Friday, May 3सही समय पर सच्ची खबर...

दर्दनाक : भागवत सुन रहीं दो वृद्ध बहनों की हादसे में मौत, एक मासूम की भी गई जान

Global possibilities-challenges discussed in Banda Women's College

समरनीति न्यूज, बांदा : जिले में हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अभी दो दिन पहले दो चचेरे भाइयों की सड़क हादसे की मौत को लोग भूले नहीं थे। अब दो चचेरी वृद्ध बहनों की हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब दोनों बहने घर के दरवाजे पर बैठीं भागवत कथा सुन रहीं थीं। इसी बीच एक बाइक सवार ने आकर उनको तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।

नंदना गांव में हुई घटना से परिवार में कोहराम

जानकारी के अनुसार हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र के नंदना गांव में हुआ। बताते हैं कि कलावती (68) अपनी चचेरी बहन ज्ञानदेवी (70) निवासी आवास विकास कालोनी (बांदा) के साथ अपने मायके नंदना गांव गईं थीं। वहां श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा था।

ये भी पढ़ें : बांदा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, स्वास्थ्य-शिक्षा और विकास पर कसे अधिकारियों के पेंच 

बीती शाम दोनों दरवाजे में खड़े होकर कथा सुन रहीं थीं। तभी सामने से रही तेज रफ्तार बाइक ने दोनों को टक्कर मार दी। इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। मृतका ज्ञानदेवी के पुत्र कमल सिंह ने बताया कि उनकी मां अपनी चचेरी बहन के साथ मायके गईं थीं। वहां हादसे में उनकी मौत हो गई है।

पैलानी में 5 साल का बच्चा दीवार के नीचे दबा

जिले के पैलानी थाना क्षेत्र के अलोना गांव में एक मासूम की दीवार ढहने से नहाते समय दबकर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताते हैं कि अलोना गांव के रहने वाले कुलदीप के पड़ोसी की दीवार ढह गई। इससे पास में खड़े उनके 5 साल के बेटे हर्ष की मलबे में दबकर मौत हो गई। बताते हैं बच्चा घर का इकलौता बेटा था।

ये भी पढ़ें : UP : दो रंगीन मिजाज दारोगाओं पर एक्शन, एक की रील वायरल, दूसरा अश्लील हरकतों में निपटा