Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

दुनिया की मशहूर पत्रिका ‘टाइम’ ने पीएम मोदी को दी विवादित उपाधि, बताया- ‘डिवाइडर इन चीफ’

टाइम मैगेजीन का कवर पेज।

समरनीति न्यूज, डेस्कः दुनिया की मशहूर पत्रिका टाइम ने अपने नए संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले पन्ने पर यानि कवर पेज पर विवादित उपाधि देकर छापा है। इस अंतरराष्ट्रीय पत्रिका टाइम के एशिया संस्करण ने पीएम मोदी को ‘भारत को प्रमुख रूप से बांटने वाला’, बताया है। पत्रिका ने अपने 20 मई के कवर पेज पर पीएम मोदी का स्कैच लगाते हुए “India’s Divider in Chief”, हैडिंग दिया है। दरअसल, पत्रिका ने मोदी के बीते पांच वर्षों के कामकाज की बेहद सख्त आलोचना की है।  इसके बाद विपक्षियों ने इसे पीएम पर हमले के तौर पर लिया है।

टाइम ने की नेहरू के समाजवाद और भारत की मौजूदा सामाजिक परिस्थितियों की तुलना 

टाइम ने नेहरू के समाजवाद और भारत की मौजूदा सामाजिक परिस्थितियों की तुलना करते हुए लिखा है कि मोदी ने कभी भारत में हिंदू और मुसलमानों के बीच भाईचारे को लेकर दिलचस्पी नहीं दिखाई है। आर्टीकल में कहा गया है कि मोदी ने भारत की महान शख्सियतों पर राजनीतिक हमले किए, जैसे नेहरू पर। लिखा है कि मोदी कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं लेकिन उन्होंने कभी हिंदू-मुसलमानों के बीच भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए इच्छाशक्ति नहीं दिखाई है।

ये भी पढ़ेंः WELCOME TO INDIA MR. PUTEEN – भारत पहुंचे रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन

पत्रिका ने लिखा है कि हालांकि कांग्रेस नेतृत्व भी 1984 के दंगों को लेकर आरोपों से घिरी है लेकिन कंग्रेस ने खुद को उन्मादी भीड़ से खुद को अलग रखा, जबकि मोदी उन्मादी भीड़ के दोस्त साबित हुए। पत्रिका ने लिखा है कि मोदी के आर्थिक चमत्कार लाने के वायदे फेल हुए और यही नहीं उन्होंने देश में जहर भरा, धार्मिक राष्ट्रवाद का माहौल तैयार भी किया।

दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल कर चुकी है मोदी को टाइम पत्रिका 

आर्टिकल में मॅाब लिंचिंग और गाय के नाम पर हिंसा का भी जिक्र हुआ है। पत्रिका में लेखक आतीश तासीर ने कहा है कि गाय को लेकर मुसलमानों पर बार-बार हमले किए गए और मारा गया। बताते चलें कि पीएम मोदी को लेकर टाइम पत्रिका की नीति में बदलाव होता रहा है और 2014- 15 में टाइम ने मोदी को दुनिया के 100 प्रभावशाली लोगों में शामिल किया था।

ये भी पढ़ेंः मिस्र बना फीमेल वियाग्रा को मंजूरी देने वाला पहला अरब देश, बढ़ते तलाक के ग्राफ के बीच सरकार ने लिया बड़ा फैसला