Friday, September 4सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

जहां भगत सिंह को हुई थी फांसी, पाकिस्तान ने मस्जिद बना डाली

जहां भगत सिंह को हुई थी फांसी, पाकिस्तान ने मस्जिद बना डाली

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, समरनीति स्पेशल
 समरनीति न्यूज, डेस्कः सच्चाई और इतिहास से मुंह छिपाने में माहिर पाकिस्तान की एक और करतूत सामने आई है। पाकिस्तान के लाहौर की सेंट्रल जेल में 23 मार्च 1931 को ब्रिटिश हुकुमत ने वीर शहीद सरदार भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दे दी थी। अब वहां मस्जिद बना दी गई है। शहीदों की शहादत के नामों-निशान पूरी तरह मिटा से दिए गए हैं। देश के इन वीर सपूतों को याद रखने वाले पाकिस्तान में शायद ही कुछ लोग हों। इतिहास छिपाने में माहिर है पाकिस्तान हालात ऐसे हैं कि जहां भगत सिंह और उनके दोस्तों को फांसी दी गई थी, वहां पाकिस्तान ने मस्जिद बना डाली है। एक अराजक और कट्टरपंथियों वाले देश पाकिस्तान की हुकुमतें शायद देश के इन वीर शहीदों की यादें और उनसे जुड़ी स्मृतियों-निशानियों को लोगों के जहन से मिटा देना चाहती थीं। इसी के चलते ऐसे कारनामे किए गए। मीडिया रिपोर्ट्स-कुलदीप नैय्यर की किताब के तथ्य म...
शहीद दिवसः वीर सपूत भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि दी

शहीद दिवसः वीर सपूत भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि दी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्कः आज शहीद दिवस 23 मार्च सोमवार को देश के वीर सपूत सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री मोदी के साथ ही कांग्रेस और भाजपा के दूसरे नेताओं ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धांजलि देते हुए अपने ट्वीट में लिखा है कि "शहीद दिवस पर मां भारती के महान सपूत वीर भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को कोटि-कोटि नमन। देश के लिए इन वीर सपूतों का बलिदान कृतज्ञ राष्ट्र सदा याद रखेगा। जय हिंद!" गृहमंत्री-सड़क परिवहन मंत्री ने भी दी श्रद्धांजलि इसी तरह देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भी वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी है। गृहमंत्री ने शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है कि "शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु ने जीते जी ही नहीं, बल्कि अपने बलिदान से भी हर भारतवासी के दिल में स्वाधीनता की अल...
हमीरपुर में 12 साल की लड़की की घर में हत्या, फटे कपड़ों से..

हमीरपुर में 12 साल की लड़की की घर में हत्या, फटे कपड़ों से..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा/हमीरपुरः जिले में एक 12 साल की लड़की की दरिंदगी पूर्ण हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। वारदात के वक्त लड़की घर पर अकेली थी। लड़की के कपड़े पास में फटी हालत में पड़े मिले हैं। मौके पर हालात देखकर उसके साथ दुष्कर्म की आशंका व्यक्त की जा रही है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। माता-पिता के घर पहुंचने पर खुलासा बताया जाता है कि हमीरपुर जिले के चिकासी थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 साल की बालिका की सूने घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई है। बताते हैं कि बालिका के कपड़े मौके पर ही फटे पड़े मिले हैं, जो उसके साथ हुई दरिंदगी की ओर इशारा कर रहे हैं। मामले की जानकारी तब हुई जब रात में बालिका के माता-पिता घर पहुंचे। परिजनों ने बेटी की...
बड़ी खबरः यूपी में ये 15 जिले लॉकडाउन, जनता कर्फ्यू सोमवार सुबह 6 तक बढ़ा

बड़ी खबरः यूपी में ये 15 जिले लॉकडाउन, जनता कर्फ्यू सोमवार सुबह 6 तक बढ़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड, भारत, लखनऊ, सीतापुर, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः देश के 75 जिलों समेत ही यूपी के 15 जिले लॉकडाउन हो रहे हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को बड़ी घोषणा की है। सीएम योगी ने प्रदेश के 15 जिलों में लॉकडाउन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज खुद यह जानकारी देते हुए बताया है कि सरकार कोरोना के दूसरे चरण से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके साथ ही रविवार को 'जनता कर्फ्यू' को सोमवार 23 मार्च सुबह 6 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी ने की यह अपील मुख्यमंत्री योगी ने लोगों से अपील की है कि आने वाले दिनों में कोरोना जैसी महामारी से बचाव के लिए खुद को तैयार रखें। साथ ही जनता कर्फ्यू जैसे हालातों से निपटने के लिए तैयार रहें। उन्होंने कहा कि सरकार लोगों के बचाव के लिए पूरी तरह से जुटी है। वहीं लोगों की मदद के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। यूपी के ये 15 जिले हुए हैं लॉकडाउन सीएम योग...
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से मुठभेड़ में 17 जवान शहीद, 14 घायल

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों से मुठभेड़ में 17 जवान शहीद, 14 घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्कः छत्तीसगढ़ से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। राज्य के सुकमा जिले के जंगलों में सुरक्षा बल के 17 जवान नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हो गए हैं। वहीं 14 अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताते हैं कि ये जवान शनिवार को जंगल में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के बाद लापता हो गए हैं जिनकी तलाश में लगातार सुरक्षा बल के जवान तलाशी अभियान चलाए हुए थे। इसी क्रम में आज रविवार को 17 जवानों के शव सुरक्षा बलों को मिले। बस्तर जिले के आईजी पी सुंदरराज ने सुरक्षा बल के 17 जवानों की शहादत की पुष्टि कर दी है। शनिवार से लापता थे जवान, शव हुए बरामद बताया जाता है कि छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के चिंतागुफा थाना क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में करीब 5 नक्सलियों के भी मारे जाने की सूचना है। वहीं घायल जवानों को हेलिकाप्टर से रा...
अनोखी बातः ‘जनता कर्फ्यू’ में जन्मी बेटी, ‘कोरोना’ रखा नाम

अनोखी बातः ‘जनता कर्फ्यू’ में जन्मी बेटी, ‘कोरोना’ रखा नाम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, दुनिया, भारत, सेहत
समरनीति न्यूज, डेस्कः कोरोना वायरस को लेकर देशभर में डर जैसा माहौल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार इससे बचाव को लेकर तमाम प्रयास युद्धस्तर पर कर रही है। वहीं यूपी में एक अनोखा मामला प्रकाश में आया है जिसमें मां-बाप ने बेटी का नाम कोरोना रखा है। इसकी वजह बड़ी दिलचस्प है। दरअसल, बच्ची का जन्म आज 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के दिन हुआ, तो मां-बाप को उनका नाम कोरोना रखने का आइडिया आया। इसके साथ ही बच्ची और उनका नाम, पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। मामला यूपी के देवरिया जिले का है। दो पीढ़ियों बाद बेटी का जन्म, खुशी का माहौल बताया जाता है कि कौड़ीराम के सोहगौरा की रहने वालीं रागिनी त्रिपाठी का मायका देवरिया के रूद्रपुर में है। बताते हैं कि कुछ दिन से रागिनी मायके में हैं। आज रविवार को उनको प्रसव पीड़ा हुई तो परिवार को लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने उनको महिला जि...
होटल में सिंगर कनिका कपूर के साथ ठहरा था युवक, पुलिस को तलाश

होटल में सिंगर कनिका कपूर के साथ ठहरा था युवक, पुलिस को तलाश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, कानपुर, भारत, लखनऊ, सेहत
समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी लखनऊ के ताज होटल में बालीवुड सिंगर कनिका कपूर के साथ ठहरे युवक की पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस को अबतक वह नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि सिंगर कनिका कपूर 14 मार्च को इसी युवक के साथ होटल ताज पहुंची थीं। इसके बाद 16 मार्च को दोनों ने एक साथ चेकआउट किया था। यह युवक सिंगर कनिका कपूर का दोस्त बताया जा रहा है जिसका नाम ओजस देसाई है। पुलिस का कहना है कि वह लापता है और अभी उसका पता नहीं चला है। हालांकि, उसकी तलाश की जा रही है। ओजस देसाई नाम है युवक का, पुलिस लगा रही पता पुलिस को आज रविवार को कनिका के परिवार वालों के बयान दर्ज करने थे, लेकिन जनता कर्फ्यू के कारण पुलिस ऐसा नहीं कर सकी। इस मामले में कृष्णानगर इलाके के एसीपी दीपक कुमार सिंह का कहना है कि जनता कर्फ्यू के चलते आज पुलिस कनिका के परिजनों से बयान नहीं ले पाई है। जल्द ही बयान दर्ज करेगी। ये भी पढ़ेंः सि...
बांदा के सांसद आरके पटेल घर में आइसोलेट हुए, राष्ट्रपति भवन में हुई थी सांसद दुष्यंत से मुलाकात

बांदा के सांसद आरके पटेल घर में आइसोलेट हुए, राष्ट्रपति भवन में हुई थी सांसद दुष्यंत से मुलाकात

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा/चित्रकूटः बांदा-चित्रकूट संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद आरके सिंह पटेल ने शनिवार को खुद को घर में आइसोलेट कर लिया है। वह हाल ही में दिल्ली से लौटे हैं। बताते हैं कि दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में उनकी मुलाकात राजस्थान के सासंद एवं भाजपा की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया के बेटे दुष्यंत सिंह से हुई थी। बताते चलें कि दुष्यंत सिंह इस वक्त आइसोलेट सेंटर में हैं। दुष्यंत उन लोगों में शामिल थे जो लखनऊ में बालीवुड सिंगर कनिका कपूर की पार्टी में शामिल हुए थे। राजस्थान के सांसद से मुलाकात के बाद एहतियात गायिका कनिका कपूर कोरोना वायरस पाजीटिव मिली हैं। उनका इलाज चल रहा है। उधर, बांदा के भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद से बात की गई तो उन्होंने जानकारी से इंकार किया। इतना जरूर कहा कि सांसद जी का हालचाल लेंगे। वहीं पार्टी के लोग जानकारी होने पर सासंद का हालचाल जानने की कोशिश ...
DGP के निर्देश, ‘जनता कर्फ्यू’ में लोगों से शालीनता से पेश आए पुलिस

DGP के निर्देश, ‘जनता कर्फ्यू’ में लोगों से शालीनता से पेश आए पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 22 मार्च को देशवासियों से कोरोना वायरस की महामारी से लड़ने के लिए 'जनता कर्फ्यू' की अपील की गई है। यह अपील रंग ला रही है और लोगों ने इसका स्वागत करते हुए संवेदनशीलता दिखाते हुए घरों में रहने के प्रति प्रतिद्धता भी दिखाने की ठानी है। यही वजह है कि 22 मार्च से एक दिन पहले राजधानी लखनऊ की सड़कों पर काफी सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। ऐसे में प्रदेशभर में पुलिस की जिम्मेदारी काफी बढ़ गई है। इस जिम्मेदारी को समझते हुए प्रदेश के पुलिस मुखिया डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं, ताकि लोगों को कोई दिक्कत न हो। उन्होंने कहा है कि जनता कर्फ्यू के दौरान पुलिस लोगों के साथ शालीनता से पेश आए। कहा, मास्क और सेनेटाइजर साथ रखें पुलिसकर्मी डीजीपी श्री अवस्थी ने कहा है कि जनता कर्फ्यू के दौरान पुलिस कर्मी लोगों के साथ शालीनता के साथ पेश आ...
बांदा में सफल ‘जनता कर्फ्यू’ और DIG दीपक कुमार की अपील, देखें फोटो..

बांदा में सफल ‘जनता कर्फ्यू’ और DIG दीपक कुमार की अपील, देखें फोटो..

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदाः बुंदेलखंड के चित्रकूटधाम मंडल मुख्यालय पर जनता कर्फ्यू पूरी तरह सफल दिख रहा है। मुख्य बाजार से लेकर वीआईपी मोहल्लों की गलियों तथा बस्तियों तक में सन्नाटा पसरा है। लोग पूरी तरह से स्वअनुशासन का पालन कर रहे हैं। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी लोगों से लगातार धैर्य और संयम से काम लेने की अपील कर रहे हैं। डीआईजी ने की यह अपील उधर, डीआईजी दीपक कुमार ने लोगों से अपील की है कि सभी कोरोना से लड़ने के लिए धैर्य से काम लें। उन्होंने कहा कि बचाव के लिए जरूरी है कि भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से बचें और आज 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का पूरी तरह पालन करें। डीआईजी ने कहा कि ऐसा करके आप खुद के प्रति तथा देश और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। सरकार के प्रयास आए काम, जागरुक हुए लोग वहीं दूसरी ओर लोग स्वअनुशासित नजर आए। सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिय...