Wednesday, May 15सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी बोर्ड 2024 : 22 फरवरी से होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, 9 मार्च को खत्म..

UP Board 10th-12th exams will start from 22nd February and end on 9th March

आशा सिंह, लखनऊ : यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी हो गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की डेट शीट जारी हो गई है। बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी 2024 से शुरू होकर 9 मार्च 2024 को ख़त्म होंगी।

दो शिफ्टों में होंगी परीक्षाएं

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का यह पूरा कार्यक्रम आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर भी दिया गया है।

UP Board Exam Time Table 2024

यूपी बोर्ड के सचिव दिव्य कांत शुक्ला की ओर से यह जानकारी दी गई है।

UP Board Exam Time Table 2024

2024 हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी।

UP Board Exam Time Table 2024

पहली पाली सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक होगी। वहीं दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 तक होगी।

ये भी पढ़ें : यूपी में 15 IPS के तबादले : महाराजगंज-हाथरस के एसपी समेत 15 बदले, पढ़िए पूरी लिस्ट.. 

ये भी पढ़ें : UP में 6 IAS के तबादले, विजय किरन आनंद को बड़ी जिम्मेदारी..