Thursday, May 2सही समय पर सच्ची खबर...

अलीगढ़ : दरोगा ने थाने में चलाई गोली, फरियादी महिला के सिर में लगी-जमकर हंगामा

In Aligarh Inspector fired bullet from pistol in police station and complainant woman was hit in head

समरनीति न्यूज, लखनऊ : एक बेहद गैरजिम्मेदार, अनुशासनहीन दरोगा की कारगुजारी से महिला की जान पर बन आई है। यह दरोगा थाने में हाथ में पिस्टल लेकर ट्रायल ले रहा था, तभी गोली चल गई। दरोगा की पिस्टल से चली यह गोली वहां पासपोर्ट वैरिफिकेशन को पहुंची महिला की सिर में लगी। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं दरोगा थाने से फरार हो गया है। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है, जो भी वीडियो देख रहा है वह दरोगा की करतूत की निंदा कर रहा है।

दरोगा निलंबित, हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

एसएसपी ने फरार दरोगा को निलंबित कर दिया है। वहीं परिवार के लोगों ने दरोगा पर जानबूझकर गोली मारने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार अलीगढ़ के तुर्कमान हड्डी गोदाम के पास रहने वाली इशरत निगात (55) पत्नी शकील अहमद अपने बेटे के साथ दोपहर को कोतवाली गई थीं।

पासपोर्ट वैरिफिकेशन के लिए गई थीं इशरत

उन्हें अपने पासपोर्ट का वैरिफिकेशन कराना था। वे लोग इसके लिए भुजपुरा चौकी इंचार्ज मनोज कुमार शर्मा से मिले। दरोगा ने कहा कि अभी बहुत काम है और तुम लोग 1 घंटे रुको। बेटे ने दरोगा से अनुरोध किया कि उनकी मां शुगर और बीपी की मरीज हैं, इसलिए बार-बार नहीं आ सकती, वैरिफिकेशन जल्द कर दीजिए। आरोप है कि इसपर दरोगा ने उग्र होकर

यूपी में बड़ी घटना, हल्दी की रस्म निभा रहीं महिलाओं पर दीवार गिरी, 5 की मौत-17 घायल

उसकी मां पर सरकारी पिस्टल से जान से मारने की नियत से गोली चला दी। गोली लगते ही महिला घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं। आरोपी दरोगा मौके भाग गया। मेडिकल कालेज में महिला का इलाज चल रहा है। उधर, महिला को थाने में गोली लगने की जानकारी होते ही सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ ने थाने का घेराव कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग गी। जमकर हंगामा हुआ। उधर, जानकारी होते ही

यूपी बोर्ड 2024 : 22 फरवरी से होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, 9 मार्च को खत्म..

एसएसपी कलानिधि नैथानी समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर महिला का हाल भी जाना। अधिकारियों ने आरोपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए हत्या के प्रयास और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कराई। पूर्व विधायक जमीरुल्लाह, पूर्व मेयर फुरकान समेत अन्य लोगों ने भीड़ को समझाकर शांत किया।

ये भी पढ़ें : यूपी में 15 IPS के तबादले : महाराजगंज-हाथरस के एसपी समेत 15 बदले, पढ़िए पूरी लिस्ट..