Thursday, November 5सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

माधुरी दीक्षित के पहले हीरो एवं बंगाली एक्टर तापस पाल का निधन

माधुरी दीक्षित के पहले हीरो एवं बंगाली एक्टर तापस पाल का निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः माधुरी दीक्षित के पहले हीरो एवं फेमस बंगाली एक्टर व तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद तापस पाल का आज मंगलवार को हार्ट अटैक से 61 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके निधन की खबर मिलते ही फिल्म इंडस्ट्री और राजनीतिक जगत स्तब्ध रह गया। बताते हैं कि एक्टर तापस अपनी बेटी से मिलने के लिए मुंबई आए हुए थे। वहां बेटी से मिलने के बाद वह वापस कोलकाता लौट रहे थे। मुंबई से कोलकाता जाते वक्त एयरपोर्ट पर हार्टअटैक इसी दौरान एयरपोर्ट पर उनको सीने में तेज दर्द हुआ। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां जुहू के एक अस्पताल में सुबह करीब 4 बजे उनका निधन हो गया। माधुरी दीक्षित ने उनके निधन पर जताया गहरा शोक उनके निधन से फिल्मी जगत के साथ-साथ राजनीतिक जगत में भी शोक की लहर दौड़ गई है। उनके फैंस सोशल मीडिया पर दुख प्रकट कर रहे हैं। उनके परिवार में पत्नी नंदनी और बेटी सोहिनी पा...
यूपीः एक्सप्रेस-वे पर बस-एसयूवी की टक्कर से 6 लोगों की मौत, मृतकों में दिल्ली-प्रतापगढ़ के लोग

यूपीः एक्सप्रेस-वे पर बस-एसयूवी की टक्कर से 6 लोगों की मौत, मृतकों में दिल्ली-प्रतापगढ़ के लोग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः मंगलवार तड़के सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर एसयूपी कार और रोडवेज बस की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद हाहाकार मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। बताते हैं कि बस आगरा से मुजफ्फरपुर (बिहार) जा रही थी। डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन पर पहुंची रोडवेज बस वहीं डिवाइडर पर कर दूसरी लेन में घुसी बस सामने से आ रही फॉर्च्यूनर से टकराई। बिल्हौर कोतवाली के आरोल की घटना। घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया। हादसे में बस चालक की भी मौत हो गई है। मरने वालों में दिल्ली और प्रतापगढ़ के लोग शामिल हैं। बताया जाता है कि कानपुर के बिल्हौर थाना क्षेत्र के मकनपुर में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर मंगलवार तड़के सुबह आगरा से बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही रोडवेज बस हाइवे पर लेन तोड़कर दूसरी ओर जा रही एसयूपी...
अभी फिर लगेगा ठंडी का झटका, बारिश के साथ हवा का झोंका

अभी फिर लगेगा ठंडी का झटका, बारिश के साथ हवा का झोंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, नई दिल्लीः अगर आप यह सोच रहे हैं कि मौसम अब बदल चुका है और आपको कंपकपाती हुई ठंड से राहत मिल चुकी है, तो जरा संभले रहिए। अभी एक बार फिर ठंडी का जोर का झटका धीरे से लगने वाला है। ऐसा कहना है मौसम विभाग का। भले ही दक्षिणी-पूर्व की हवा फिलहाल दिल्ली के मौसम में गर्माहट का एहसास दे रही हो, लेकिन 20 फरवरी के बाद फिर मौसम एक बार करवट बदलने जा रहा है। इसके साथ ही ठंड का दौर फिर वापस लौटने की संभावना है। 20 फरवरी के आसपास करवट बदल सकता है मौसम मौसम विभाग की माने तो 20 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ की तगड़ी संभावना है जिसके चलते हवा का रुख बदलेगा। साथ ही 20 और 21 फरवरी को देश की राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश भी होने की पूरी संभावना है। इतना ही नहीं बुधवार से दिल्ली में 15 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवा भी चल सकती है। हवा के साथ ही दिन में भी ठंड का एहसास होग...
‘समरनीति न्यूज’ कार्यालय पहुंचे UPCLDF चेयरमैन (राज्य मंत्री स्तर) वीरेंद्र तिवारी से खास बातचीत

‘समरनीति न्यूज’ कार्यालय पहुंचे UPCLDF चेयरमैन (राज्य मंत्री स्तर) वीरेंद्र तिवारी से खास बातचीत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, व्यक्तित्व
समरनीति न्यूज, बांदाः उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड (UPCLDF) के चेयरमैन (राज्यमंत्री स्तर) वीरेंद्र कुमार तिवारी रविवार को बांदा में डीएम कालोनी रोड पर स्थित 'समरनीति न्यूज' के कार्यालय पहुंचे। जहां 'समरनीति न्यूज' के डायरेक्टर/एडिटर इन चीफ मनोज सिंह शुमाली से मुलाकात की और बुंदेलखंड में विस्तार के लिए शुभकामनाएं दीं। यूपीसीएलडीएफ (UPCLDF) के चेयरमैन श्री तिवारी ने कहा कि मौजूदा हालात में डिजीटल मीडिया को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। 'समरनीति न्यूज' की विश्वसनीयता और गंभीरता को सराहा उन्होंने कहा कि बदलते दौर में 'समरनीति न्यूज' की टीम जिस विश्वसनीयता और गंभीरता के साथ खबरों का प्रकाशन करते हुए जनमानस में जगह बना रही है, वह सचमुच सराहनीय है। कहा कि इसके लिए पूरी टीम को बधाई देना चाहते हैं। इस दौरान उन्होंने खबरों के लेखन से लेकर संपादन और तकनीकि तौर-तरी...
पटरी पर दौड़ती ट्रेन के ड्राइवर को हार्ट अटैक, ऐसे बचीं हजारों जानें

पटरी पर दौड़ती ट्रेन के ड्राइवर को हार्ट अटैक, ऐसे बचीं हजारों जानें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, बांदाः आज रविवार को मानिकपुर से चलकर झांसी जाने वाली शटल ट्रेन में एक बड़ा ही अजीब वाक्या हुआ। पटरी पर दौड़ती ट्रेन के ड्राइवर को अचानक हार्ट अटैक पड़ गया। बेहोश होकर चालक ट्रेन के इंजन में सीट पर गिर पड़ा। साथी हालत देख सहायक चालक ने किसी तरह ट्रेन और साथी को संभाला। बाद में ट्रेन को बांदा के खुरहंड रेलवे स्टेशन पर रोका गया। इसके बाद तत्काल झांसी रेलवे कंट्रोम रूम और स्टेशन प्रबंधक को मामले की जानकारी दी गई। वहां एंबुलेंस बुलाकर आनन-फानन में बीमार चालक को जिला जिला अस्पताल बांदा ले जाया गया। डेढ़ घंटे के बाद खुरहंड स्टेशन से ट्रेन आगे गंतव्य की ओर आगे बढ़ सकी। सहायक चालक ने संभाले हालात बताया जाता है कि आज मानिकपुर से रेल चालक एके श्रीवास्तव पैसेंजर ट्रेल को लेकर झांसी के लिए निकले। उनके साथ उनके सहयोगी चालक भी थे। यात्रियों से भरी पैसेंजर ट्रेन पटरी पर सरपट दौड़ रही थी। खु...
उन्नाव में ट्रक-कार की टक्कर में 7 की जिंदा जलकर मौत

उन्नाव में ट्रक-कार की टक्कर में 7 की जिंदा जलकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुर/उन्नावः जिले में आज रविवार देर शाम करीब साढ़े 7 बजे करीब आगरा एक्सप्रेस-वे के पास एक ट्रक और मारुति वैन कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। तेज रफ्तार में हुई टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई। दोनों ही गाड़ियां धू-धूकर जल उठीं। आग इतनी तेजी से फैली कि कार सवार 7 लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। एक घंट तक बचाव कार्य चलाया गया। गाड़ियों की आग बुझाई गई। इसके बाद कार में फंसे शवों को निकालने के लिए गाड़ी को काटा गया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भागने में सफल रहा। वहीं वाहनों की लंबी कतार लगी रही। कार-ट्रक की तेज टक्कर के बाद लगी आग बताया जाता है कि ट्रक हरदोई से सरसों का तेल लेकर उन्नाव जिले के बांगरमऊ कस्बा जा रहा था। वहीं बांगरमऊ की ओर से मारुति वैन सवार सात लोग हरदोई के लिए जा रहे थे। दोनों वाहनों में हरदोई-बांगरमऊ रोड पर स्थित आगरा एक्सप्रेस-वे ...
एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ‘सूरज पे मंगल भारी’ के फर्स्ट लुक में नजर आईं मराठी मुलगी

एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ‘सूरज पे मंगल भारी’ के फर्स्ट लुक में नजर आईं मराठी मुलगी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्कः एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने अपनी आने वाली फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’का फर्स्ट लुक शेयर किया है। इसमें वह बिल्कुल मराठी मुलगी नजर आ रही हैं। साड़ी में सना शेख का यह लुक काफी खूबसूरत और आकर्षित करने वाला है। मराठी लड़की की भूमिका कर रहीं हैं फातिमा दरअसल, इस फिल्म में सना शेख एक मराठी लड़की की भूमिका कर रही हैं। इसमें उन्होंने लाल साड़ी पहन रखी है। आपको बता दें कि एक्ट्रेस फातिमा सना शेख की इससे पहले जो फिल्म आई थी वह थी ठग्स ऑफ़ हिंदुस्तान। दरअसल, दंगल फिल्म से अपने दमदार अभिनय से बालीवुड में पहचान बनाने वाली फातिमा सना शेख ने अपनी खूबसूरती से भी फैंस के दिल में जगह बनाई है। अब निर्देशक अभिषेक शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' में वह नजर आने वाली हैं। फिल्म में वह पूरी तरह से मराठी लड़की का रोल कर रही हैं। मराठी भाषा सीखने के लिए टी...
इंसान-जानवर के रिश्ते की यह अनोखी दास्तां आंखें कर देगी नम

इंसान-जानवर के रिश्ते की यह अनोखी दास्तां आंखें कर देगी नम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः सोशल मीडिया के जमाने में आज इंसानी रिश्ते आन लाइन सिमटकर रह गए हैं। भागम-भाग भरी जिंदगी में लोग रिश्तों न वक्त दे पा रहे हैं और न ही ठीक से निभा पा रहे हैं। यह कहना गलत नहीं होगा कि रिश्तों की डोर कमजोर पड़ चुकी है, लेकिन आज भी जानवर रिश्तों को पूरी सिद्धत और ईमानदारी से निभा रहे हैं। फिल्मों में हाथी, कुत्ते और सांप के इंसानों से रिश्ते निभाने की कहानियां तो आपने खूब देखी और सुनी होंगी, लेकिन इंसान और जानवर के बीच गहरे रिश्ते का एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। निसंतान सेवानिवृत शिक्षक ने बंदर को बेटे की तरह रखा जी हां, एक बंदर का अपने मालिक के प्रति इतना समर्पण कि उनके देहांत से चंद दिन पहले जंगल से 20 किमी दूरी पार करके घर लौटता है। फिर उनके निधन के साथ ही पास में सिर रखकर लेट जाता है और कुछ ही पल में प्राण त...
यूपीः भीषण हादसे में 16 की मौत, 35 घायल, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर खड़े कंटेनर में घुसी बस

यूपीः भीषण हादसे में 16 की मौत, 35 घायल, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर खड़े कंटेनर में घुसी बस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बीती रात हुए भीषण हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब एक प्राइवेट बस खड़े कंटेनर में घुस गई। इससे बस सवार 16 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं 35 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सात यात्रियों की हालत बेहद नाजुक है जिनको वेंटिलेटर पर रखा गया है। बताते हैं कि बस में कुल 90 यात्री सवार थे। हादसा तेज रफ्तार के कारण इतना जबरदस्त था कि पूरी की पूरी बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बुधवार देर रात हुआ हादसा बस को कंटेनर से अलग करने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों की उचित देखभाल के निर्देश दिए हैं। साथ ही घटना पर दुख जताया है। बताया जाता है कि बुधवार देर रात करीब 11 बजे तेज रफ्तार प्राइवेट बस फिरोजाबाद जिले के अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर नगला खंगर थाना क्षेत्र में भदान के पास ख...
आईआईटी (IIT) कानपुर के दो प्रोफेसर सर्ब-स्टार से सम्मानित

आईआईटी (IIT) कानपुर के दो प्रोफेसर सर्ब-स्टार से सम्मानित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः भारत सरकार की ओर से आईआईटी (IIT) कानपुर के दो प्रोफेसर सर्ब-स्टार से सम्मानित हुए हैं। इन दोनों प्रोफेसरों को उनके द्वारा इंजीनियरिंग तथा विज्ञान के क्षेत्र में विशेष अनुसंधान के लिए सम्मानित किया गया है। यह सम्मान साइंस एंड इंजीनियरिंग रिसर्च बोर्ड (सर्ब) की ओर से किया गया है। इनमें एक केमिकल इंजीनियरिंग विभाग के डा अनिमान्ग्सू घटक तथा दूसरे प्रोफेसर डा जयंत सिंह हैं। बताते हैं कि अलग-अलग श्रेणियों के सात लोग सम्मानित हुए हैं। IIT कानपुर के ही छात्र रहे हैं दोनों प्रोफेसर इनमें इंजीनियरिंग साइंसेज के अंतर्गत पुरस्कार पाने वाले 3 प्रोफेसरों में दो कानपुर आईआईटी के हैं। बताते चलें कि भारत सरकार की ओर से दिए जाने वाले इस पुरस्कार में 15000 रुपए की प्रति माह फेलोशिप दी जाती है। इतना ही नहीं तीन साल तक प्रतिवर्ष 10 लाख का अनुसंधान अनुदान भी दिया जाता है। बताया जाता...