Saturday, May 4सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा शहर में बाइक सवार की डंपर से कुचलकर मौत, भागते समय चालक गिरफ्तार

Breaking News: Scooty collides with bulls fighting in Kanpur, youth dies

समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के मोहल्ला बिजली खेड़ा के पास एक बाइक सवार को गिट्टी लदे डंपर ने कुचल दिया। डंपर चालक वाहन लेकर भागने लगा तो लोगों ने उसे पकड़ लिया। वहीं दूसरी ओर घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों को घटना की जानकारी पुलिस ने दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

किराए पर रहते थे बिंदकी के स्वयं प्रताप

बताया जाता है कि कोतवाली क्षेत्र के मवई गांव के रहने वाले शिवम सिंह ने बताया कि मृतक फतेहपुर जिले के बिंदकी क्षेत्र के तेंदुली गांव के रहने वाले स्वयं प्रताप सिंह (28) थे। बताया जाता है कि मृतक बच्चों की पढ़ाई के लिए बांदा के आवास विकास कालोनी में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे।

ये भी पढ़ें : बांदा से बड़ी खबर : महिला हेड कांस्बेल ने दो सिपाहियों पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप, FIR

बताते हैं कि हादसे से कुछ देर पहले ही वह फतेहपुर के अपने पैतृक गांव से घर लौटे थे। इसके बाद बाइक से कालूकुआं में स्थित होटल पर खाना खाने जा रहे थे। इसी दौरान हादसे का शिकार हो गए। परिवार के लोगों ने बताया कि मृतक के पिता बलवीर सिंह सेवानिवृत लेखपाल हैं। मृतक युवक उनकी इकलौती संतान थे।

ये भी पढ़ें : Update : बड़ी खबर : बांदा में जल्लाद बना महिला का दोस्त, मासूम को कुएं में फेंका