उन्नाव में दर्दनाक हादसाः घर से हंसी-खुशी निकले पति-पत्नी और मासूम की कुछ पलों बाद ही मौत
समरनीति न्यूज, उन्नाव/कानपुरः अनहोनी कब काल बनकर झपट ले, कुछ कहा नहीं जा सकता। उन्नाव-कानपुर हाइवे पर हुए एक दर्दनाक हादसे में घर से सफर पर निकले एक पति-पत्नी और उनके दुधमुंहे बच्चे की मौत हो गई। यह परिवार अपनी रिश्तेदारी में एक खुशी के मौके पर शामिल फार्च्यूनर गाड़ी से जा रहा था। मृतकों में नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह के भतीजे हर्ष वर्धन सिंह (22) उर्फ लकी पुत्र बालेंद्र सिंह तथा उनकी पत्नी ऋषा (20) तथा उनकी एक माह की बेटी शामिल है।
गुरुवार सुबह कानपुर-लखनऊ हाइवे पर पक्षी विहार के पास हुआ हादसा
बताया जाता है कि तीनों गुरुवार सुबह करीब 5 बजे घर से फार्च्यूनर गाड़ी से फिरोजाबाद के लिए निकले थे। फिरोजाबाद में हर्षवर्धन की ससुराल है। ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह ने बताया है कि वहां उनके भतिजे हर्षवर्धन की ससुराल में एक बच्चे का जन्म हुआ था। उसी खुशी के मौके पर शामिल होने ये लोग घर से सुब...