Thursday, May 9सही समय पर सच्ची खबर...

डिप्टी जेलर पर जानलेवा हमला, घर में घुसकर दिनदहाड़े दबाया गला-गोली मारी, फायर मिस होने से बची जान, वारदात से सनसनी

समरनीति न्यूज, डेस्कः बदमाशों का दुस्साहस इतना ज्यादा सिर चढ़कर बोल रहा है कि अब पुलिस और जेल अधिकारियों पर हमला भी करने लगे हैं। दिनदहाड़े इटावा में आज बुधवार को ऐसी ही एक बड़ी दुस्साहसिक वारदात सामने आई है। जिला कारागार परिसर में रहने वाले डिप्टी जेलर पर अज्ञात बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। डिप्टी जेल हमले एसएच जाफरी उस वक्त अपने आवास पर मौजूद थे और हमलावरों ने घर का गेट खुलवाकर उनपर हमला किया। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास मौजूद जेल के जवान वहां पहुंचे। तबतक हमलावर वहां से फरार हो चुके थे।

जय हिंद बोलकर खुलवाया गेट 

बताया जाता है कि दो बदमाशों ने जयहिंद सर, बोलकर डिप्टी जेलर से उनके घर का दरवाजा खुलवाया। स्टाफ का आदमी समझकर डिप्टी जेलर जाफरी ने दरवाजा खोल दिया। इसके बाद वह कुछ समझ पाते दोनों बदमाशों ने उनको दबोच लिया और गोली चला दी। फायर मिस हो जाने के कारण गोली नहीं चली। इसके बाद बदमाश उनका गला दबाकर हत्या का प्रयास करने लगे। डिप्टी जेलर जाफरी ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों से मोर्चा लिया और बाद में पिस्टल लेने के लिए भागे। तबतक बदमाश वहां से फरार हो गए।

डिप्टी जेलर के साथ हुई हाथापाई 

इस दौरान घर में पड़ी एक टेबुल का कांच टूट गया। बताया जाता है कि राममोहन नगर सिकंदरा आगरा के रहने वाले डिप्टी जेलर एचएस जाफरी जेल परिसर में स्थित सरकारी आवास में अकेले ही रहते हैं। वह आज बुधवार सुबह करीब 9.30 बजे जेल से अपने आवास पर पहुंचे थे। तभी 15 मिनट बाद ही उनपर हमला हो गया। जानकारी होने पर जेल अधीक्षक राज किशोर सिंह समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। सिविल लाइन थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है।

ये भी पढ़ेंः जेल में तैयार हुई गैंगरेप की कहानी में 50 हजार के लिए नाबालिग बन बैठी 1 बच्चे की मां, खुलासे ने उड़ाए पुलिस के भी होश..

ये भी पढ़ेंः रायबरेली जेल में माफियाओं के एेशोआराम के खुलासे के बाद प्रदेश की 12 जेलों के अधिकारियों के तबादले