बांदा शहर में बाइक सवार की डंपर से कुचलकर मौत, भागते समय चालक गिरफ्तार
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के मोहल्ला बिजली खेड़ा के पास एक बाइक सवार को गिट्टी लदे डंपर ने कुचल दिया। डंपर चालक वाहन लेकर भागने लगा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। वहीं दूसरी ओर घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को घटना की जानकारी पुलिस ने दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
किराए पर रहते थे बिंदकी के स्वयं प्रताप
बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव के रहने वाले शिवम सिंह ने बताया कि मृतक फतेहपुर जिले के बिंदकी क्षेत्र के तेंदुली गांव के रहने वाले स्वयं प्रताप सिंह (28) थे। बताया जाता है कि मृतक बच्चों की पढ़ाई के लिए बांदा के आवास विकास कालोनी में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे।
ये भी पढ़ें : बांदा से बड़ी खबर : महिला हेड कांस्बेल ने दो सिपाहियों पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप, FIR
बताते हैं कि हादसे से कुछ देर पहले ही वह फतेहप...