Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

सपा सांसद पर मुकदमा, इन जिलों में इंटरनेट बंद, वीडियोग्राफी में होगा पोस्टमार्टम

Miscreants burn roadways bus in Sambhal whatsapp photo

समरनीति न्यूज, लखनऊः राजधानी में गुरुवार को हुए हिंसक प्रदर्शन में एक वकील की मौत के बाद आज उनके शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बताते चलें कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में गुरुवार को राजधानी लखनऊ में उपद्रवियों ने दो पुलिस चौकियां फूंक दीं। रोडवेज बस समेत दर्जनों वाहनों को आग लगा दी। बताते हैं कि उपद्रवियों ने भीषण पथराव के साथ-साथ गोलियां भी चलाईं। इस दौरान तीन नागरिकों को गोली लगी। इसमें एक युवक की मौत हो गई। पथराव व फायरिंग में 51 पुलिस कर्मियों को चोटें आईं। स्थिति संभालने के लिए प्रदेश पुलिस के मुखिया डीजीपी ओपी सिंह को खुद मैदान में उतरना पड़ा। उपद्रवियों के निशाने पर पुलिस के साथ-साथ पत्रकार भी रहे। पुलिस ने 60 से ज्यादा उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। मामले में 7 एफआईआर दर्ज कराई गई हैं।

police chauki tofod in Luknow

पूरे प्रदेश में लागू है धारा 144

बताया जाता है कि मारे गए वकील नामक शख्स के शव का आज पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के जरिये कराया जाएगा। वहीं संभल में हिंसा भड़काने के मामले में सपा सासंद और जिलाध्यक्ष समेत कुल 17 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू करा दी गई है। वहीं राजधानी लखनऊ, आजमगढ़, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर व बरेली जिलों में इंटरनेट को बंद रखा गया है।

Miscreants pelted stones in Sambhal

सरकारी संपत्ती की होगी भरपाई

मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस मुख्यालय के हवाले से कहा जा रहा है कि यूपी में निषेधाज्ञा (धारा-144) तोड़कर प्रदर्शन करने पर कुल 3305 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त लहजे में स्पष्ट किया है कि सरकारी संपत्ति के नुकसान की भरपाई उपद्रवियों की संपत्ति को जब्त करके की जाएगी। उनकी पहचान सीसीटीवी फुटैज के जरिये कराई जा रही है।

भ्रामक पोस्ट करने पर 5 गिरफ्तार

सोशलमीडिया पर अफवाहें, भ्रामक पोस्ट और मैसेज करने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 13 मुकदमें इस मामले में दर्ज किए गए हैं। इतना ही नहीं भ्रामक 1786 ट्विटर पोस्ट, 3037 फेसबुक और 38 यूट्यूब पोस्ट को हटाने के लिए कार्रवाई शुरू की गई है। संभल कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह की ओर से सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क और सपा के ही निवर्तमान जिलाध्यक्ष फिरोज खां, पालिकाध्यक्ष के पति शकील समेत करीब 17 नामजद और सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी यमुना प्रसाद का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तार के लिए पुलिस लगातार दबिशें दे रही है।

ये भी पढ़ेंः लखनऊ में पुलिस चौकी में तोड़फोड़-संभल में रोडवेज बस फूंकी, सपाईयों पर लाठीचार्ज

ये भी पढ़ेंः लखनऊः CCTV से खुला राज, बवाल भड़का रहा था औबेसी की पार्टी का जिला महासचिव, हुआ गिरफ्तार