Wednesday, October 28सही समय पर सच्ची खबर...

हमीरपुर में भी खराब रिजल्ट को लेकर छात्राओं की नारेबाजी  

हमीरपुर में भी छात्राओं ने उठाई पुनर्मूल्यांकन  की मांग, जमकर की नारेबाजी 

समरनीति न्यूज, हमीरपुरः  बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के रिजल्ट को लेकर छात्र-छात्राओं का गुस्सा हमीरपुर में भी देखने को मिला। छात्राओं ने प्रदर्शन करते हुए पुनर्मूल्यांकन की मांग उठाई है। छात्राओं ने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे और बड़ा प्रदर्शन करेंगी।

इतना ही नहीं सड़कों पर उतरकर रोड जाम करेंगे और अपनी आवाज को उपर तक ले जाएंगे। छात्राओं ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन भी किया। छात्राओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन भी सौंपा।