Monday, May 6सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में 3 युवतियों ने खाया जहर, आरती ने तोड़ा दम, प्रिया-गुंजन का इलाज जारी..

Son-in-law ate poison in hospital, died in hospital, Injured in two accidents

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में अलग-अलग जगहों पर तीन युवतियों ने जहर खा लिया। इससे तीनों की हालत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। दो युवतियों का इलाज चल रहा है। मरने वाली और एक अन्य युवती विवाहित हैं। उसके मायके पक्ष के लोगों ने जहर खिलाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जेल रोड और मरौली की युवती ने भी खाया जहर

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परास गांव के रहने वाले राजा भइया की पत्नी आरती (26) गुरुवार को घर में जहर खा लिया। परिवार के लोगों को हालत बिगड़ने पर इसकी जानकारी हुई। इलाज के लिए उनको जिला अस्पताल पहुंचाया गया। शाम को उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतका के मामा ने शिवरतन का आरोप है कि

Update : भाजपा नेता के ट्रक चालक से अभद्रता पर दो दरोगा-2 सिपाही सस्पेंड

मृतका की बहन सुधा की शादी में दहेज में बाइक और अन्य सामान दिया गया था। इसलिए मृतका आरती के ससुराल वाले भी 5 लाख रुपए और बाइक की मांग कर रहे थे। दहेज न देने पर ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित किया करते थे। आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे जहर देकर मार डाला है।

पुलिस कर रही घटना की जांच

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उधर, बांदा शहर के जेल रोड पर रहने वाली प्रिया (23) ने गुरूवार रात जहर खा लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं मटौंध थाना क्षेत्र के मरौली गांव की गुंजन पत्नी दुष्यंत ने भी जहर खा लिया। उनका भी जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें : Update : भाजपा नेता के ट्रक चालक से अभद्रता पर दो दरोगा-2 सिपाही सस्पेंड

ये भी पढ़ें : यूपी में 15 IPS के तबादले : महाराजगंज-हाथरस के एसपी समेत 15 बदले, पढ़िए पूरी लिस्ट..