Wednesday, May 1सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में बड़ी घटना, हल्दी की रस्म निभा रहीं महिलाओं पर दीवार गिरी, 5 की मौत-17 घायल

Big incident in Mau : in UP wall collapses on women performing Haldi ritual-5 killed

समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी में आज एक बड़ी दर्दनाक घटना हो गई। हल्दी की परंपरा निभा रहीं महिलाओं पर दीवार गिर गई। इससे एक बच्चे और दो महिलाओं समेत 5 की मौत हो गई। वहीं 17 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से चीख-पुकार मच गई। घायलों को आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया गया। खुशियां चीख-पुकार की बीच मातम में बदल गईं। यह दर्दनाक घटना मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के मदापुर समसपुर की है।

17 महिलाएं हादसे में गंभीर रूप से घायल

जानकारी के अनुसार वहां स्थित सकेरे रास्ते के पास एक खाली प्लाट है। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक वहां की दीवार गिर गई। दीवार के पास ही गांव की महिलाएं एक युवती की बारात जाने से एक दिन पहले यानी आज हल्दी की परंपरा निभा रही थीं।

यूपी बोर्ड 2024 : 22 फरवरी से होंगी 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, 9 मार्च को खत्म..

दीवार की चपेट में आकर वहां करीब 23 लोग दब गए। चीख-पुकार सुनकर गांव के लोग मदद को दौड़ पड़े। एक बच्चे और चार महिलाओं की मौत हो गई। 17 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर जिलाधिकारी अरूण कुमार और पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय मौके पर पहुंचे। दोनों उच्चाधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें : Update : भाजपा नेता के ट्रक चालक से अभद्रता पर दो दरोगा-2 सिपाही सस्पेंड