मांग उठ चुकी है। अब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की कर्मभूमि रही रायबरेली जिले से भी उनको चुनाव लड़ाने की मांग उठी है।
प्रियंका गांधी में इंदिरा का अक्स देख रहे लोग
दरअसल, रायबरेली में ऐसे बहुत से लोग हैं जो प्रियंका गांधी में प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी जैसा अक्स देखते रहे हैं। बताते चलें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के अमेठी दौरे के बीच प्रियंका गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाने की खबर से देशभर के कांग्र...