Friday, May 10सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में काल के गाल में समाए पंकज-लवलेश और रामचरन, परिवारों में कोहराम

In Banda Young man sacrificed his life by jumping in front of train, brother said

समरनीति न्यूज, बांदा : बीते 24 घंटे के भीतर बांदा में तीन लोगों की असमय मौत हो गई। किसी ने बीमारी से परेशान होकर जान दे दी, तो किसी ने पत्नी से विवाद के बाद मौत को गले लगा लिया। किसी की करंट लगने से हादसे में

जान चली गई। तीनों परिवारों में कोहराम मचा है। वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार बिसंडा क्षेत्र के थनैल गांव के पंकज तिवारी (52) अतर्रा के सुदामापुरी में रहते थे। वह शनिवार रात घर से राम मंदिर जाने की बात कहकर निकले थे।

ट्रेन से कटकर दी जान , भाई बोला..

बताते हैं कि उन्होंने प्लेटफार्म नंबर-1 पर खड़ी अंबेडकर नगर एक्स. से कटकर जान दे दी। मृतक के भाई अवनीश कि मृतक पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। पेट की बीमारी से परेशान थे। हालांकि, सुसाइड की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। इसी क्रम में शहर के कालूकुआं मोहल्ले में जसपुरा क्षेत्र के बरेहटा गांव के लवलेश सिंह (44) ने फांसी लगा ली।

कालूकुआं में लवलेश ने लगाई फांसी

बताते हैं कि वह नशे के आदी थे और इस समय कालूकुआं में परिवार के साथ रह रहे थे। शराब पीने पर पत्नी से विवाद हो गया। इसके बाद घर की छत पर जाकर फांसी लगा ली। मृतक के चचेरे भाई मनोज ने घटना की जानकारी दी। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा 3 बेटियां छोड़ गए हैं। उधर, बिसंडा के ही पारा बिहारी गांव के रामचरन वर्मा (45) की शनिवार रात खेत में काम करते समय करंट लगने से मौत हो गई। बताते हैं कि वह खेत पर सिंचाई के लिए ट्यूबवेल चालू करने के बाद काम कर रहे थे। मृतक अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं।

ये भी पढ़ें : बांदा में मालिक को रोज चूना लगा रहा था कर्मचारी, सीसीटीवी से खुला राज, पढ़िए खबर..