Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदाः दूसरी शादी की तैयारी कर रहा था परिवार, पहले ही बेटी ने खुद को आग लगाकर फूंका

women burn in fire
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदाः पहली शादी के छह माह बाद ही पति की मौत के बाद से मायके में रह रही महिला ने घातक कदम उठा लिया। परिवार के लोग उसकी दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहे थे। यहां तक कि दूसरी शादी के लिए लड़के वालों की ओर से फलदान की परंपरा भी पूरी की जा चुकी थी। इसी बीच उसने आग लगाकर खुद को जला डाला। परिजनों ने गंभीर हालत  उसे जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है। वहां महिला मौत से जूझ रही है।

परिजन बता रहे पारिवारिक वजह  

बताया जाता है कि पपरेंदा निवासी रवेंद्र कुमार की पुत्री बसंती (25) का 2015 में झांसी जिले के बिजौली गांव से विवाह हुआ था। बताते हैं कि छह महीने बाद ही एक हादसे में पति की मौत हो गई थी। तब से बसंती अपने पिता के घर ही रह रही थी।

ये भी पढ़ेः सीबीआई के खनिज अधिकारी मोइनुद्दीन के ठिकानों पर छापे से बांदा के करोड़पति ‘बाबुओं’ की उड़ी नींद

माता-पिता ने बेटी की दूसरी जगह शादी तय कर दी थी। कुछ दिन पहले ही दूसरी शादी के लिए झांसी के चिरगांव का रहने वाला एक परिवार फलदान की परंपरा को पूरा कर गया था। परिजनों का कहना है कि बीती रात मिट्टी का तेल महिला ने आग लगी दी।

ये भी पढ़ेंः बुंदेलखंड के जाने-माने अधिवक्ता रहे स्व. रामाधार सिंह के बेटे जितेंद्र सिंह का निधन, शोक की लहर

घर के लोगों को उस समय जानकारी हुई जब कमरे से धुआं उठता दिखाई दिया। कमरा खोलकर जब परिवार के लोग भीतर घुसे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बसंती बुरी तरह से आधे से ज्यादा जल चुकी थी। परिवार के लोग तुरंत ही उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।