Tuesday, May 7सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा-फतेहपुर बार्डर पर यमुना में मिली अर्द्धनग्न युवती की लाश का रहस्य खुला, 3 साल पहले घर से लापता रुचि थी मरने वाली..

बांदा-फतेहपुर बार्डर पर यमुना नदी के किनारे युवती के शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व (गोलधारे में) मृतका का शव। (फाइल फोटो)

समरनीति न्यूज, बांदा/फतेहपुरः बीते शनिवार को बांदा-फतेहपुर बार्डर पर यमुना नदी में हत्या करके फेंकी गई अर्द्धनग्न लाश पर से रहस्य का परदा आधे से ज्यादा उठ चुका है। मृतका की पहचान भी हो चुकी है और बहुत तक पुलिस हत्यारों तक पहुंच भी गई है। अगले कुछ दिनों में पुलिस हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर सकती है। मरने वाली युवती का नाम रुचि था और वह फतेहपुर जिले की रहने वाली थी जो लगभग 3 साल पहले अपने प्रेमी के साथ घर से लापता हो गई थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

सोशल मीडिया पर फोटो से चाचा ने पहचाना 

बताते चलें कि बीते शनिवार को बांदा-फतेहपुर जिलों की सीमा पर यमुना नदी में दतौली गांव (फतेहपुर) की ओर   एक युवती का अर्द्धनग्न हालत में शव पड़ा मिला था।

ये भी पढ़ेंः बांदा-फतेहपुर बार्डर पर यमुना में युवती का अर्द्धनग्न शव फेंककर भागे हत्यारे, हाथ पर लिखा है “रुचि .डी”

हत्यारों ने उसके शव को यमुना में फेंककर बहाना चाहा था लेकिन गनीमत रही कि शव पानी में न गिरकर नदी के रेत वाले सूखे हिस्से में गिरा। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया था। फतेहपुर के गांव मलवां के बरमतपुर गांव निवासी ननका चौकीदार मंगलवार को ललौली थाने पहुंचे।

2017 में ही एक लड़के के साथ चली गई थी रुचि   

वहां फोटो के जरिये शव की पहचान उन्होंने भाई जागेश्वर की बेटी रुचि के रूप की। बताया कि 2017 के मार्च महीने से रुचि लापताहो गई थी। उसके साथ गांव की एक लड़की भी चली गई थी। वह लड़की तो 3 महीने बाद मिल गई थी लेकिन रुचि के बारे में जानकारी मिली थी कि वह अहमदाबाद में है।

ये भी पढ़ेंः गुरुग्राम में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, पांच युवतियों समेत मसाज पार्लर का मैनेजर गिरफ्तार

वह बालिग थी और गांव का एक लड़का उसे ले गया था इसलिए परिवार के लोगों ने उसकी तलाश बंद कर दी थी। बताते हैं कि 1 फरवरी को एक लड़के के तिलक समारोह में बिंदकी का रहने वाला वही लड़का रुचि को लेकर उसमें शामिल होने आया था। परिजनों का आरोप है कि तिलक के बाद रुचि की हत्या करके शव फेंका गया है। घटना के संबंध में ललौली थानाध्यक्ष राजेश मौर्या ने बताया है कि जल्द ही पूरी घटना का सच सामने आ जाएगा।