Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

अमृतसर में निरंकारी भवन पर ग्रेनेड से हमला, 3 की मौत और 20 घायल, दिल्ली में हाईअलर्ट

समरनीति न्यूज, अमृतसरः  अमृतसर से लगभग 12 किमी दूर राजासांसी गांव में बने निरंकारी भवन पर दो बाइक सवारों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया। इस हमले में 3 लोगों की मौत हो गई है जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए अलग-अलग निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए मामले की जांच किए जाने की बात कही है। यह हमला आतंकी हमला है या फिर डेरों और आश्रमों के आपसी विवाद का परिणाम है, पुलिस इस बात की जांच कर रही है।

सत्संग भवन में घुसकर फेंका ग्रेनेड, बाइक पर थे दो हमलावर 

बताया जाता है कि जिस वक्त आतंकियों ने सत्संग हॉल में ग्रेनेड फेंका, उस समय वहां लगभग 200 के आसपास लोग मौजूद थे। इनमें महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल थीं। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बाइक पर सवार दो नकाबपोश हमलावर डेरे के गेट पर पहुंचे।

ये भी पढ़ेंः दशहरा पर्व के दौरान पंजाब के अमृसर में बड़ा रेल हादसा, 50 लोगों की मौत

इसके बाद एक हमलावर ने गेट पर खड़े लोगों पर गन तान दी। इसी दौरान दूसरा ग्रेनेड लेकर अंदर घुस गया। वहां ग्रेनेड फेंककर वह वापस लौटा और इसके बाद दोनों हमलावर वहां से फरार हो गए।

दरअसल, रविवार के दिन निरंकारी भवन में सत्संग में भीड़ रहती है और शायद इसीलिए हमलावरों ने हमले के लिए आज का दिन चुना।घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पंजाब में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया।

ये भी पढ़ेंः अमृतसर रेल हादसा- लाचारीः परिवार के पास नहीं थे शव घर लाने के पैसे, व्हाट्सएप पर फोटो देख किया अंतिम संस्कार

पुलिस और प्रशासन के सभी बड़े अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की है। बताते चलें कि विभिन्न डेरों और आश्रमों में विवाद चलते रहते हैं। साथ ही इस हमले में विदेशी ताकतों का हाथ होने से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

पुलिस ने धमाकों के बाद की नाकेबंदी 

उधर, पुलिस ने धमाके के बाद क्षेत्र की नाकाबंदी कर दी है। फरार हमलावरों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद हरियाणा-दिल्ली में भी अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ेंः कनाडा में कारों की टक्कर से पंजाबी मूल की महिला और दो साल के बेटे की मौत, पति की हालत गंभीर

राजस्थान बॉर्डर भी सील कर दिया गया है। हमले की खबर मिलते ही पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोरा चंडीगढ़ से अमृतसर पहुंच रहे हैं। बताते चलें कि पंजाब में आतंकी जाकिर मूसा के घुसने की सूचना के बाद राज्य की खुफिया एजेंसियों ने हमले की चेतावनी दे रखी है। हांलाकि सूत्र बताते हैं कि पुलिस प्रारंभिक तौर पर इसे मूसा के हाथ होने की घटना नहीं मान रही है।