Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में देर रात संदिग्ध हालात में आग में जिंदा जलकर महिला की मौत, ढाई साल का मासूम झुलसा, 3 घर हुए राख

women burn in fire
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः जिले में बीती देर रात लगभग ढाई बजे हुई एक ह्रदय विदारक घटना में संदिग्ध हालात में लगी आग में जिंदा जलकर महिला की मौत हो गई। उसका ढाई साल का मासूम बच्चा बुरी तरह से झुलस गया। गंभीर हालत में बच्चे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का पति घटना के वक्त घर पर नहीं था। पड़ोसियों का कहना है कि घर में आग गैस लीक होने से लगी है लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूत्रों की माने तो आग लगने का कारण बेहद संदिग्ध है। सूत्र बताते हैं कि मामला हत्या का भी हो सकता है।

बदौसा के शाहपुर गांव की घटना 

बताया जाता है कि बदौसा थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी तोताराम यादव गुजरात में रहकर मजदूरी करता है। उसके घर में पत्नी फूलकुमारी यादव (24) व ढाई साल का बच्चा सुभाष रहते थे। महिला के सास-ससुर गांव के बाहर पुरवा में खेतों में ही छोपड़ी बनाकर रहते हैं जबकि जेठ-जेठानी पास में ही बने घरों में रहते हैं।

ये भी पढ़ेंः STF के शिकंजे में शातिर दिमाग MMBS डाक्टर – भारत में साजिश-नेपाल में कत्ल, प्यार-धोखा और सेक्स की हाई प्रोफाइल मर्डर मिस्ट्री

बताते हैं कि बीती रात लगभग ढाई बजे अचानक घर से तेज लपटे उठने लगीं। जबतक लोग कुछ समझ  पाते पूरा का पूरा घर तेज लपटों के साथ धू-धूकर जलने लगा। आग इतनी तेज थी कि महिला का कहीं कुछ पता नहीं चला। लेकिन लोगों को ढाई का मासूम रोते हुए दिखाई दिया। लोगों ने किसी तरह मशक्कत करते हुए सुभाष को बाहर निकाल लिया। लेकिन तबतक वह भी बुरी तरह से झुलस चुका था।

तीन घरों में लाखों की गृहस्थी खाक 

आग ने तेजी से फैलते हुए पास के दो और घरों को अपनी चपेट में ले लिया। इनमें से एक घर मृतका फूलकुमारी  के जेठ विजयपाल का और दूसरा पड़ोसी सत्यनारायण यादव का मकान है। मृतका का घर पूरी तरह से जलकर राख हो गया है। बाकी दोनों घरों में भी आग से लाखों का नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ेंः विद्युत लाइन डाल रहे मजदूर की पोल से चिपककर दर्दनाक मौत, चार अन्य गंभीर रूप से घायल

कपड़े, बर्तन से लेकर राशन और बाकी सारा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ की। सास-ससुर खेत में रहते थे। जेठ-जेठानी के घर में भी आग लगी। जेठ विजयपाल के घर में आग लगी।सत्यनारायण यादव का भी मकान जला। लाखों का सामान जलकर राख। महिला का पूरा मकान जलकर खाक। शव तक का पता नहीं चला। गुजरात के सूरत में वापी शहर में काम करता है।