Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

Banda : अनियंत्रित टंपो की टक्कर से महिला स्वास्थ्यकर्मी गंभीर रूप से घायल, पुलिस की लापरवाही से रोष

Banda : Female health worker injured due to uncontrolled tempo collision, fury due to police negligence

समरनीति न्यूज, बांदा : एक तेज रफ्तार अनियंत्रित टेंपो की टक्कर से स्कूटी सवार महिला स्वास्थ्यकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गईं। गंभीर हालत में उनको मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत गंभीर, लेकिन खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टेंपो चालक तेज रफ्तार में था। उसने गलत दिशा से अनियंत्रित होकर स्कूटी में टक्कर मारी। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि टेंपो चालक शराब के नशे में था। मामले में पुलिस ने अबतक रिपोर्ट तक नहीं लिखी है। न ही टेंपो चालक को गिरफ्तार किया है। इससे स्वास्थ्य कर्मियों में रोष व्याप्त है।

कोतवाली पुलिस ने अबतक नहीं लिखी रिपोर्ट

जानकारी के अनुसार पल्लवी सिंह पुत्री बलवीर सिंह बांदा मेडिकल कालेज में स्टाफ नर्स हैं। रोज की तरह वह बीती 11 जून को स्कूटी से ड्यूटी जा रही थीं। इसी दौरान मेडिकल कालेज के पास नयना पेट्रोल पंप के पास टेंपो नंबर UP90-T-5180 ने गलत दिशा से आकर उनकी स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पल्लवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके बाद टेंपो चालक वहां से भागने लगा।

नशे में लग रहा था टेंपो चालक, अबतक फरार

इसी दौरान अन्य मेडिकल कालेज स्टाफ ने टेंपो का नंबर नोट करने के बाद पल्लवी को संभाला। टेंपो चालक को भी पकड़ लिया गया। मेडिकल कालेज के वार्ड ब्याय राममोहन, स्टाफ नर्स दीक्षा और रागिनी ने घायल स्टाफ नर्स को मेडिकल कालेज ले जाकर भर्ती कराया। उनका इलाज चल रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि घटना की सूचना लिखित रूप से देने के बावजूद पुलिस ने अबतक न तो रिपोर्ट लिखी है। न ही टेंपो चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस को टेंपो नंबर तक दे दिया गया है। उधर, मेडिकल कालेज कर्मचारियों में पुलिस की इस लापरवाही के खिलाफ रोष व्याप्त है। मेडिकल कालेज चौकी इंचार्ज से बात करने का प्रयास किया गया। लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

ये भी पढ़ें : बांदा के राजपूतनगर में हादसा, कूलर के करंट से अनहोनी..

Banda : रात में सबको खाना बनाकर खिलाया, सुबह फांसी पर..