Monday, April 29सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में 14 दिन में 2 खनिज अधिकारी निपटे, फिर भी अवैध खनन बेलगाम

Big news : Strong action on illegal mining in Banda, cancellation of lease , recovery and FIR too
प्रतिकात्मक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में अवैध खनन का सिलसिला बरसात शुरू होने के बाद भी जारी है। लोगों की जान खतरे में है, लेकिन फिर भी बालू माफिया बाज नहीं आ रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि 14 दिन में अबतक दो खनिज अधिकारियों को दंडनात्मक तौर पर हटाया जा चुका है। कुछ दिन पहले खनिज अधिकारी सौरभ गुप्ता को हटाकर यहां दिनेश सिंह को तैनात किया गया था। अब उनको भी हटा दिया गया है। उनकी जगह अर्जुन कुमार को भेजा गया है।

पहले खनन अधिकारी निलंबित, दूसरे भी हटाए गए

बताते हैं कि खनिज अधिकारी अर्जुन कुमार आगरा से यहां नियुक्त किया गया है। मात्र 14 दिन में इस फेरबदल की वजह अवैध खनन पर रोक न लगना ही माना जा रहा है। प्रशासन को नरैनी, मानिकपुर, बबरेटा सहित जिले में कई जगहों पर खनन की शिकायतें मिल रही थीं।

ये भी पढ़ें : अपडेट : सीएम योगी के आदेश पर बांदा के खान अधिकारी सस्पेंड

सूत्र बताते हैं कि अवैध खनन की शिकायत पर पिछले दिनों लखनऊ की एक टीम ने निरीक्षण किया था। इसमें बड़े पैमाने पर अवैध खनन पकड़ा गया था। इसके बाद खनिज अधिकारी सौरभ गुप्ता को निलंबित कर दिया गया था। उनकी जगह दिनेश सिंह को बांदा खनिज अधिकारी बनाकर भेजा गया।

अवैध खनन रोकने में नाकाम हो रहे अफसर

मगर वह भी अवैध खनन रोकने में नाकाम रहे। इसलिए उनको भी हटा दिया गया। अब अर्जुन कुमार यहां भेजा गया है। इनके स्थान पर निदेशालय में कार्यरत दिनेश सिंह को यहां नौ जून इस पद पर भेजा गया था। अब फिर शासन ने खनिज अधिकारी बदल दिया। भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय, लखनऊ निदेशक डॉ. रोशन जैकब ने आगरा के खनिज अधिकारी अर्जुन कुमार को यहां भेजा गया है।

ये भी पढ़ें : खनिज निदेशक रोशन जैकब का बांदा की खदानों पर छापा, अवैध खनन मिलने पर विवादित खनिज अधिकारी शैलेंद्र सिंह निलंबित..