Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

शादी के बंधन में बंधेंगे बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और पी.कश्यप

समरनीति न्यूज, डेस्कः भारतीय बैडमिंटन स्टार 28 वर्षीय साइना नेहवाल और अपने दोस्त पी.कश्यप के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 16 दिसंबर को साइना शादी बैडमिंटन खिलाड़ी पी.कश्यप के साथ शादी करेंगी। हांलाकि उनकी शादी में बेहद नजदीकी लोग ही शामिल होंगे। लेकिन शादी का जश्न 21 दिसंबर को एक बड़ी रिसेप्शन पार्टी में सेलिब्रेट किया जाएगा।

10 साल से रिलेशन में हैं दोनों बैडमिंटन खिलाड़ी, 16 दिसंबर को होगी शादी  

आपको बताते चलें कि बैडमिंटन की इस दमदार भारतीय खिलाड़ी साइना के  कश्यप के साथ प्यार के चर्चे पिछले कई सालों से सुने जा रहे थे। हालांकि, दोनों ने कभी न तो इस रिश्ते को लेकर खुलकर हां की और न ही कभी इससे इंकार किया।

ये भी पढ़ेंः अच्छी खबरः देश की बेटी विनेश फोगाट ने जकार्ता में दिखाया दम, जीत लाई सोना

दोनों के सोशल मीडिया के पोस्ट्स से कई बार चर्चे हुए कि साइना नेहवाल अपने दोस्त पी.कश्यप के साथ डेट पर हैं लेकिन फिर भी कभी कुछ खुलकर सामने नहीं आया। दोनों ही रिलेशन की बातों को बड़े अच्छे अंदाज में टालते रहे हैं।

अगर दोनों खिलाड़ियों की रैंकिंग की बात करें तो बैडमिंटन स्टार साइना वर्ल्ड रैंकिंग में 10वें नंबर पर हैं और वहीं उनके होने वाले पति यानि 32 साल पी. कश्यप वर्ल्ड रैंकिंग में 57 नंबर पर हैं। ये दोनों ही खिलाड़ी हैदराबाद के रहने वाले हैं और बताया जा रहा है कि पिछले करीब 10 सालों से रिलेशनशिप में हैं।

ये भी पढ़ेंः देश की बेटी हिमा ने 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण जीतकर रच दिया इतिहास

आपको बताते चलें कि बैडमिंटन कोट से शादी के बंधन में बंधने वाली यह जोड़ी दूसरी होगी। इससे पहले ज्वाला गुट्टा और चेतन आनंद, शादी के बंधन में बंध चुके हैं। हालांकि, यह शादी टिक नहीं पाई थी। बाद में लगभग छह साल साथ रहने के बाद दोनों ही खिलाड़ी अलग हो गए थे।