Friday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

..जब CM Yogi बोले, ‘रामकेश निषाद जी ने कहा तो खुद को रोक नहीं पाया..’

..When CM Yogi said in Banda

मनोज सिंह शुमाली, बांदा : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को बांदा-हमीरपुर लोकसभा सीट के लिए तिंदवारी विधानसभा के पैलानी कस्बे में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने वैसे तो कई बड़ी बातें अपने संबोधन में कहीं। केजरीवाल को जवाब दिया तो कांग्रेस पर भी तंज कसा। लेकिन सीएम योगी की एक बात पूरे बांदा जिले में काफी चर्चा में है। लोग उसे सुनकर काफी खुश हुए हैं। उधर, राज्य मंत्री रामकेश निषाद काफी गदगद हैं।

तिंदवारी की जनसभा में बोले सीएम योगी, ‘ना नहीं कर पाया’

दरअसल, सीएम योगी ने कहा कि आज उनका काफी व्यस्त शेड्यूल था। कई कार्यक्रम थे। प्रधानमंत्री जी भी यूपी में थे। फिर भी क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक रामकेश निषाद जी (राज्यमंत्री जलशक्ति विभाग) ने उनसे कार्यक्रम में आने के लिए आग्रह किया, तो वह खुद को रोक नहीं पाए।

ये भी पढ़ें : बांदा में CMYogi बोले- केजरीवाल की बुद्धि जेल जाने से हुई भ्रमित, इसीलिए कर रहे..

किसी तरह व्यस्तता के बीच समय निकालकर यहां पहुंचे हैं। सीएम योगी ने कहा कि उन्हें बुंदेलखंड से काफी लगाव भी है। इसीलिए उन्होंने कई कार्यक्रमों के बावजूद बुंदेलखंड आने का मौका नहीं छोड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री जी के साथ कार्यक्रम करने के बाद वह सीधे कौशांबी पहुंचे।

PM Modi के कार्यक्रम के बाद कौशांबी से बांदा आए मुख्यमंत्री

फिर वहां से सीधे पैलानी आ गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वह सिर्फ 12 घंटे के कम शार्ट नोटिस पर आज यहां आए हैं। इसके बावजूद कार्यक्रम में इतना विशाल जनसमूह देखकर जनता के आभारी हैं। उधर, क्षेत्रीय लोग भी सीएम योगी को अपने बीच पाकर काफी गदगद नजर आए। सीएम योगी के पूरे भाषण के दौरान जय श्री राम के नारे लगते रहे।

ये भी पढ़ें : ये हैं बांदा CBSE टाॅपर, डाॅक्टर दंपती की बेटी समेत..