Friday, July 31सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: student

बांदा में सौतेली मां-पिता से तंग आकर सुसाइड नोट छोड़, फांसी पर झूली डिग्री कालेज की छात्रा

बांदा में सौतेली मां-पिता से तंग आकर सुसाइड नोट छोड़, फांसी पर झूली डिग्री कालेज की छात्रा

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः अपनी सौतेली मां और सगे पिता से तंग आकर एक ग्रेजुएट छात्रा ने अपनी जीवन-लीला समाप्त कर ली। पुलिस सूत्रों का कहना है कि मरने से पहले 18 साल की इस छात्रा ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें इसने अपनी तकलीफें और दर्द बयान किया है। घटना बांदा के अतर्रा कस्बे के दामूगंज मुहल्ले की है। बताते हैं कि दामूगंज में रहने वाले सालिग्राम की पहली पत्नी की इकलौती बेटी रेनू (18) ने आज रात लगभग 9 बजे अपने घर की उपरी मंजिल पर अपने दुपट्टे से फंदा बांधकर फांसी लगा ली। उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में पुलिस को मिला। जिस समय यह घटना हुई। परिवार के लोग घर के निचले हिस्से में अपनी सर्राफा दुकान पर थे। परिजनों ने जब रेनू के शव को देखा तो चीख-पुकार मच गई। रोने-पीटने की आवाज सुनकर परिवार के साथ आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जा पहुंची। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंडः बैठने को ऊंची कुर्सी न मिलने...
उन्नाव में छात्रा की हादसे में मौत के बाद बवाल, जाम-हंगामा

उन्नाव में छात्रा की हादसे में मौत के बाद बवाल, जाम-हंगामा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नाव: थाना हसनगंज के मोहन लखपेड़ा चौराहे पर हुए हादसे में आज एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक से हुआ। ट्रक ने छात्रा को रौंद दिया। कक्षा 9 की छात्रा इस छात्रा की मौत के बाद मौके पर इकट्ठा भीड़ ने ट्रक में आग लगा दी। इतना ही नहीं आक्रोशित भीड़ ने मौके पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे भारी पुलिस बल ने किसी तरह हालात को काबू में किया। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। मौके पर अभी तक गहमा-गहमी बनी हुई है। पुलिस मौके पर हालात को संभालने की कोशिश कर रही है।  ...
बुंदेलखंडः हथेली पर जान लेकर भविष्य के सपने बुन रहे नौनिहाल

बुंदेलखंडः हथेली पर जान लेकर भविष्य के सपने बुन रहे नौनिहाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड में सरकारी स्कूलों और शिक्षा के स्तर की बदहाली किसी से छिपी नहीं है। भले ही सरकारी स्तर पर दावे कुछ भी किए जाएं। लेकिन हकीकत बड़ी काफी कष्टदाई है। खासकर चित्रकूट जिले के मानिकपुर पाठा इलाके में पड़ने वाले सरकारी स्कूलों की। डकैतों के डर से वैसे ही स्कूलों में शिक्षकों और बच्चों की आमद (आफ-द-रिकार्ड) न के बराबर रहती है। वहीं बरसात में हालात और भी बदतर हो गए हैं। बच्चों के स्कूल पहुंचने के लिए संघर्ष का एक मामला प्रकाश में आया है। ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंडः मंदिर में भाजपा महिला विधायक के जाने पर गंगाजल से कराई गई धुलाई दरअसल, चित्रकूट जिले के मानिकपुर पाठा इलाके के प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय गोबरही में पढ़ने वाले बच्चे स्कूल पहुंचने के लिए जान पर खेल रहे हैं। बच्चों को स्कूल जाने के लिए रोजाना बरदहा नदी को पार करना पड़ता है। सोमवार को बारि...
बुंदेलखंडः चित्रकूट में एसपी से लेकर सिपाही तक ने दिखाई मानवता, गरीब की झोली में 52,600 की मदद

बुंदेलखंडः चित्रकूट में एसपी से लेकर सिपाही तक ने दिखाई मानवता, गरीब की झोली में 52,600 की मदद

Breaking News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बीती 16 जुलाई को चित्रकूट में हुए टेंपो-डंफर हादसे में आठ होनहार छात्राओं समेत 10 लोगों की मौत ने हर किसी को हिलाकर रख दिया था। जनता और पुलिस दोनों की लापरवाही और गैरजिम्मेदारी के चलते, हुए इस हादसे ने बहुत से सबक दिए। यह बात और है कि शायद ही किसी ने कोई सीख ली हो। लेकिन इस दुखद हादसे ने पुलिस महकमे को भी हिलाकर रख दिया था जिसके बाद पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देशों पर पुलिस अधिकारियों से लेकर सिपाहियों तक ने अपने वेतन से चंदा देकर हादसे में बची एक मात्र घायल छात्रा आंचल कुशवाह के पिता को 52 हजार 600 रूपए की रकम, इलाज के लिए सौंपी। चित्रकूट टेंपो-ट्रक हादसे में जीवित बची घायल छात्रा की मदद कर चित्रकूट पुलिस ने पेश की मिसाल   घायल छात्रा इस समय इलाहाबाद में इलाज करा रही है। परिवार के आगे आर्थिक रूप से दिक्कतें हैं। इन हालातों ...
बुंदेलखंडः हमीरपुर में 24 घंटे के भीतर छात्र और एक अन्य युवक की दो लाशें मिलने से सनसनी

बुंदेलखंडः हमीरपुर में 24 घंटे के भीतर छात्र और एक अन्य युवक की दो लाशें मिलने से सनसनी

Breaking News, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड के हमीरपुर जिले में घर से तीन से लापता युवक की सड़ चुकी लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। लाश इतनी ज्यादा सड़ चुकी थी कि उसकी दुर्गंध से लोगों का ध्यान उस ओर गया और पुलिस तक सूचना पहुंची। बाद में पुलिस ने किसी तरह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक के परिजन उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं जबकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। मौदहा निवासी चांद बाबू 3 दिन से था लापता, खंडहर में मिली सड़ चुकी लाश  बताते हैं कि जिले के मौदहा कस्बे के हनुमान कुटिया का रहने वाला 22 साल का चांद बाबू पुत्र पीर मोहम्मद,  बीते शनिवार को घर से निकला था। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था। परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की। लेकिन कहीं पता नहीं चला। इसी दौरान कस्बे के माली कुआं चौराहा के पास वार्ड नंबर-14 में स्थित एक पुराने खंडहर से आने वाली...
बिधनू में स्कूल से लौट रही छात्रा को डंपर ने रौंदा, भाई भी गंभीर

बिधनू में स्कूल से लौट रही छात्रा को डंपर ने रौंदा, भाई भी गंभीर

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः बिधनू में डंपर की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा की मौत हो गई। वहीं उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों स्कूल से घर लौट रहे थे। तभी हादसा हो गया। राहगीरों ने डंपर का पीछा किया, लेकिन ड्राइवर डंपर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी तो घर में कोहराम मच गया। साइकिल लेकर ट्रक के नीचे गिरी शिवानी   धनू निवासी बेवा संगीत सचान प्राइवेट काम करती है। उसके एक बेटी शिवानी (16) और दो बेटे निशांत व रितेश थे। शिवानी और रितेश राजकीय इंटर कालेज में पढ़ते थे। शिवानी क्लास 11 की छात्रा थी। दोनों रोज की तरह साइकिल से स्कूल गए थे। छुट्टी होने पर दोनों वापस घर जा रहे थे कि रास्ते में डंपर ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। इससे शिवानी साइकिल से गिरकर डंपर के पहिये की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बेटी की मौत के सदमे से उबर नहीं पा रही मां  निश...
अदालत के आदेश पर दिल्ली के एल्कान पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल व 2 टीचरों पर मुकदमा, छात्रा रिक्षा की सुसाइड का मामला

अदालत के आदेश पर दिल्ली के एल्कान पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल व 2 टीचरों पर मुकदमा, छात्रा रिक्षा की सुसाइड का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
9वीं की छात्रा रिक्षा राघव को परेशान करते थे दो शिक्षक, प्रिंसिपल ने शिकायत सुनकर भी नहीं उठाया कदम, भूमिका संदिग्ध  नोएडाः व्यवसायिकता की दौड़ में सबसे ज्यादा गिरावट अगर कहीं आई है तो वह है शिक्षा जगत। कभी भगवान से बड़ा दर्जा रखने वाले शिक्षक-शिक्षिका अपनी मर्यादा से गिरने और गिरते आचरण के चलते अब बुरे दिनों का शिकार हो रहे हैं। इसका उदाहरण बीती 18 मार्च को दिल्ली के एल्कान स्कूल के स्टाफ द्वारा परेशान किए जाने से तंग आकर एक कक्षा नौवीं की छात्रा द्वारा आत्महत्या के मामले में देखने को मिला। पीड़ित परिजनों के लगातार संघर्ष के बाद नोएडा पुलिस ने अदालत के आदेश पर मामला दर्ज किया है। बड़े स्कूल के सामने घुटने टेक बैठी थी पुलिस, फजीहत के बाद कोर्ट के आदेश पर लिखा प्रिंसिपल व दो टीचर पर मुकदमा    हांलाकि पुलिस भी इस मामले में पूरी तरह से आरोपियों के आगे घुटने टेके हुए थी और अपनी फजीहत ...
हमीरपुर में छात्रा ने ट्रेन से कटकर दी जान, सुमेरपुर क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के क्रासिंग की घटना

हमीरपुर में छात्रा ने ट्रेन से कटकर दी जान, सुमेरपुर क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के क्रासिंग की घटना

Breaking News, Today's Top four News, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में एक छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन क्रासिंग की है। आसपास मौजूद लोगों ने बताया है कि छात्रा ने अचानक ट्रेक आगे छलांग लगा दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। छात्रा ने ऐसा क्यों किया, इसका खुलासा जांच के बाद ही होगा। हांलाकि दबे मुंह कुछ लोगों का कहना है कि छात्रा ने घर वालों के पढ़ाई बंद करने के बाद आहत होकर यह कदम उठाया है। हांलाकि पुलिस ने अभी कुछ ऐसा नहीं बताया है।  ...
बांदा में फांसी पर झूलती मिली छात्र की लाश, हत्या की आशंका  

बांदा में फांसी पर झूलती मिली छात्र की लाश, हत्या की आशंका  

Breaking News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः जिले के जसपुरा क्षेत्र के ग्राम रामपुर में सुबह आज सुबह एक छात्र की लाश पेड़ के सहारे फांसी पर झूलती हुई मिली। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। बताया जाता है कि रामपुर गांव निवासी 15 साल का विकास यादव पुत्र बाबू बीती रात बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। सुबह गांव के लोगों ने उसके शव मिलने की जानकारी परिवार वालों को दी। परिजन घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। उधर, जसपुरा पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आसपास के लोगों ने बालक की हत्या का अंदेश जाताया है। मरने वाला लड़का गांव के स्कूल में आठवीं में पढ़ता था।...
लखनऊ यूनिवर्सिटी में जमकर बवाल, बाहरी व पूर्व छात्रों ने शिक्षकों व प्राक्टर को दौड़ाकर पीटा

लखनऊ यूनिवर्सिटी में जमकर बवाल, बाहरी व पूर्व छात्रों ने शिक्षकों व प्राक्टर को दौड़ाकर पीटा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः यूनिवर्सिटी में बुधवार को छात्रों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान डीन सीडीसी, प्राक्टर, डीएसडब्ल्यू की जमकर पिटाई की गई। इन सभी को चोटें आई हैं। वहीं कुलपति की गाड़ी पर भी पथराव किया गया है। बवाल के बाद लखनऊ यूनिवर्सिटी अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दी गई है। इतना ही नहीं यूनिवर्सिटी में चल रहे दाखिले की काउंसलिंग भी बंद कर दी गई है। खास बात यह है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने पुलिस पर सहयोग न करने का आरोप भी लगाया है। पूरे मामले और बवाल की जानकारी कुद यूनिवर्सिटी प्रशासन के लोगों व प्रोफेसरों ने सोशलमीडिया को दी है। यूनिवर्सिटी के शिक्षकों और प्रोफसरों ने ट्वीट करके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को इसकी जानकारी दी है। बताया गया कि यूनिवर्सिटी के भीतर बाहरी छात्रों और असामाजिक तत्वों ने कैंपस के अंदर टीचर्स पर हमला कर दिया है। इशमें प्राक्टर और उनकी टी...