Sunday, April 28सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर के चकेरी में दो सगे भाई मिट्टी धंसने से दबे, बाल-बाल बचे

kanpur chakeri two labour buried under soul while digging

समरनीति न्यूज, कानपुरः आज जाजमऊ के वाजिदपुर में बुधवार को नमामि गंगे परियोजना के तहत सीवर लाइन के काम में मजदूर खुदाई कर रहे थे। इसी दौरान मिट्टी धंसने से दो मजदूर उसके नीचे दब गए। दोनों सगे भाई थे और रोजी-रोटी के लिए वहां काम कर रहे थे। मौके पर हड़कंप मच गया। काम कर रहे साथी मजदूरों ने किसी तरह दोनों को बाहर निकाला। इसके बाद पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। गनीमत रही कि दोनों की जान बच गई, लेकिन उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों टटियन झनाकां गांव के रहने वाले हैं। दोनों भाई सोनू (30) और रवि (28) मजदूरी करके अपना और परिवार का पालन-पोषण करते हैं।

दोनों का प्राइवेट अस्पताल में चल रहा इलाज

आज बुधवार को वे दोनों नमामि गंगे परियोजना के तहत सीवर लाइन के लिए खुदाई का काम कर रहे थे। ठेकेदार जयकरन ने बताया है कि प्योंदी गांव से वाजिदपुर की ओर सीवर लाइन डाले जाने काम हो रहा है। दोनों मजदूर खुदाई में जुटे थे। दोनों 8 से 10 फुट गड्ढा कर चुके थे। इसी दौरान अचानक ऊपर से मिट्टी धंस गई और दोनों दब गए। आनन-फानन में दोनों को बाहर निकाला गया। दोनों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि घटना की जानकारी पर जलनिगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने भी घटना के बारे में जानकारी ली।

ये भी पढ़ेंः पहले सोते पति की प्रेमी संग मिलकर कर दी हत्या, फिर घर में ही दफना दी लाश..

ये भी पढ़ेंः अजीबो-गरीबः डाक्टरों ने महिला के पेट से निकाले डेढ़ किलो आभूषण-सिक्के और अन्य सामान