Sunday, September 13सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: student

बांदा में दर्दनाक हादसा, छात्र शिवम गुप्ता की बाइक गड्ढे में गिरने से मौत

बांदा में दर्दनाक हादसा, छात्र शिवम गुप्ता की बाइक गड्ढे में गिरने से मौत

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज एक दर्दनाक हादसे में इंटर के छात्र की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब छात्र बाइक से अपने दोस्त के साथ मंदिर जा रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 11वीं के छात्र थे मृतक शिवम जानकारी के अनुसार, बिसंडा थाना क्षेत्र में बिसंडी गांव के कृष्ण कुमार गुप्ता के बेटे शिवम बाइक से मंदिर जा रहे थे। उनके साथ उनका एक दोस्त भी बाइक पर सवार था। बताते हैं कि शिवम ओरन स्थित एक इंटर कॉलेज में 11वीं के छात्र थे। ये भी पढ़ें: बांदा में फिल्मी ड्रामा, पानी की टंकी पर चढ़ा युवक-कूदने की धमकी, पुलिस ने.. आज सोमवार सुबह लगभग 9 बजे वह घर से स्कूल जाने की बात कह कर निकले थे। बताया जाता है कि ओरन पहुंचने के बाद वह अपने दोस्त अभय के साथ मध्य प्रदेश के मड़फा स्थित शि...
बांदा में बेहोश मिला छात्र, जबरन शराब पिलाने का आरोप, पुलिस बोली..

बांदा में बेहोश मिला छात्र, जबरन शराब पिलाने का आरोप, पुलिस बोली..

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
  समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बांदा के बिसंडा में एक नाबालिग छात्र को कथित तौर पर जबरन शराब पिलाने का आरोप उसके परिजनों ने लगाया है। छात्र बेहोशी की हालत में एक खंडहर में मिला था। छात्र के पिता ने गांव के ही युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पिता का यह भी कहना है कि थाना पुलिस ने अब तक रिपोर्ट नहीं लिखी है। बिसंडा थाना क्षेत्र की है घटना जानकारी के अनुसार, बिसंडा क्षेत्र का में रहने वाला एक छात्र कक्षा-6 में पढ़ता है। परिजनों का आरोप है कि वह हाल में ही पैदल स्कूल जा रहा था। आरोप है कि गांव का युवक छात्र को बहला-फुसलाकर साथ ले गया। ये भी पढ़ें: दुखद: बांदा में महिला अनुपमा की दर्दनाक घटना में गई जान, परिवार में कोहराम  वहां उसे जबरन शराब पिला दी। जब छात्र शराब पीकर बेसुध हो गया तो आरोपी वहां से भाग गया। छात्र का बैग भी दूर फेंक गया।...
दुखद: बांदा में छात्र की तालाब में डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

दुखद: बांदा में छात्र की तालाब में डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में रहने वाले एक छात्र की तालाब में डूबकर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि खेलते समय छात्र का रपटे से पैर फिसल गया। इस कारण वह गहरे पानी में चला गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। खेलते समय रपटे से पैर फिसला.. जानकारी के अनुसार, अरबई के जयपाल गुप्ता अपने परिवार के साथ शहर के कालका चौराहे के पास रहते हैं। बताते हैं कि उनके 12 वर्षीय बेटे हर्ष पास के ही एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ते थे। रविवार को छुट्टी होने के कारण वह माता-पिता के साथ गांव गए थे। ये भी पढ़ें: बांदा: प्लेटफार्म पर छूटे लड्डू गोपाल-अगले दिन थाने में मिले वहां खेत के पास तालाब के रपटे पर खेलते समय हर्ष का पैर फिसल गया। वह तालाब में डूब गए। करीब 3 घंटे बाद परिजनों को तालाब से बालक का शव मिला। मृतक दो भाईयों बड़े ...
फेमस स्कूल की महिला टीचर अरेस्ट-छात्र का फाइव स्टार होटल ले जाकर यौन शोषण करने का आरोप

फेमस स्कूल की महिला टीचर अरेस्ट-छात्र का फाइव स्टार होटल ले जाकर यौन शोषण करने का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, डेस्क: एक 40 साल की शिक्षिका का अपने नाबालिग स्टूडेंट पर दिल आ गया। यह शिक्षिका देश के चुनिंदा फेमस स्कूलों में एक में पढ़ाती थी। शिक्षिका पर अपने नाबालिग छात्र का यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि शिक्षिका बीते 1 साल से 11वीं के छात्र का यौन शोषण कर रही थी। कई बार छात्र को फाइव स्टार होटलों में ले जाकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। छात्र शारीरिक संबंध बनाने के बाद असहज महसूस करता तो ने उसे एंटी-एंग्जाइटी दवाएं देती थी, ताकि वह चुप रहे। 40 साल की है आरोपी शादीशुदा शिक्षिका मुंबई के मशहूर स्कूल का यह सनसनीखेज मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। मीडिया रिपोर्ट्स से जानकारी के अनुसार, एक शादीशुदा शिक्षिका खुद बच्चों की मां है। इस अंग्रेजी विषय की शिक्षिका का अपनी क्लास के एक नाबालिग छात्र पर ऐसा दिल आया कि उसे परेशान करने लगी। अच्छा-बुरा सबकुछ भूल गईं। शिक्षिका स...
बांदा में छात्र का शव मिला, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

बांदा में छात्र का शव मिला, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में इंटर के छात्र का शव मिला है। छात्र के परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई सामने आएगी। जानकारी के अनुसार कमासिन थाना क्षेत्र के बालाजी नगर के राजेंद्र वर्मा का बेटा 18 वर्षीय नीरज का शव आज सुबह घर में चारपाई पर पड़ा मिला। पिता ने बताई यह बात बेटे का शव मां रामरती ने देखा तो चीख पड़ीं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी वहां पहुंचे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने https://www.youtube.com/watch?v=CgI5TTRd_5w बताया कि उनका बेटा 12 का छात्र था और दो भाइयों में छोटा था। कहा कि बेटा अपने चाचा के साथ रहता था। घटना के समय चाचा खेत पर गए थे। घर में कोई नहीं था। पिता का आरोप है कि उनके बेटे की हत्या...
बांदा की छात्रा का शव उरई में हाइवे किनारे मिला, कानपुर के युवक को पुलिस ने उठाया-खुला यह राज..

बांदा की छात्रा का शव उरई में हाइवे किनारे मिला, कानपुर के युवक को पुलिस ने उठाया-खुला यह राज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, बांदा, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : बांदा के बंगालीपुरा की रहने वाली 23 वर्षीय छात्रा का शव उरई में हाइवे किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने कानपुर के एक युवक को उठाया तो घटना से पर्दा उठा। छात्रा प्रयागराज में रहकर पढ़ाई कर रही थी। पुलिस का कहना है कि छात्रा कानपुर में पढ़ाई के दौरान आरोपी के हाॅस्टल में ही रही थी। वहीं दोनों दोनों के बीच दोस्ती हो गई और नजदीकियां बढ़ीं। 300 किमी कार में शव लेकर घूमा आरोपी पुलिस ने बताया कि शादी के लिए कहने पर युवक छात्रा से पीछा छुड़ाने लगा। इसी कारण घटना हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कार्रवाई हो रही है। बताते हैं कि प्रयागराज से शव को ठिकाने लगाने के लिए आरोपी 300 किमी तक छात्रा का शव कार में प्रयागराज से लेकर घूमता रहा। पिता ने लिखाई थी बेटी के अपहरण की रिपोर्ट जानकारी के अनुसार पीड़िता के पिता बंगालीपुरा निवासी रविकरन सिंह ने पुलिस को बताया...
बांदा : छात्र की बाढ़ के पानी में डूबकर मौत, यमुना का पानी गांव तक..

बांदा : छात्र की बाढ़ के पानी में डूबकर मौत, यमुना का पानी गांव तक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यमुना नदी के बाढ़ का पानी गांव तक पहुंचने से दर्दनाक हादसा हो गया। रास्ते में भरे बाढ़ के पानी में नहा रहे छात्र की उसमें डूबकर मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कक्षा-7 का छात्र था आयुष जानकारी के अनुसार तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा गांव के दिनेश सिंह के बेटे आयुष (12) गांव के ही जूनियर हाई स्कूल में कक्षा-7 में पढ़ते थे। बताते हैं कि गांव में चारों ओर यमुना नदी का बाढ़ का पानी भरा हुआ है। शनिवार दोपहर बाद करीब 4 बजे के https://samarneetinews.com/banda-students-of-jn-college-narrated-their-problems-to-mla-representative-memorandum/ आसपास छात्र अपने साथियों के साथ रास्ते में भरे यमुना के पानी में नहा रहे थे। तभी पैर फिसलने से वह गहरे पानी में समा गए। जब आयुष पानी से बा...
बांदा शहर : छात्र ने सुबह रखा जन्माष्टमी का व्रत, दोपहर में लगा ली फांसी

बांदा शहर : छात्र ने सुबह रखा जन्माष्टमी का व्रत, दोपहर में लगा ली फांसी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा शहर के खुटला मोहल्ले में एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। चौंकाने वाली बात यह है कि सुबह तक सबकुछ ठीक था। छात्र ने घर में जन्माष्टमी का व्रत रखा। फिर दोपहर में फांसी लगा ली। परिवार के लोगों ने देखा तो जीवित होने की संभावना में उसे उठाकर जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। https://samarneetinews.com/banda-deadbody-found-in-sarvodaya-nagar-was-neeraj-accused-of-murder/   जानकारी के अनुसार शहर के खुटला मोहल्ले के रहने वाले गोविंद के बेटे आदित्य (13) ने आज सुबह घर में फांसी लगा ली। दोपहर बाद मजदूरी करके घर लौटे माता-पिता ने देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता का कहना है कि उनका बेटा डीएवी इंटर कालेज में कक्षा 8...
बांदा-कानपुर : दो बहनों की रक्षाबंधन के दिन मौत से मातम में बदलीं खुशियां

बांदा-कानपुर : दो बहनों की रक्षाबंधन के दिन मौत से मातम में बदलीं खुशियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/बांदा : बांदा और कानपुर में रक्षा बंधन के दिन दो परिवारों की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब बेटियों की असामयिक मौत हो गई। एक घटना में बेटी ने सुसाइड कर ली। वहीं दूसरी में सांप के काटने से बिटिया की मौत हो गई। एक घटना कानपुर के घाटमपुर की है। वहीं दूसरी बांदा जिले में हुई। कानपुर के घाटमपुर में हुई घटना एक परिवार में रक्षा बंधन की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब घर की बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के समय मां अपने बेटे के साथ मायके गई थीं। वहां से लौटकर आईं तो बेटी को फंदे पर लटकता हुआ पाया। पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतका का उसके भाई से राखी जल्दी बंधवाने को लेकर विवाद हुआ था। इसी से आहत होकर लड़की ने यह कदम उठा लिया। मां और भाई गए हुए थे ननिहाल जानकारी के अनुसार कानपुर के घाटमपुर के बैजूपुर के स्व. सत्यवीर यादव की बेटी शुभी यादव ...
Breaking : बांदा में छात्र की नदी में डूबने से हुई मौत

Breaking : बांदा में छात्र की नदी में डूबने से हुई मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : साथियों के साथ नदी में नहाने गए एक छात्र की डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक गांव के स्कूल में कक्षा-1 में पढ़ता था। जानकारी के अनुसार पैलानी कस्बे के रहने वाले राजेंद्र कुमार का बेटा 8 साल का शनि गांव के स्कूल में पढ़ता था। नहाते समय हुआ हादसा आज दो अन्य बच्चों के साथ नदी में नहाने चला गया। पैर फिसलने पर नदी में डूब गया। साथी बच्चों ने शोर मचाया। आसपास के लोगों ने नदी में उतकर बच्चे की तलाश की। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को निकलवाया। मां निधि समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें : UP : विहिप-बजरंगदल नेताओं की पिटाई मामले में SO व 4 सिपाहियों पर FIR      ...