Saturday, May 11सही समय पर सच्ची खबर...

कैराना-नूरपुर में भाजपा की करारी हार

आरएलडी की तबस्सुम हसन (बाएं) व भाजपा की मृगांका सिंह (दाएं)।

समरनीति टीम, लखनऊः  कैराना और नूरपुर में हुए उप चुनावों में भाजपा को करारी हार का मुंह देखना पड़ा है। दोनों ही जगहों पर विपक्ष के गठबंधन के प्रत्याशियों ने अपनी जीत दर्ज कराई। सबसे ज्यादा बड़ी हार कैराना में हुई। कैराना में आरएलडी की प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने भाजपा की मृगांदा सिंह को 44 हजार 681 वोटों के भारी अंतर से हराया।

जीत के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए तबस्सुम हसन ने एक बड़ा बयान भी दिया। उन्होंने कहा कि तमाम साजिशों के बावजूद जनता ने उनका साथ नहीं छोड़ा। कहा कि मोदी के अहंकार और योगी के अभिमान को जनता ने कैराना में दफन कर दिया है। कहा कि अब हम नहीं चाहते कि कोई भी चुनाव ईवीएम मशीनों से हो।

उधर, नूरपुर में विधानसभा सीट पर सपा के नईमुल हसन ने भाजपा उम्मीदवार को 6 हजार 211  वोटों से हराया। जीत के बाद दोनों जगहों पर समर्थकों ने जीत के नारे लगाते हुए खुशइयां मनाईं।