Friday, July 31सही समय पर सच्ची खबर...

Tag: ganga

लाइव वीडियोः पुल पर स्कूटी खड़ी करके गंगा में कूदी छात्रा

लाइव वीडियोः पुल पर स्कूटी खड़ी करके गंगा में कूदी छात्रा

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर में आज एक 22 साल की लड़की ने गंगा पुल से छलांग लगा दी। मरने से पहले पुल पर अपनी स्कूटी से पहुंची इस लड़की ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें अपनी मौत के लिए खुद को जिम्मेदार ठहराते हुए, अपने शव का पोस्टमार्टम न कराए जाने की गुजारिश की है। बताते हैं कि गंगा में छलांग लगाने वाली लड़की आज दोपहर करीब 2 बजे गंगा पुल पर पहुंची और स्कूटी खड़ी करके गंगा को निहारने लगी। इससे पहले कि आसपास से गुजर रहे लोग कुछ समझ पाते। इससे पहले ही लड़की पुल की रेलिंग पर चढ़ गई और देखते ही देखते नीचे गंगा में छलांग लगा दी। तेज बहाव के चलते गोताखोरों को तलाश में दिक्कत    पानी का बहाव इतनी तेज था कि लोगं की नजरों के सामने ही चंद मिनटों में वह बहती हुई दूर चली गई। इस लड़की का नाम शिल्पी यादव था और वह आलमपुर गांव के शिव कुमार यादव की बेटी बताई जा रही है। बताते हैं कि वह वर्तमान में...
देखें लाइव वीडियोः ..जब देखते ही देखते गंगा में समा गया मंदिर, लगने लगे जयकारे

देखें लाइव वीडियोः ..जब देखते ही देखते गंगा में समा गया मंदिर, लगने लगे जयकारे

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ, वीडियो
समरनीति न्यूज, उन्नाव: लगातार बारिश से बढ़ता गंगा का पानी कहर बरपाने लगा है। उन्नाव के कटरी इलाके में कई गांवों में गांवों का पानी घुस आया है। लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के कटरी क्षेत्र में रमपुरवा गांव में पानी घुसने से हालात ज्यादा खराब हो हैं। लोगों को छतों को शरण लेनी पड़ी है। ये भी पढ़ेंः एसटीएफ का खुलासाः अपने ही विधायक अशोक चंदेल की हत्या कराना चाहता था बीजेपी नेता राजीव शुक्ला ! आज गांव में बना छोटा सा शिवमंदिर गांव में घुसे गंगा के पानी में गिरकर डूब गया। वहां मौजूद लोगों ने इसकी लाइव फोटो कैमरे में वीडियो बनाकर कैद कर ली। दूसरी ओर प्रशासन भी हालात से निपटने को पूरी तरह से तैयार है। बताया जा रहा है कि बचाव के लिए जरूरी उपाय किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर गंगा का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। ...
थम रहीं मौत की छलांग, काल के गाल में मासूम जानें

थम रहीं मौत की छलांग, काल के गाल में मासूम जानें

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, कानपुरः आए दिन आपको बच्चों की डूबने से मौत की घटनाओं की खबरें सुनने की मिलती रहती होंगी। बीते कुछ दिनों में इनमें तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। इसका कारण युवाओं और बच्चों की नादनियां हैं तो साथ ही प्रशासन द्वारा उनपर रोक के पुख्ता इंतजामों की कमी भी है। खासकर कानपुर में बैराज और उसके आसपास बच्चों और युवाओं की डूबने की कई घटनाएं हाल के दिनों में हुई हैं। कई जिंदगियां असमय काल के गाल में समां गई हैं। कानपुर में गंगा बैराज के आसपास नदी में खतरनाक ढंग से नहाते हैं युवक और नाबालिग बच्चे  अभी भी प्रशासन की तरफ से कोई भी पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में भी ऐसी घटनाओं के थमने की संभावनाएं बहुत कम हैं।  बीते दिवस कुछ बच्चे कानपुर के गंगा बैराज पुल से छलांग लगाते हुए खेल रहे थे। ये भी पढ़ेंः प्रदेश में 30 पुलिस अधीक्षकों के तबादले, कानपुर-रामपुर, बांदा और...
कानपुरः अब 6 करोड़ 7 लाख से 103 कर्मचारी संवारेंगे गंगा के घाट

कानपुरः अब 6 करोड़ 7 लाख से 103 कर्मचारी संवारेंगे गंगा के घाट

Breaking News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्‍यूज़, कानपुरः कानपुर और बिठूर के कई घाटों को करोड़ों रुपये लगाकर कायाकल्प किया गया, लेकिन इन घाटों की सूरत न बदल सकी। अब नमामि गंगे योजना के तहत नए सिरे से कानपुर के 20 और बिठूर के 19 घाटों को स्वच्छ बनाने के लिए कार्य किया जाएगा। योजना के तहत घाटों पर सफाई के लिए कुल 103 सफाई कर्मचारी नियुक्त किए जाएंगे। वहीं लोगों को घाटों पर स्वच्छता के लिए प्रेरित करने को हर घाट पर श्रद्धा कलश भी रखा जाएगा। प्रदेश के तीन जिलों के लिए है ये योजना   प्रदेश में बिठूर, कानपुर, मथुरा और इलाहाबाद में इस योजना पर कार्य किए जाने हैं।  कुल 87 घाटों को साफ किया जाएगा। पूरी योजना में 13 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। कानपुर और बिठूर में कुल 39 घाटों को योजना में शामिल किया गया है। नगर निगम 20 घाटों पर कार्य करेगा और बिठूर क्षेत्र के घाटों को तहसील सदर मेंटेन करेगा। इस योजना सफाई कर्मचारिय...
..जरा सी लापरवाही और हर साल गंगा की गोद में समा रहीं कई जिन्दगियां

..जरा सी लापरवाही और हर साल गंगा की गोद में समा रहीं कई जिन्दगियां

Feature, उत्तर प्रदेश, कानपुर
सरमरनीति न्‍यूज, कानपुरः यहां रहने वाले हर निवासी को खुद खुदकिस्‍मत मानना चाहिए कि वो गंगा की नगरी में है. ऐसी नगरी जहां बिठूर से लेकर महाराजपुर तक लगभग 50 किलोमीटर तक गंगा अपना आशीष देते हुए बहती है. डेढ़ दर्जन से ज्यादा घाटों पर हजारों लोग आज भी रोजाना सुबह गंगा स्नान स्नान करने पहुंचते हैं. ऐसे में हर छोटे-बड़े पर्व पर तो घाटों पर मेले लगते हैं और लाखों लोग यहां पहुंचते हैं, लेकिन अफसोस सिर्फ एक ही बात का है कि इन घाटों पर सुरक्षा के नाम पर कोई सुविधा न होने से जीवन देने वाली गंगा की गोद में ही हर साल दर्जनों लोगों का जीवन दम तोड़ देता है. भले ही बारिश कम, फिर भी पानी नहीं कम  कानपुर में भले ही बारिश की रफ्तार बहुत धीमी हो लेकिन गंगा में पानी की कमी नहीं है. बरसात के दिनों में गंगा में पानी बढ़ने के साथ-साथ गंगा घाटों पर होने वाले हादसे भी बढ़ जाते हैं. अब गुजरे रविव...