Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड में अन्ना पशुओं के लिए करोड़ों की लागत से बनेंगे आश्रय स्थल

बांदा में भटकते अन्ना पशु। प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः  बुंदेलखंड में अन्ना पशुओं की समस्या किसी से छिपी नहीं है। सरकार ने इधर-उधर भटकते अन्ना पशुओं के लिए आश्रय स्थल बनाने की योजना शूरू की है। इसके लिए करोड़ों रूपए का बजट भी शासन से पास होकर विभाग को मिल गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारीहो ने इसकी जानकारी देते हुए बताया है कि काम तेजी से पूरा किया जाये, इसके लिए 75 फीसदी रकम कार्यदाई संस्थाओं को अवमुक्त भी हो चुकी है।

बांदा के खप्टिहाकला, पिथौराबाद, मनीपुर और महुटा में बनेंगे एक-एक आश्रयस्थल 

बताया जाता है कि बांदा जिले में कुल चार आश्रयस्थल बनने हैं इनमें एक खप्टिहाकला में, दूसरा पिथौराबाद और मनीपुर में तथा चौथा महुटा में बनाया जाएगा। इन चारों के निर्माण के लए 1 करोड़ 11 लाख 44 हजार रुपए मंजरू हुए हैं। इनके निर्माण की जिम्मेदारी लोकनिर्माण विभाग के निर्माणखंड व प्रांतीय खंड को दी गई हैं। इतना ही नहीं इनको 75 फीसदी राशि भी पहुंचा दी गई है ताकि काम में किसी तरह की देरी न हो।

प्रत्येक एक पर खर्च होंगे 27 लाख 86 हजार, चार की कीमत 1 करोड़ 11 लाख 44 हजार 

बनने वाले चार आश्रयस्थल में प्रत्येक एक की लागत 27 लाख 86 हजार तय की गई है। इसके साथ ही इनकी गुणवत्ता से कोई समझौता न हो। इसके लिए विभाग पूरी नजर रखेगा। इन आश्रय स्थलों के संचालन की पूरी जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों के पास ही रहेगी।